GT vs RR Live Telecast Details: आईपीएल 2026 का रोमांच 4 अप्रैल से अपने दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर जाएगा। पहले सप्ताह में कई हाई-स्कोरिंग मुकाबले हुए, तो वहीं कुछ कम-स्कोर वाले मैच भी देखने को मिले। अब, दूसरे सप्ताह की शुरुआत डबल हैडर से होनी है और शनिवार की शाम को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत होगी।
GT vs RR मुकाबला गुजरात टाइटंस के घरेलू मैदान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले में जीत के साथ गुजरात का प्रयास पॉइंट्स टेबल में खाता खोलने का होगा। वहीं, राजस्थान की कोशिश अपनी जीत की लय को कायम रखने की होगी।
गुजरात टाइटंस को पहले मैच में पंजाब किंग्स से मिली थी हार

IPL 2026 में गुजरात टाइटंस ने सीजन का आगाज 31 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुल्लांपुर में किया था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 162/6 का स्कोर बनाया था, जिसके जवाब में पंजाब किंग्स ने 165/7 का स्कोर बनाकर 3 विकेट से जीत हासिल की थी। मैच में गुजरात की बल्लेबाजी लचर साबित हुई थी और कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 39 रनों की पारी खेली, वहीं जोस बटलर के बल्ले से 38 रन आए।
पंजाब के खिलाफ गुजरात की बल्ले से शुरुआत अच्छी रही थी लेकिन फिर मिडिल ऑर्डर ने निराश करने का काम किया, जिसमें ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख़ खान और राहुल तेवतिया जैसे बल्लेबाज शामिल थे। ऐसे में GT vs RR मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस को अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देना होगा, क्योंकि राजस्थान का गेंदबाजी आक्रमण काफी मजबूत है और उसके सामने रन बनाना आसान काम नहीं होगा।
चेन्नई सुपर किंग्स पर बड़ी जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार शुरुआत
आईपीएल के मौजूदा सीजन की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार रही और उसने 30 अप्रैल को गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज की। गेंदबाजों की मददगार पिच पर राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और चेन्नई सुपर किंग्स को 127 के स्कोर पर ढेर कर दिया। इसके बाद, 12.1 ओवर में ही 2 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाकर मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। गेंदबाजी के दौरान राजस्थान के सभी गेंदबाजों को विकेट हासिल हुआ। वहीं, बल्ले के साथ वैभव सूर्यवंशी ने तबाही मचाई और 17 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली।
ऐसे में GT vs RR मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की कोशिश अपने अच्छे प्रदर्शन को दोहराने की होगी। आरआर की टीम काफी संतुलित नजर आ रही है और इसी वजह से गुजरात टाइटंस के लिए चुनौती कठिन हो सकती है।
GT और RR का कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड
आईपीएल में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच 8 मुकाबले हो चुके हैं और इन के नतीजों के आधार पर साफ कहा जा सकता है कि GT का पलड़ा साफ़ तौर पर भारी है। गुजरात को 6 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि राजस्थान ने 2 में ही जीत हासिल की है। पिछले सीजन इनके बीच बराबरी का मामला रहा था और दोनों ने एक-एक जीत हासिल की थी।
GT vs RR मैच की टाइमिंग
आईपीएल में डबल हेडर में भी शाम के मुकाबले का समय नहीं बदलता है, यानी मैच की टाइमिंग पहले जैसी ही रहती है। इसी वजह से GT vs RR मैच की शुरुआत 4 अप्रैल को शाम 7:30 बजे से होगी, जबकि टॉस का समय 7 बजे रहेगा।
GT vs RR की लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबले का लुत्फ़ टीवी पर लेने के लिए फैंस को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क चुनना होगा। यहां पर क्षेत्रीय भाषाओं के आधार पर मुकाबले का प्रसारण होगा। ऐसे में अपनी पसंद की भाषा के अनुसार चैनल चुना जा सकता है। वहीं, मोबाइल पर जियोहॉटस्टार ऐप पर भी मुकाबले को देख सकते हैं। इसके अलावा, जियोहॉटस्टार की वेबसाइट पर भी स्ट्रीमिंग होगी और इसे मोबाइल के साथ-साथ लैपटॉप में भी देखा जा सकता है।
FAQs
GT vs RR मैच कब खेला जाना है?
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबले के लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म कौन से हैं?
यह भी पढ़ें: बड़ा सरप्राइज! MS Dhoni की एंट्री, इस डेट को स्टेडियम पर नजर आएंगे ‘थाला’