India squad for Bangladesh ODI Series: भारतीय टीम का कार्यक्रम मौजूदा साल में काफी व्यस्त रहने वाला है। इस साल भारत को तीनों ही फॉर्मेट में काफी सारे मुकाबले खेलने है। इस दौरान 2027 वर्ल्ड कप को देखते हुए वनडे मैच भी काफी सारे खेले जाएंगे। भारत के बांग्लादेश दौरे पर भी 3 वनडे मैच शामिल हैं। हालांकि, इस दौरे पर कैंसल होने के बादल मंडरा रहे थे, लेकिन अब लगता है कि ऐसा नहीं होगा।
हालिया मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड प्रयास कर रहा है कि बीसीसीआई दौरे के लिए राजी हो जाए और मुकाबले तय कार्यक्रम के अनुसार खेले जाएं। बताया जा रहा है कि दोनों देशों के बोर्ड के बीच बातचीत का माहौल बनाया जा रहा है।
भारत का बांग्लादेश दौरा हुआ कन्फर्म!

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में बीसीसीआई को एक पत्र लिखकर भारत के बांग्लादेश दौरे का प्रस्ताव रखा है, जिसमें तीन ODI और तीन टी20 शामिल हैं। बताया जा रहा कि बांग्लादेश में नई सरकार बनने के बाद से भारत के साथ बिगड़े संबंधों को सुधारने पर ध्यान दिया जा रहा है, जिसमें क्रिकेट भी शामिल है। जल्द ही बीसीबी अध्यक्ष भी कोई ऐसा व्यक्ति नियुक्त किया जा सकता है, जो भारत समर्थक हो। इसका मतलब साफ़ है कि अब बीसीसीआई भी हालिया विवादित चीजों को भूलकर आगे बढ़ सकता है।
अगर ऐसा होता है तो फिर टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा पूरी तरह तय माना जा सकता है। इसी वजह से हलचल शुरू हो गई है कि अगर भारत ने दौरा किया तो ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड क्या हो सकता है, इसके बारे में हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं।
ये 15 खिलाड़ी बांग्लादेश ODI सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में आ सकते हैं नजर
बीसीबी ने साल की शुरुआत में टीम इंडिया के खिलाफ होने वाले मुकाबलों की तारीखों का ऐलान किया था, जिसके मुताबिक सितंबर 1, 3 और 6 को तीन ODI खेले जाएंगे। बांग्लादेश दौरे पर बीसीसीआई ज्यादातर मौकों पर अपनी मुख्य टीम भेजता है। इसी वजह से वनडे सीरीज के लिए भी एक मजबूत स्क्वाड भेजा जा सकता है। वैसे भी अपने घर पर बांग्लादेशी टीम काफी मुश्किल चुनौती पेश करती है। हाल ही में उसने पाकिस्तान को तीन मैचों की वनडे सीरीज में हराया था।
2027 वर्ल्ड कप को देखते हुए बांग्लादेश ODI सीरीज के लिए गौतम गंभीर की कोचिंग में ज्यादातर नियमित खिलाड़ियों का चयन हो सकता है। कप्तानी की जिम्मेदारी शुभमन गिल पर होगी, क्योंकि वे नियमित कप्तान हैं। उपकप्तानी के मोर्चे पर श्रेयस अय्यर नजर आ सकते हैं, क्योंकि चयन समिति ने पिछले साल ही श्रेयस को वनडे टीम का वाईस-कैप्टेन नियुक्त किया था।
इसके अलावा स्क्वाड में रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कई अन्य मुख्य प्लेयर्स को मौका मिलने की उम्मीद है। इस तरह एक जबरदस्त 15 सदस्यीय स्क्वाड चुना जा सकता है।
बांग्लादेश के खिलाफ ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का संभावित 15 सदस्यीय स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह
FAQs
बांग्लादेश दौरे पर टीम इंडिया को कितने मैचों की ODI सीरीज खेलनी है?
टीम इंडिया के स्क्वाड की कमान बांग्लादेश ODI सीरीज में कौन संभाल सकता है?
यह भी पढ़ें: IPL में बड़ा उलटफेर! Hardik Pandya हटे कप्तानी से, Suryakumar Yadav बने मुंबई इंडियंस के नए कप्तान