हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya): भारतीय टीम फिलहाल एशिया कप 2023 में हिस्सा ले रही है। इसके बाद टीम को वर्ल्ड कप 2023 खेलना है। टीम इंडिया की कप्तानी का भार इस समय दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के कंधों पर हैं। वहीं हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) फिलहाल टीम इंडिया के उपकप्तान हैं।
कई मौकों पर हार्दिक पांड्या पर्मानेंट कप्तान रोहित शर्मा की जगह टीम की कमान भी संभालते हुए नजर आयें हैं।कहा जा रहा है कि रोहित शर्मा के बाद हार्दिक पांड्या को टीम इंडिया का पर्मानेंट कप्तान बनाया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो फिर काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे इस खिलाड़ी को रातों रात टीम इंडिया में शामिल होने का मौका मिल सकता है। कौन है ये खिलाड़ी आउए जानते हैं।
Rohit Sharma के बाद Hardik Pandya बनेंगे भारत के कप्तान
फ़िलहाल टीम इंडिया की कमान दिग्गज रोहित शर्मा संभाल रहे हैं। रोहित शर्मा अभी 36 साल के हो चुके हैं। वर्ल्ड कप 2023 उनकी कप्तानी में आखिरी 50 ओवर वर्ल्ड कप हो सकता है। वर्ल्ड कप 2023 के बाद रोहित शर्मा खुद ही अपनी कप्तानी से इस्तीफा दे सकते हैं।
रोहित शर्मा के बाद टीम इंडिया की कमान हार्दिक पांड्या को सौंपी जा सकती है। पहले भी कई मौकों पर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में टीम इंडिया की कमान संभाल चुके हैं। लेकिन शायद अब वो पर्मानेंट तौर पर टीम इंडिया के व्हाइट बॉल कप्तान सकते हैं।
क्रुणाल पांड्या को करवाएंगे टीम में एंट्री!
रोहित शर्मा के कप्तानी से हटने के बाद हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) टीम इंडिया के कप्तान बना जाएंगे। हार्दिक पांड्या कप्तान बनने के बाद अपने भी क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) को भी टीम में स्थान दिलवा सकते हैं। क्रुणाल पांड्या भी अपने छोटे भाई की तरह ऑल राउंडर हैं।
वो बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी और बाएं हाथ से ही बल्लेबाजी करते हैं। पिछले काफी समय से वो टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। अगर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) टीम के कप्तान बन जाते हैं फिर क्रुणाल पांड्याके भारतीय टीम में सिलेक्ट होने के चांस काफी बढ़ जाएंगे।
ऐसा रहा है क्रुणाल पांड्या का करियर
32 साल के ऑल राउंडर क्रुणाल पांड्या ने साल 2018 में टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू किया था। उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला जुलाई 2021 में खेला था। क्रुणाल पांड्या ने भारत के लिए 5 वनडे और 19 टी-20 मुकाबले खेले हैं। वनडे में उन्होंने 65 की औसत से बल्ले बाजी करते हुए 130 रन बनाए हैं। टी-20 में 24.80 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 124 रन बनाए हैं। उन्होंने वनडे में 2 और टी-20 में 15 विकेट अपने नाम किए हैं।