Posted inक्रिकेट (Cricket)

CSK के लिए गुड न्यूज! फिट हुए धोनी, इस डेट को करेंगे मैदान पर वापसी

MS Dhoni

MS Dhoni : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अब तक का सफर उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। टीम को शुरुआती मुकाबलों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है, जिससे फैंस के साथ-साथ मैनेजमेंट की चिंता भी बढ़ गई है। हालांकि अब टीम के लिए एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। अनुभवी खिलाड़ी एमएस धोनी (MS Dhoni) की फिटनेस को लेकर सकारात्मक अपडेट मिला है, वहीं युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी भी लगभग तय मानी जा रही है। ऐसे में आने वाले मैचों में सीएसके की तस्वीर बदल सकती है।

ब्रेविस की वापसी से मिलेगी मजबूती

सीएसके की बल्लेबाजी इस सीजन के शुरुआती मैचों में कमजोर नजर आई है। डेवाल्ड ब्रेविस की गैरमौजूदगी का असर टीम के मिडिल ऑर्डर पर साफ दिखाई दिया। रेव स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रेविस दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में वापसी के लिए पूरी तरह फिट हैं। नेट्स में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और लंबे शॉट्स ने यह संकेत दे दिया है कि वह लय में लौट चुके हैं। उनकी वापसी से टीम के बल्लेबाजी क्रम को मजबूती मिलेगी और विरोधी टीम पर दबाव बनाने में मदद मिलेगी।

MS Dhoni की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट

Image

एमएस धोनी (MS Dhoni) की फिटनेस को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार अटकलें लगाई जा रही थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी फिटनेस टेस्ट पास कर चुके हैं, लेकिन टीम मैनेजमेंट उन्हें जल्दबाजी में मैदान पर उतारने के पक्ष में नहीं है। यही वजह है कि वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में शायद हिस्सा नहीं लेंगे। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि वह 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेपॉक में वापसी कर सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि उनकी वापसी 18 अप्रैल के आसपास हो सकती है, जिससे फैंस के बीच उत्साह बना हुआ है।

इंजरी और रिहैब से जुड़ी पूरी कहानी

आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले ही सीएसके ने आधिकारिक रूप से बताया था कि एमएस धोनी पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण शुरुआती दो हफ्तों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। वह इस दौरान रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे थे। इसी कारण वह शुरुआती मुकाबलों से बाहर रहे। धोनी जैसे अनुभवी खिलाड़ी की अनुपस्थिति ने टीम के संतुलन को प्रभावित किया, खासकर फिनिशिंग और नेतृत्व के मामले में।

गेंदबाजी बनी चिंता, जीत की तलाश जारी

जहां एक ओर बल्लेबाजी में सुधार की उम्मीद जगी है, वहीं गेंदबाजी अब भी टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। मथीशा पथिराना और मुकेश चौधरी अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं, जबकि स्पिन विभाग में रविंद्र जडेजा भी महंगे साबित हुए हैं। लगातार तीन हार के बाद टीम अपनी पहली जीत की तलाश में है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला सीएसके के लिए बेहद अहम होगा, जहां टीम वापसी की कोशिश करेगी और टूर्नामेंट में नई शुरुआत करना चाहेगी।

FAQS

धोनी की वापसी कब हो सकती है?

18 अप्रैल को SRH के खिलाफ

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!