Indian Cricketers: भारतीय क्रिकेटर्स (Indian Cricketers) की दुनिया दीवानी है। जिस तरीके से इस वक्त भारतीय क्रिकेटर्स (Indian Cricketers) का विश्व क्रिकेट में जलवा है। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। लेकिन दूसरी तरफ देखा जाए तो जो ज्यादा फेमस होता है सोशल मीडिया पर किसी न किसी बात के लिए उनका मजाक भी बनता है।
बहुत सारे ऐसे भारतीय टीम (Team India) के खिलाड़ी है जिनका सोशल मीडिया में किसी न किसी बात पर मजाक उड़ता रहता है और उनके मीम भी काफी ज्यादा बनाए जाते हैं।
इस आर्टिकल में हम भारत(Team India) के उन 10 खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जिनका सोशल मीडिया पर किसी न किसी बात की वजह से मजाक बनता है. जिसमें रोहित शर्मा, शुभमन गिल,विराट कोहली, बुमराह तक के नाम शामिल है। तो चलिए आपको उन सभी के बारे में बताते हैं कि उनका किस बात पर मजाक बनता है।
रोहित शर्मा
भारतीय टीम (Team India) के वनडे फॉर्मेट के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को हिटमैन के नाम से जाना जाता है। क्योंकि वो मैदान पर बड़े-बड़े छक्के जड़ते हैं।
लेकिन सोशल मीडिया पर उनका सबसे ज्यादा मजाक उनके भूलने का उड़ाया जाता है। क्योंकि रोहित शर्मा पूरी भारतीय टीम में सबसे ज्यादा चीजों को भूलते हैं। और यह हम नहीं कह रहे हैं यह खुद भारतीय टीम के कई खिलाड़ी ऑन रिकॉर्ड इंटरव्यू में कह चुके हैं कि रोहित शर्मा भारतीय टीम (Team India) में सबसे ज्यादा चीजें भूलते हैं।
उदाहरण: अब अगर रोहित शर्मा कितनी चीज भूलते हैं इसका उदाहरण दिया जाए तो खुद विराट कोहली ने एक इंटरव्यू में कहा था कि रोहित शर्मा एक बार एयरपोर्ट में अपना आईपैड भूल गए थे।
और उनको बिल्कुल भी याद नहीं था।
तो वही एक बार शिखर धवन ने भी इंटरव्यू में कहा था कि रोहित शर्मा एक बार बल्लेबाजी करने जाने से पहले अपने सॉक्स लाना भूल गए और शिखर धवन से उन्होंने सॉक्स मांगे थे।
यहाँ भी पढ़ें : एशिया कप से पहले टूटी करोड़ों दिलों की उम्मीद, ये 4 स्टार खिलाड़ी करेंगे संन्यास का ऐलान
शुभ्मन गिल:
भारतीय (Team India) के टेस्ट फॉर्मेट की टीम के नवनियुक्त कप्तान शुभ्मन गिल इस वक्त भारतीय टीम के सबसे ज्यादा अहम खिलाड़ी बन गए हैं। क्योंकि जब से गिल कप्तान बने हैं उनकी ब्रांड वैल्यू भी बढ़ गई है। लेकिन शुभमन गिल का सोशल मीडिया में कई चीजों के लिए मजाक भी उड़ाया जा रहा है और वह मजाक उनकी आवाज को लेकर है।
उदाहरण: (Team India) के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल का सोशल मीडिया में उनकी आवाज को लेकर काफी ज्यादा मजाक उड़ाया जाता है और कई सारे मीन भी बनाए जाते हैं। जब शुभमन गिल को भारत की टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया तो सोशल मीडिया पर उनकी पतली आवाज का मजाक उड़ाया गया। और यह भी कहा गया कि इनकी पतली लड़कियों जैसी आवाज सुनकर इंग्लैंड का कौन सा खिलाड़ी डरेगा? सोशल मीडिया में उनकी आवाज का काफी ज्यादा मजाक लगातार उड़ाया जाता है।
युजवेंद्र चहल
भारतीय टीम (Team India) से बाहर चल रहे लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इस वक्त लाइमलाइट से काफी ज्यादा दूर है. लेकिन सोशल मीडिया में उनका मजाक लगातार उड़ाया जाता है। युजवेंद्र चहल का उनके लुक्स और उनके दुबलेपन का मजाक ट्विटर इंस्टाग्राम पर लगातार देखने मिलता है।
उदाहरण: युजवेंद्र चहल का क्रिकेट के मैदान और क्रिकेट के मैदान के बाहर उनके लुक्स और उनके दुबलेपन को लेकर खिलाड़ी मजाक उड़ाते रहते हैं। सोशल मीडिया में उनके मीन्स बनते हैं। हाल ही में रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने इंटरव्यू के दौरान मजाकिया तौर पर उनको जोकर भी कहा था।
इसके अलावा एक इंटरव्यू के दौरान विराट कोहली ने भी युजवेंद्र चहल का मजाक उड़ाया था। विराट कोहली जब सुनील छेत्री के साथ इंस्टाग्राम में लाइव कर रहे थे और उनके लाइव सेशन में युजवेंद्र चहल आकर कमेंट करने लगे थे तब विराट कोहली ने कहा था कि इसको हर जगह जाकर कूदने की आदत है।
ऋषभ पंत
भारतीय टीम (Team India) के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अपनी अफलातून बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन साल 2022 में कुछ ऐसा होगा जिसने उनकी जिंदगी भी बदली लेकिन वो चीज अब सोशल मीडिया में मीम के तौर पर फेमस हो गई है।
उदाहरण: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का साल 2022 में एक्सीडेंट हुआ था। उसके बाद से सोशल मीडिया पर हमेशा उनका मजाक उड़ाया जाने लगा। कई बार उनका सोशल मीडिया में इस तरह से मजाक उड़ाया गया कि शिखर धवन को यहां जाना है और गाड़ी ऋषभ पंत चलाएगा। इस तरीके से उनका सोशल मीडिया में मजाक उड़ाया जाता है।
सचिन तेंदुलकर
भारतीय टीम (Team India) के पूर्व महान दिग्गज बल्लेबाज और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को दुनिया उनके रिकॉर्ड से जानती है। क्योंकि क्रिकेट की दुनिया का ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं है जो उन्होंने बनाया ना हो। लेकिन उनका सोशल मीडिया में उनकी हाइट को लेकर मजाक भी जमकर उड़ाया जाता है।
उदाहरण : सोशल मीडिया में सचिन तेंदुलकर को यूजर उनकी हाइट का मजाक बनते दिखाई देते हैं कई बार उनकी एडिट करके फोटो बनाते हैं और उसमें उनकी हाइट छोटी कर देते हैं तो वहीं कई बार उनको टिंगू कहकर भी पुकारा जाता है।
महेंद्र सिंह धोनी
भारतीय टीम (Team India) के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट लिए हुए लगभग 5 साल से ज्यादा हो चुके हैं। लेकिन धोनी अभी भी आईपीएल में सक्रिय है और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं। उनके साथ के ज्यादातर प्लेयर रिटायर्ड हो चुके हैं लेकिन धोनी अभी भी 44 साल की उम्र में आईपीएल में खेल रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनका जमकर मजाक उड़ता है।
उदाहरण: दरअसल (Team India) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर सोशल मीडिया में यह मजाक उड़ाया जाता है की हर कोई रिटायर्ड हो जाएगा और महेंद्र सिंह धोनी विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह के बच्चों के साथ आईपीएल में खेलते हुए दिखाई देंगे।
कई बार तो उनकी एडिट करके फोटो लगा दी जाती है जिसमें उनको 60 साल का बूढ़ा क्रिकेटर बना दिया जाता है और उसके बाद भी वह आईपीएल में खेलते दिखाई देते हैं। इस तरीके से धोनी का मजाक उड़ाया जाता है।
संजू सैमसन
भारतीय टीम (Team India) के मौजूदा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का ग्राफ पिछले कुछ समय में काफी ज्यादा बढ़ा है। लेकिन सोशल मीडिया में उनका मजाक भी खूब उड़ता है। जस्टिस फॉर संजू सैमसन तो आपने सुना होगा और इसी को लेकर संजू सैमसन का जमकर मजाक उड़ाया जाता है।
उदाहरण: अगर हम संजू सैमसन की बात करें तो जब भी सोशल मीडिया पर संजू सैमसन के सपोर्ट की बात होती है तो जस्टिस फॉर संजू सैमसन कहा जाता है. और फिर सोशल मीडिया में यह बात भी कही जाती है कि संजू सैमसन खुद इस बात का PR करवाते हैं। क्योंकि जब भी संजू सैमसंग के रन नहीं बनते हैं और सोशल मीडिया पर उनका PR शुरू हो जाता है। ऐसा सोशल मीडिया पर मीम के तौर पर बनाए जाता है।
मोहम्मद सिराज
भारतीय टीम (Team India) के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का भी सोशल मीडिया में जमकर मजाक उड़ाया जाता है। और यह मजाक उनके एक वायरल वीडियो और फिर जसप्रीत बुमराह को लेकर दिए गए बयान को लेकर मजाक उड़ाया जाता है।
उदाहरण: भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल होता है। जिसमें वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की जानकारी देते हैं। उसमें मोहम्मद सिराज कहते हैं कि यह मोहम्मद सिराज का ऑफिशियल आईडी है बाकी सब फेक है।
उसके बाद मोहम्मद सिराज का सोशल मीडिया में एक मीम भी काफी ज्यादा वायरल होता है जिसमें वह जसप्रीत बुमराह की तारीफ कर रहे होते हैं। यह तारीफ 2024 t20 विश्व कप जीतने के बाद होती है जिसमें वह कहते हैं कि “आई ऑन बिलीव इन जस्सी भाई बिकॉज गेम चेंजर बॉलर ही इज।
सोशल मीडिया में इसके काफी ज्यादा मीम्स बनाए जाते हैं और बहुत सारे एडिट वीडियो भी मोहम्मद सिराज को लेकर बनाए जाते हैं जिसमें उनका मजाक उड़ाया जाता है।
जसप्रीत बुमराह
भारतीय टीम के इस वक्त के सबसे बेहतरीन गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी की दुनिया दीवानी है। लेकिन जितनी दीवानी है उतने लोग जसप्रीत बुमराह की फिटनेस का मजाक भी उड़ाते हैं। क्योंकि जसप्रीत बुमराह वर्कलोड मैनेजमेंट के नाम पर रेस्ट लेते हैं और इसी का सोशल मीडिया पर मजाक भी बनने लगा है।
उदाहरण
जसप्रीत बुमराह को लेकर सोशल मीडिया में इस बात का मजाक उड़ाया जाता है कि वह अपने आप को दुनिया का सबसे फिट खिलाड़ी मानते हैं और एक सीरीज के 5 टेस्ट मैच भी नहीं खेल पाते हैं। जसप्रीत बुमराह 2023 विश्व कप के बाद से सिर्फ टेस्ट फॉर्मेट में खेले हैं उसके बावजूद वह हर सीरीज से आराम लेते हैं और चोटिल हो जाते हैं और इसी का सोशल मीडिया पर मजाक बनाया जाता है।
विराट कोहली
भारतीय टीम (Team India) के पूर्व कप्तान और मौजूदा समय में सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार विराट कोहली ने अनगिनत रिकॉर्ड बनाए हैं। लेकिन एक ऐसी चीज है जो सोशल मीडिया पर उनका हिस्सा बन गई है और वह है उनका भारत से लंदन का शिफ्ट होना। विराट कोहली लंदन में रहते हैं और सोशल मीडिया में उनके लंदन जाने का काफी ज्यादा मजाक उड़ाया जाता है।
उदाहरण: दरअसल विराट कोहली का लंदन शिफ्ट होने को लेकर मजाक इस तरह से उड़ाया जाता है कि अगर कोई टेस्ट मैच चल रहा हो और उस मुकाबले में बारिश आ जाए तो सोशल मीडिया पर मीम्स बनते हैं जिसमें विराट कोहली कहते हैं कि इतने में तो मैं लंदन से होकर वापस आ जाता। और इसी को लेकर विराट कोहली का जमकर मजाक उड़ाया जाता है।