Posted inक्रिकेट (Cricket)

गिल(कप्तान), पंत, केएल, जडेजा, सुंदर…. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों का ऐलान, शिरकत करेंगे ये 15 भारतीय खिलाड़ी

गिल(कप्तान), पंत, केएल, जडेजा, सुंदर.... Australia के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों का ऐलान, शिरकत करेंगे ये 15 भारतीय खिलाड़ी

Team India predicted squad for Australia Test Series: IPL 2026 का रोमांच अब से कुछ दिनों बाद शुरू होने वाला है। 28 मार्च से टूर्नामेंट का आगाज होगा और इसमें दुनिया भर के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। भारत के भी ज्यादातर प्रमुख खिलाड़ी इसमें शामिल हैं और यही कारण है कि अगले दो महीने तक टीम इंडिया कोई भी द्विपक्षीय सीरीज खेलती नजर नहीं आएगी। हालांकि, आईपीएल के बाद भारत का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है।

वहीं, अगले साल एक ब्लॉकबस्टर टेस्ट सीरीज खेली जानी है, जिसमें भारत और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच 5 टेस्ट मुकाबलों में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। इस सीरीज के कार्यकम को लेकर बड़ी घोषणा हुई है।

अगले साल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच होगी धमाकेदर टेस्ट सीरीज

गिल(कप्तान), पंत, केएल, जडेजा, सुंदर.... Australia के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों का ऐलान, शिरकत करेंगे ये 15 भारतीय खिलाड़ी

भारत ने 2024-25 में ऑस्ट्रेलिया (Australia) का दौरा किया था और पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी, जिसमें उसे 3-1 से हार का सामना करना पड़ा था। इस तरह ऑस्ट्रेलियाई टीम ने कई साल बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम की। अब उसे अगले साल भारत का दौरा करना है, जहां फिर से इतने ही मैचों की टेस्ट सीरीज का आयोजन होगा। इस बार भारतीय परिस्थितियों में ऑस्ट्रेलिया को खेलना है, जहां जीत हासिल करना बहुत ही मुश्किल काम रहेगा।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Cricket Australia) ने रविवार को ऑस्ट्रेलियाई मेंस और विमेंस टीम के 2026-27 सीजन के कार्यकम की घोषणा की। इस दौरान बताया कि 2027 की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम भारत के दौरे पर आएगी और पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में टक्कर लेगी। इस सीरीज का आयोजन जनवरी-फरवरी में होगा और इसका कार्यकम BCCI जारी करेगा, क्योंकि मेजबानी भारत के पास है। ऐसे में फैंस के बीच अभी से इस सीरीज की चर्चा शुरू हो गई है और टीम इंडिया के संभावित स्क्वाड का अनुमान भी लगाया जाने लगा है। तो चलिए हम आपको उन 15 भारतीय खिलाड़ियों की जानकारी देते हैं, जो चुने जा सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया (Australia) के विरुद्ध टेस्ट सीरीज के लिए ये हो सकते हैं भारत के कप्तान और उपकप्तान

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की अहमियत काफी ज्यादा है और कप्तानी को लेकर कोई भी प्रयोग की उम्मीद करना बेईमानी ही होगी। इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ हमें टीम को लीड करते हुए शुभमन गिल के नजर आने की उम्मीद है, जो इस फॉर्मेट में भारत के नियमित कप्तान हैं। गिल के लिए यह एक बड़ी परीक्षा होगी, क्योंकि घर पर बड़ी टीमों के खिलाफ भारत का हालिया प्रदर्शन खराब रहा है। न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचने का काम किया है और अब ऐसा ही कुछ ऑस्ट्रेलिया करना चाहेगा।

ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुभमन गिल के डिप्टी के रूप में ऋषभ पंत को नियुक्त किया जा सकता है। पंत ही पिछली कुछ टेस्ट सीरीज में भारत के उपकप्तान रहे हैं और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गिल के बाहर होने पर कप्तानी भी की थी। इसी वजह से एक बार फिर से उनके ऊपर ही भरोसा जताया जा सकता है। वैसे भी टेस्ट फॉर्मेट में प्रदर्शन के मामले में पंत को लेकर कोई सवाल नहीं है।

ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारत का संभावित 15 सदस्यीय स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडीक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाशदीप

FAQs

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2026-27 के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कितने मुकाबले होने हैं?
5 टेस्ट

यह भी पढ़ें: खाली स्टेडियम में होगा PSL, फैंस की एंट्री पर रोक, ओपनिंग सेरेमनी भी कैंसिल, जानें वजह

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!