Posted inक्रिकेट

हार्दिक पांड्या हुए IPL से बाहर, रिप्लेसमेंट के तौर मुंबई इंडियंस से खेलेगा अब ये ऑलराउंडर

हार्दिक पांड्या हुए IPL से बाहर, रिप्लेसमेंट के तौर मुंबई इंडियंस से खेलेगा अब ये ऑलराउंडर 1

IPL 2025 की शुरुआत होने में बस दो दिन का वक्त बचा है। पहला मुकाबला केकआर और आरसीबी के बीच कोलकाता ते ईडन गॉर्डन्स पर खेला जाएगा। वहीं 23 मार्च को दूसरा सबसे रोमांचक मुकाबला खेला जाना है। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आमने सामने होगी। लेकिन आईपीएल से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान और ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या(Hardik Pandya) बाहर हो गए हैं।

Hardik Pandya पर लगा बैन

हार्दिक पांड्या हुए IPL से बाहर, रिप्लेसमेंट के तौर मुंबई इंडियंस से खेलेगा अब ये ऑलराउंडर 2

दरअसल आईपीएल 2025 में हार्दिक पंड्या पर एक मैच का बैन लगाया गया है। उन्हें आईपीएल 2024 के 3 मैचों में स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया था। जिसके चलते उनके ऊपर एक मैच का बैन लग गया। पिछले सीजन में मुंबई की टीम प्लेऑफ में नहीं जा सकी थी, इसलिए हार्दिक इसे भुगत नहीं पाए। लेकिन इस बार हार्दिक को पहले ही मैच में इसे भुगतना पड़ेगा। ऐसे में उनकी जगह टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में सौंपी जा सकती है।

Hardik Pandya को रिप्लेस करेगा ये खिलाड़ी

Hardik Pandya की जगह टीम में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को शामिल किया जा सकता है। अर्जुन तेंदुलकर ने आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपना डेब्यू किया। उनके डेब्यू के साथ ही आईपीएल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया, जब बाप-बेटे की जोड़ी ने आईपीएल में खेला।

अर्जुन तेंदुलकर का करियर

अर्जुन तेंदुलकर ने 2018 में अंडर-19 खिलाड़ी के रूप में भारतीय टीम में डेब्यू किया। उन्होंने 15 जनवरी, 2021 को मुंबई के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपना टी20 डेब्यू किया। उन्होंने गोवा के लिए भी घरेलू क्रिकेट खेला है। अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने 2021 में 30 लाख रुपये में खरीदा था। उन्होंने 16 अप्रैल, 2023 को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल में डेब्यू किया। अर्जुन तेंदुलकर के करियर में अभी तक टी20 में उनके नाम 27 विकेट हैं। लिस्ट ए मैचों में 24 विकेट और फर्स्ट क्लास मैचों में 37 विकेट अपने नाम किए हैं।

ये भी पढ़ें: आईपीएल के तुरंत बाद एशिया कप 2025 खेलेगी टीम इंडिया, ये 15 IPL स्टार्स को मौका

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!