Posted inक्रिकेट (Cricket), क्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

IPL 2024 के बीच मुंबई इंडियंस की कप्तानी छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या, अब रोहित नहीं ये खिलाड़ी संभालेगा टीम की कमान

Mumbai Indians

Mumbai Indians : आईपीएल 2024 (IPL 2024) के सीजन शुरू होने के बाद से मुंबई इंडियंस की फ्रैंचाइज़ी में टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बीच में अनबन की खबरें निकलकर सामने आ रही थी.

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए मुक़ाबले में जीत अर्जित करके टूर्नामेंट में अपना पहला मुक़ाबला जीता लेकिन इसी बीच मीडिया में यह रिपोर्ट्स निकलकर सामने आ रही है कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान हार्दिक पांड्या जल्द ही टीम की कप्तानी छोड़ सकते है और उनकी जगह पर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) नहीं बल्कि ये खिलाड़ी मुंबई इंडियंस की कमान सँभालते हुए नज़र आ सकता है.

हार्दिक पांड्या छोड़ सकते है मुंबई इंडियंस की कप्तानी

Mumbai Indians

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) के सीजन में अब तक हुए 4 मुक़ाबलों में से केवल एक मुक़ाबला में जीत अर्जित की है वहीं दूसरी तरफ हार्दिक पांड्या कप्तानी के बोझ के चलते बल्ले और गेंद से टीम के लिए कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहे है. ऐसे में जून 2024 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) से पहले फॉर्म में आने के लिए हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 के मिड सीजन में ही कप्तानी छोड़ने का फैसला कर सकते है. अगर ऐसा होता है तो मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2024 (IPL 2024) के मिड सीजन में कोई और खिलाड़ी कप्तानी करते हुए नज़र आ सकता है.

रोहित शर्मा भी दुबारा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भी हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में मुंबई इंडियंस के लिए कप्तानी करते हुए नज़र नहीं आएंगे. ऐसा इसलिए है क्योंकि फ्रैंचाइज़ी ने हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त करने से पहले रोहित शर्मा से किसी भी तरह की कोई बात नहीं करी थी और उन्हें अचानक से उनके पद से निष्कासित कर दिया गया था. ऐसे में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भी मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2024 (IPL 2024) में कप्तानी का रोल निभाते हुए नज़र नहीं आएंगे.

ईशान किशन बन सकते है मुंबई इंडियंस के कप्तान

Ishan Kishan

भारतीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन (Ishan Kishan) आईपीएल क्रिकेट में मुंबई इंडियंस के लिए साल 2018 से खेल रहे है. साल 2018 से लेकर अब तक खेलते हुए उन्होंने मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा की कप्तानी में दो बार आईपीएल चैंपियन बनवाया हुआ है. ऐसे में अगर मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या बीच आईपीएल (IPL) सीजन कप्तानी छोड़ने का फैसला करते है तो मुंबई इंडियंस की टीम मैनेजमेंट ईशान किशन को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के नए कप्तान के रूप में नियुक्त कर सकते है.

यह भी पढ़े : चोट के बाद दुबारा टीम से जुड़ा KKR का ये धाकड़ खिलाड़ी, अब विरोधी गेंदबाजों के अकेले ही छुड़ाएगा छक्के

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!