Hardik Pandya

Hardik Pandya: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन में मुंबई इंडियंस ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले अपना कप्तान बदलने का फैसला किया था। इससे पहले मुंबई इंडियंस को पांच ट्रॉफी दिलाने वाले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा थे। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से कप्तानी छीनकर मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के वापस बुलाकर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को कप्तानी सौंप दी। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को कप्तानी मिलने के बावजूद मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है और टीम आईपीएल 2024 से एलिमिनेट होने वाली पहली टीम बन गई है। इसके बावजूद मुंबई इंडियंस की टीम हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को टीम का कप्तान बनाए रखने का फैसला किया है।

Hardik Pandya को कप्तानी से हटाने के लिए तैयार नहीं

Hardik Pandya
Hardik Pandya

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL) के सीजन में मुंबई इंडियंस के इतने खराब प्रदर्शन के बावजूद फ्रेंचाइजी की मैनेजमेंट और नीता अंबानी (Nita Ambani) हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को कप्तानी से हटाना नहीं चाहती हैं। गुजरात टाइटंस से ट्रेड कर मुंबई इंडियंस में लाए गए हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है। कप्तानी के साथ-साथ उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोयम दर्जे की रही है।  हार्दिक पांड्या ने इस सीजन कुल 12 मैच खेले हैं, इन मैचों में हार्दिक (Hardik Pandya) ने लगभग  20 औसत से 198 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी में हार्दिक पांड्या ने 12 मैचों में लगभग तीस की औसत और 10 से अधिक की इकॉनमी रेट से रन लुटाए हैं।

Advertisment
Advertisment

मुंबई इंडियंस का खराब प्रदर्शन

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में सबसे सफल टीमों महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स के साथ रखी जाने वाली टीम मुंबई इंडियंस की प्रदर्शन इस साल बहुत खराब रहा है। टीम ने 12 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 8 मैच में हार का सामना करना पड़ा है और सिर्फ चार मैचों में जीत मिली है। अंक तालिका में भी मुंबई इस समय 8वें स्थान पर है। इसके साथ ही टीम को फैंस से काफी नाराजगी झेलनी पड़ी है।

कप्तान बदलने से फैंस नाराज

मुंबई इंडियंस के कप्तान बदलने के फैसले फैंस नाराज हो गए हैं। मुंबई इंडियंस की टीम से रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के फैंस बड़ी संख्या में जुड़े हुए थे। ऐसे में फ्रेंचाइजी को पांच बार आईपीएल टाइटल जीताने वाले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से कप्तानी छीनी जाने के बाद फैंस नाराज हो गए। जिसकी वजह हार्दिक पांड्या की जमकर हूटिंग की गई। इसके साथ ही कोच मार्क बाउचर की भी जमकर हूटिंग करी गई। इसके बावजूद मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी (Nita Ambani) ने अबतक कप्तान नहीं बदला है। ऐसे में जरुर वें हार्दिक पांड्या को अपनी टीम के लिए बेस्ट कप्तान मानती होंगी।

यह भी पढ़ें: टीम मालिकों को धोखा देने में PHD कर चुका विराट कोहली का दोस्त, प्रीति से लेकर अंबानी तक को लगा चुका 97 करोड़ का चूना

 

Advertisment
Advertisment