Posted inक्रिकेट (Cricket)

हार्दिक पांड्या vs आंद्रे रसेल: कौन IPL इतिहास सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर, जानें आंकड़ों की तुलना में किसका पलड़ा भारी

Hardik Pandya

Hardik Pandya vs. Andre Russell : आईपीएल इतिहास में कई शानदार ऑलराउंडर देखने को मिले हैं, लेकिन जब बात मैच जिताने वाले खिलाड़ियों की आती है तो हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और आंद्रे रसेल का नाम सबसे ऊपर लिया जाता है। दोनों ही खिलाड़ी अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी और प्रभावी गेंदबाज़ी से मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं।

ऐसे में फैंस के बीच अक्सर यह बहस होती है कि आईपीएल में बेहतर ऑलराउंडर कौन है। आइए आंकड़ों की तुलना के जरिए जानते हैं कि हार्दिक पांड्या और आंद्रे रसेल में किसका पलड़ा भारी नजर आता है।

Hardik Pandya का आईपीएल करियर

Hardik Pandya bowls joint longest over in IPL during MI vs GT match

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) आईपीएल के सबसे प्रभावशाली ऑलराउंडरों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई बार बल्ले और गेंद दोनों से टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।

हार्दिक पांड्या ने अब तक 152 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 2749 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 28.34 और स्ट्राइक रेट 146.93 रहा है। उन्होंने आईपीएल में 10 अर्धशतक लगाए हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 91 रन है। गेंदबाजी में भी हार्दिक ने अच्छा योगदान दिया है। उन्होंने आईपीएल में 78 विकेट लिए हैं। उनका इकॉनमी रेट 9.18 रहा है, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5/36 है।

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2015 में मुंबई इंडियंस के लिए की थी। इसके बाद 2022 और 2023 में गुजरात टाइटंस के कप्तान बने। उनकी कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने 2022 में खिताब जीता, जबकि 2023 में टीम फाइनल तक पहुंचकर रनर-अप रही। इसके बाद 2024 से हार्दिक ने मुंबई इंडियंस में वापसी की और टीम के कप्तान बने।

आंद्रे रसेल का आईपीएल करियर

Andre Russell retires from IPL, will be KKR's 'power coach' | Cricket News  - The Indian Express

आंद्रे रसेल आईपीएल इतिहास के सबसे विस्फोटक ऑलराउंडरों में से एक रहे हैं। अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और तेज गेंदबाजी के दम पर उन्होंने कई बार टीम को मुश्किल परिस्थितियों से निकालकर जीत दिलाई है।

आंद्रे रसेल ने 139 मैचों में 2651 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 28.2 और स्ट्राइक रेट 174.18 रहा है, जो टी20 क्रिकेट में बेहद खतरनाक माना जाता है। उन्होंने आईपीएल में 12 अर्धशतक लगाए हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 88 रन है। गेंदबाजी में भी रसेल ने अहम योगदान दिया है। उन्होंने आईपीएल में 123 विकेट लिए हैं। उनका इकॉनमी रेट 9.51 रहा है, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5/15 है।

रसेल लंबे समय तक कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते रहे और टीम के सबसे बड़े मैच-विनर खिलाड़ियों में शामिल रहे। हाल ही में उन्होंने IPL से संन्यास लेने का फैसला किया है, लेकिन वह अब भी टीम से जुड़े हुए हैं और आईपीएल 2026 में KKR के साथ बतौर बैटिंग कोच नई भूमिका निभाएंगे।

हार्दिक पांड्या vs आंद्रे रसेल: कौन IPL इतिहास सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर

हार्दिक पांड्या और आंद्रे रसेल दोनों ही आईपीएल के सबसे खतरनाक ऑलराउंडरों में शामिल हैं। बल्लेबाजी की बात करें तो रनों के मामले में दोनों लगभग बराबरी पर हैं, लेकिन स्ट्राइक रेट के मामले में रसेल आगे नजर आते हैं।

वहीं गेंदबाजी में भी रसेल ने 123 विकेट लेकर हार्दिक पांड्या के 78 विकेट से बढ़त बनाई हुई है। हालांकि हार्दिक पांड्या ने कप्तानी में बड़ी सफलता हासिल की है और अपनी टीम को खिताब भी जिताया है।

ऐसे में आंकड़ों के आधार पर रसेल थोड़ा आगे नजर आते हैं, लेकिन टीम को ट्रॉफी दिलाने और ऑलराउंड प्रदर्शन के मामले में हार्दिक पांड्या भी IPL के महान ऑलराउंडरों में शामिल हैं।

ये भी पढ़े : एबी डिविलियर्स vs सूर्यकुमार यादव: दोनों में से कौन IPL हिस्ट्री का सर्वश्रेष्ठ मध्यक्रम बल्लेबाज, ये आंकड़ें सबकुछ कर रहे बयां

FAQS

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का कप्तान कौन हैं ?

हार्दिक पंड्या

आंद्रे रसेल IPL में किस टीम के लिए सबसे ज्यादा खेले?

KKR

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!