Posted inक्रिकेट (Cricket), क्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

हार्दिक ने मारी मुंबई इंडियंस के कैंप में एंट्री, कोच ने नारियल फोड़ा, तो कप्तान ने दीप जलाकर किया “श्री गणेश”

Hardik Pandya entered the camp of Mumbai Indians in a very devotional manner

Hardik Pandya: आईपीएल 2024 (IPL 2024) को लेकर फैंस के बीच अभी से ही हलचल मचने लगी है। पिछले दिनों इसके पहले हाफ के कार्यक्रमों का ऐलान कर दिया गया है। 23 मार्च को इसका आगाज़ होने वाला है। पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) खेमे में भी इसको लेकर तैयारियां शुरु कर दी है। टीम के नए नवेले कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने टीम को ज्वॉइन कर लिया। यह काफी दिलचस्प रहा। उन्होंने और टीम के कोच ने मिलकर काफी पूजा-पाठ के साथ शुरुआत की।

Hardik Pandya ने पूजा-पाठ के साथ किया आगाज

Hardik Pandya
Hardik Pandya

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) पिछले कुछ वक्त से काफी चर्चाओं में रहे हैं। साल 2023 के आखिर में टीमों के बीच हो रही ट्रेडिंग के दौरान वह गुजरात टाइटंस को छोड़कर मुंबई इंडियंस में शामिल हो गए। इस टीम ने उन्हें कप्तान बना दिया। इसी बीच आगामी संस्करण को लेकर हार्दिक ने MI खेमा ज्वॉइन कर लिया है। उनके आने पर ड्रेसिंग रूम में पूजा की गई। हार्दिक ने ईश्वर को माला पहनाकर दीप जलाई। वहीं टीम के हेड कोच मार्क बाउचर (Mark Boucher) ने नारियल तोड़कर उनका साथ दिया।

यह भी पढ़ें: ‘अगले साल वो..’, IPL 2025 में मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ इस टीम के कैप्टन होंगे रोहित शर्मा, कोहली के दुश्मन ने किया खुलासा

इस दिन शुरु करेगी मुंबई इंडियंस अपना अभियान

मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में छठे खिताब की तलाश है। पिछले साल उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा था। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई वाली यह टीम प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही थी। इसी के चलते रोहित की कप्तानी छिन गई। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को गुजरात टाइटंस से खरीदकर फ्रेंचाइजी ने उन्हें टीम की कमान भी सौंप दी।

ऐसे में आगामी संस्करण में हार्दिक मुंबई इंडियंस का नेतृत्व करने वाले हैं। इससे पहले भी वह इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे। हालांकि 2022 में वह गुजरात के खेमे में शामिल हो गए थे। बता दें कि आईपीएल 17 में मुंबई अपने अभियान की शुरुआत गुजरात टाइटंस के खिलाफ करने वाली है। 24 मार्च को यह मुकाबला खेला जाएगा।

मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड

रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, एन. तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रित बुमरा, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडोर्फ, रोमारियो शेफर्ड, हार्दिक पांड्या (कप्तान), गेराल्ड कोएत्ज़े, दिलशान मदुशंका, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमन धीर, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा।

 

यह भी पढ़ें: शुभमन गिल बने कप्तान, ईशान-अय्यर की हुई वापसी, जिम्बाब्वे के खिलाड़ी 15 सदस्यीय टीम इंडिया घोषित

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!