Posted inक्रिकेट (Cricket)

बीच सीजन हैदराबाद टीम में शामिल हुए ग्लेन मैक्सवेल, अब फिर से मैदान पर लगाएंगे चौकों-छक्कों की झड़ी

Glenn Maxwell

Glenn Maxwell : आईपीएल 2026 का आगाज़ हो चुका है और दुनियाभर में टी20 क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर है। हर लीग में बड़े नाम और नए बदलाव देखने को मिल रहे हैं, लेकिन इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने फैंस के बीच खासा उत्साह पैदा कर दिया है।

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) बीच सीजन में हैदराबाद की टीम से जुड़ गए हैं। हालांकि वह पिछले कुछ समय से अपनी खराब फॉर्म को लेकर चर्चा में थे, लेकिन अब इस नई टीम के साथ उनकी वापसी को एक बड़े मौके के तौर पर देखा जा रहा है।

हैदराबाद टीम में शामिल हुए Glenn Maxwell

जहां एक तरफ आईपीएल 2026 खेला जा रहा हैं , वही दूसरी तरफ पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के बीच सीजन में नई फ्रेंचाइज़ी हैदराबाद किंग्समैन ने बड़ा फैसला लेते हुए ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) को अपनी टीम में शामिल कर लिया है। टीम को शुरुआत से ही एक अनुभवी ऑलराउंडर की जरूरत महसूस हो रही थी और मैक्सवेल जैसे खिलाड़ी का जुड़ना इस कमी को पूरा करता है। कराची पहुंचते ही उन्होंने टीम जॉइन की और फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी आधिकारिक पुष्टि भी कर दी।

लगातार हार से जूझ रही टीम को चाहिए था बदलाव

हैदराबाद किंग्समेन का इस सीजन में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। टीम ने अब तक चार मैच खेले हैं और सभी में हार का सामना किया है। पॉइंट्स टेबल में उनकी स्थिति कमजोर बनी हुई है और आत्मविश्वास की कमी साफ नजर आई है। ऐसे में मैक्सवेल (Glenn Maxwell) का टीम में शामिल होना सिर्फ एक खिलाड़ी का जुड़ना नहीं, बल्कि पूरी टीम के लिए एक नई शुरुआत जैसा है। उनकी मौजूदगी से टीम का मनोबल बढ़ने की उम्मीद है।

अनुभव और ऑलराउंड स्किल्स से मिलेगा संतुलन

ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) का टी20 करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने दुनिया की लगभग हर बड़ी लीग में खेला है और अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के साथ-साथ उपयोगी स्पिन गेंदबाजी से भी टीम को जीत दिलाई है। 500 से ज्यादा टी20 मैचों का अनुभव रखने वाले मैक्सवेल टीम के मिडिल ऑर्डर को मजबूती देंगे। उनका तेज स्ट्राइक रेट और मैच को पलटने की क्षमता किंग्समेन के लिए बेहद अहम साबित हो सकती है।

फॉर्म पर सवाल, लेकिन वापसी का सुनहरा मौका

हाल के समय में मैक्सवेल की फॉर्म को लेकर कई सवाल उठे हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर किए जाने के बाद उनके करियर पर चर्चा तेज हो गई थी। हालांकि, यह टूर्नामेंट उनके लिए खुद को साबित करने का बड़ा मौका है। अगर वह यहां अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो न सिर्फ अपनी फॉर्म वापस पा सकते हैं बल्कि आलोचकों को भी करारा जवाब दे सकते हैं।

ये भी पढ़े : IPL मैच के दौरान स्टेडियम पर ही हो गई पति-पत्नी के बीच लड़ाई, दोनों की हाथापाई का VIDEO भी हुआ वायरल

FAQS

PSL 2026 में ग्लेन मैक्सवेल किस टीम का हिस्सा बने ?

हैदराबाद किंग्समैन

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!