Posted inक्रिकेट (Cricket)

6,6,6,6,6,6…. ग्लेन मैक्सवेल का तूफान, वनडे में ठोका 201 रनों का दोहरा शतक, गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं

6,6,6,6,6,6.... ग्लेन मैक्सवेल का तूफान, वनडे में ठोका 201 रनों का दोहरा शतक, गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं 1

ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) एक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हैं जो अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्हें (Glenn Maxwell) अक्सर “द बिग शो” कहा जाता है, और वह सीमित ओवरों के क्रिकेट में दुनिया के सबसे रोमांचक खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं।

जब टीम के बुरे हालात होते हैं तब मैक्सवेल (Glenn Maxwell) का बल्ला बोलता है। वो अपने बल्ले से कमाल करना बखूबी जानते हैं। उन्होंने (Glenn Maxwell)कई ऐसी पारियां खेली है जो क्रिकेट के इतिहास में दर्ज हो चुकी है। इन्हीं पारियों में से एक है अफगानिस्तान के खिलाफ उनकी दोहरे शकत की पारी।

ग्लेन मैक्सवेल की धमाकेदार पारी

6,6,6,6,6,6.... ग्लेन मैक्सवेल का तूफान, वनडे में ठोका 201 रनों का दोहरा शतक, गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं 2

साल 2023 में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने वानखेड़े स्टेडियम में वनडे विश्व कप के इतिहास में यकीनन सबसे बड़ी पारी खेली थी, क्योंकि उन्होंने विपरीत परिस्थितियों से जूझते हुए ऑस्ट्रेलिया को एक यादगार जीत दिलाई। 7 नवंबर को मुंबई में विश्व कप 2023 के रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान के सामने 292 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य मिला। अफगानी गेंदबाजों ने विस्फोटक शुरुआत करते हुए नौवें ओवर में ही ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4 विकेट पर 49 रन कर दिया और 19वें ओवर तक ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर 7 विकेट पर 91 रन हो गया था।

मैक्सवेल ने जड़ा दोहरा शतक

अफगानिस्तान की मजबूत स्थिती को देख ऑस्ट्रेलिया की जीत की संभावनाएं कम लग रही थी। इसके बाद मैक्सवेल (Glenn Maxwell) आए, जिन्होंने वनडे क्रिकेट की सबसे ऐतिहासिक पारियों में से एक खेला। 26 गेंदों में 22 रन बनाकर शुरुआत करते हुए मैक्सवेल(Glenn Maxwell) ने तेजी से गियर बदला और एक धमाकेदार पारी खेली।

गंभीर ऐंठन से जूझने के बावजूद, उन्होंने 128 गेंदों में रिकॉर्ड तोड़ नाबाद 201 रन बनाए, जिससे वह एकदिवसीय मैच में दोहरा शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी और प्रारूप में दोहरा शतक तक पहुंचने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बन गए। उनकी तूफानी पारी में 21 चौके और 10 छक्के शामिल थे, जिसने मैच को पूरी तरह पलट दिया।

चोट होने के बाद भी बटोरे रन

मांसपेशियों में खिंचाव के बावजूद ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 128 गेंदों पर 201 रनों की धमाकेदार पारी खेली जिसमें उन्होंने 21 चौके और 10 छक्के लगाए। मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से उन्होंने सिर्फ चौके-छक्के की मदद से ये स्कोर खड़ा किया।

ग्लेन मैक्सवेल का करियर

मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने 2012 में ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण किया और तब से उन्होंने सीमित ओवरों के क्रिकेट में खुद को एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया है। वह अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, और उनके पास गेंद को मैदान के किसी भी हिस्से में हिट करने की क्षमता है। मैक्सवेल एक बेहतरीन ऑफ स्पिन गेंदबाज भी हैं, और उन्होंने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण विकेट लिए हैं।

2023 के विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने 201 रन की नाबाद पारी खेली, जो की ओडीआई विश्व कप के इतिहास में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है। मैक्सवेल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी एक लोकप्रिय खिलाड़ी हैं, और उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेला है।

Also Read: न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 टेस्ट के लिए 16 सदस्यीय टीम इंडिया हुई फिक्स, 150kmph वाले 6 तगड़े तेज गेंदबाज शामिल

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!