टीम इंडिया (Team India) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के लिए यह समय किसी बुरे सपने से कम नहीं है, इस समय रोहित शर्मा के जीवन में कुछ भी सही घटनाक्रम नहीं घटित हो रहा है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने हाल ही में वर्ल्डकप जैसे बड़े टूर्नामेंट मे भाग लिया था और इस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा ने बहुत बेहतरीन प्रदर्शन किया था, लेकिन रोहित शर्मा फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को जीत दिलाने में असफल हुए।
फाइनल में मिली करारी हार के बाद सभी भारते समर्थकों के द्वारा यह मांग की जाने लगी कि, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को अब जल्द से जल्द टीम इंडिया की कप्तानी से हटाया जाए। लेकिन अब रोहित शर्मा के लिए आगामी समय और भी खतरनाक होने वाला है और इसके बारे में उन्होंने कल्पना तक नहीं की थी।
दरअसल बात यह है कि, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक खबर जंगल की आग की तरह वायरल हो रही और उस खबर के अनुसार, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मैनेजमेंट रोहित शर्मा को टीम के कप्तान के पद से हटा सकती है। साथ में यह भी कहा जा रहा है कि, मुंबई की मैनेजमेंट रोहित के रिप्लेसमेंट के तौर पर एक बाहरी खिलाड़ी को मौका दे सकती है।
ईशान-सूर्या को मौका नहीं देगी मैनेजमेंट

अगर मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को टीम की कप्तानी के पद से हटाने का फैसला करती है तो उनकी जगह पर किसी भी मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी को मौका नहीं दिया जाएगा। कुछ समय पहले यह खबर आई थी कि, रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन में से कोई एक मुंबई इंडियंस की कप्तानी करता हुआ दिखाई दे सकता है। लेकिन हालिया खबर के अनुसार, मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट इन दोनों में से किसी भी एक खिलाड़ी को मौका देने के ऊपर कभी भी सहमति नहीं हो सकती है।
हार्दिक पांड्या को मिल सकता है मौका
अगर मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से कप्तानी के दायित्व को छीनती है तो उनकी जगह पर मैनेजमेंट अपने पुराने साथी अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को सौंप सकती है। ऐसा कहा जा रहा है कि, मुंबई की टीम अपने एक खिलाड़ी के साथ हार्दिक पांड्या को ट्रेड कर सकती है। हार्दिक पांड्या के आ जाने से मुंबई इंडियंस की कप्तानी वही करते हुए दिखाई दे सकते हैं।
इसे भी पढ़ें – 2024 टी20 वर्ल्ड कप से रोहित-कोहली बाहर, ये 15 खिलाड़ी जायेंगे टीम इंडिया को ट्रॉफी जीताने