Posted inक्रिकेट

हार्दिक पांड्या CSK के खिलाफ मैच से हुआ बैन, जानें बुमराह-रोहित-सूर्या में से कौन करेगा अब कप्तानी

हार्दिक पांड्या CSK के खिलाफ मैच से हुआ बैन, जानें बुमराह-रोहित-सूर्या में से कौन करेगा अब कप्तानी 1

आईपीएल 2025(IPL 2025) की शुरुआत भले ही 22 मार्च से हो रही है लेकिन फैंस को 23 मार्च का बेसब्री से इंतजार है। क्योंकि इस दिन दो सबसे कामयाब टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होने वाला है। दोनों टीमों ने 5-5 बार खिताब अपने नाम किया है। 23 मार्च को होने वाले महामुकाबले में मुंबई इंडियंस(MI) और चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) की टीम आमने सामने होगी। लेकिन मुंबई इंडियंस(MI) की टीम को हार्दिक पांड्या(Hardik Pandya) की कमी खल सकती है। क्योंकि पहले मैच में हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस(MI) की तरफ से खेलते नहीं नज़र आएंगे।

इस वजह से Hardik Pandya नहीं खेलेंगे पहला मैच

हार्दिक पांड्या CSK के खिलाफ मैच से हुआ बैन, जानें बुमराह-रोहित-सूर्या में से कौन करेगा अब कप्तानी 2

हार्दिक पांड्या(Hardik Pandya) 23 मार्च को होने वाले मुकाबले में मुंबई इडियंस की टीम का हिस्सा नहीं होंगे। दरअसल हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya)को IPL 2024 में तीन बार स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया। नियमों के अनुसार, तीसरी बार स्लो ओवर रेट की गलती होने पर कप्तान पर 30 लाख रुपये का जुर्माना और एक मैच का प्रतिबंध लगाया जाता है। इस वजह से आईपीएल 2025(IPL 2025) के पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे। हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं, ऐसे में यह सवाल उठता है कि उनकी जगह टीम की कमान किसे सौंपी जाएगी। जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा या फिर सूर्या कुमार यादव कौन होगा मुंबई इंडियंस (MI)का कप्तान।

कौन होगा CSK के खिलाफ मैत में MI का कैप्टन

Hardik Pandya पर एक मैच का बैन लगने के बाद ये सवाल उठ रहा है कि पहले मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कौन करेगा। पहले मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी के रेस में जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा और सूर्याकुमार यादव का नाम सबसे आगे हैं। अब टीम की कमान किसे सौंपी जाएगी ये अभी तक फ्रेंचाइजी द्वारा घोषणा नहीं की गई है। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शर्मा एक बार फिर मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते दिख सकते हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 बार खिताब अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में नीता अंबानी एक बार फिर उनपर भरोसा जताते हुए टीम की कप्तानी दे सकती हैं।

वहीं सूर्या कुमार यादव मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 का हिस्सा जरूर होंगे लेकिन उन्हें कप्तानी सौंपे जाने की संभावना कम है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शुरुआती कुछ मैच में नहीं खेलते नज़र आएंगे। बता दें कि जसप्रीत बुमराह जनवरी से क्रिकेट मैदान से दूर चल रहे हैं। दरअसल उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट के दौरान चोट लगी थी जिसके बाद से वो टीम से बाहर चल रहे हैं।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, रेयान रिकल्टन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, विल जैक्स/रॉबिन मिंज, नमन धीर, कॉर्बिन बॉश/ मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, मुजीब उर रहमान, कर्ण शर्मा, ट्रेंट बोल्ट

डिस्क्लेमर: मुंबई इंडियंस ने अब तक प्लेइंग 11 की घोषणा नहीं की है। इस खबर को मनोरंजन के लिहाज से लिखा गया है। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025 से पहले भारतीय फैंस के लिए बुरी खबर, केएल-हार्दिक हुए बाहर, नहीं ले पाएंगे हिस्सा

error: Content is protected !!