Posted inक्रिकेट (Cricket)

‘उसने बाउंसर मुझसे सीखी…’ पाकिस्तान में जन्मे खिलाड़ी का बड़ा दावा, अपने बयान से मचाई हलचल

‘He learned the bouncer from me…’ Pakistan-born player makes a bold claim, sparks a stir with his statement.

Pakistan Team: जसप्रीत बुमराह इस समय न सिर्फ भारत के बल्कि दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाज हैं। उनके सामने बड़े सा बड़ा बैट्समैन घबरा जाता है। हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान उनकी बेहतरीन गेंदबाजी का नमूना देखने को मिला। फाइनल मुकाबले में उन्होंने महज 15 रन देकर चार विकेट लिए और इंडिया को तीसरी बार ट्रॉफी उठाने में मदद की, जिससे हर जगह उनकी तारीफ चल रही है।

लेकिन पाकिस्तान में जन्मे एक खिलाड़ी ने हाल ही में उनको लेकर काफी बड़ा बयान दिया है, जिससे तहलका मच गया है। पाकिस्तान से तालुक्क रखने वाले एक खिलाड़ी ने बताया कि जसप्रीत बुमराह को उसने गेंदबाजी सिखाई।

इस गेंदबाज ने किया Jasprit Bumrah को गेंदबाजी सिखाने का दावा

Zahoor Khan
Zahoor Khan

बता दें कि पाकिस्तान में जन्मे जहूर खान, जो कि यूएई क्रिकेट टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलते नजर आए। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि जसप्रीत बुमराह को स्लोअर बॉल करना उन्होंने ही सिखाया। यूएई के तेज गेंदबाज जहूर खान ने बताया कि 2019 आईपीएल सीजन के दौरान उन्होंने बुमराह (Jasprit Bumrah) को ट्रेनिंग दी।

Zahoor Khan ने कही ये बात

हाल ही में जहूर खान ने जसप्रीत बुमराह के साथ की उनकी स्टोरी साझा की। उन्होंने कहा, “मैं एक स्टोरी बताता हूं. बुमराह नॉर्मल एक्शन के साथ स्लोअर बॉल करते थे। अबू धाबी में खेले गए एक मैच में बुमराह, नाथन कूल्टर नाइल और ट्रेंट बोल्ट को खूब रन पड़े थे। उस साल आईपीएल सितंबर में हो रहा था, जब यूएई में 50 डिग्री का तापमान रहता है। आप रात में ठीक तरह से गेंद पकड़ भी नहीं सकते, क्योंकि वो गीली हो जाती है।”

उन्होंने बताया की एमआई ने उन्हें बुलाया। जहूर ने आगे कहा, “मुंबई इंडियंस ने मुझे बुलाया, मैंने 6 दिन क्वारंटाइन किया और 7वें दिन प्रैक्टिस पर गया। उस रात मैं टीम के साथ था। जहीर खान और रॉबिन सिंह मुझे जानते थे, क्योंकि मैंने टी10 लीग में एक मेडन ओवर फेंका था। मैंने पहली गेंद यॉर्कर फेंकी और अगली पांच गेंदें स्लोअर थीं। हम सब साथ बैठे थे। फिर बुमराह आए और टेबल के सामने बैठ गए, रोहित शर्मा आए और वहां बैठ गए। मैं वहां बैठा देख रहा था।”

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के चक्कर में इस खिलाड़ी ने छोड़ी देश की सीरीज, पैसों के लिए वतन के साथ किया खिलवाड़

स्लोअर गेंदबाजी की टेक्निक पर बोले जहूर

36 वर्षीय गेंदबाज ने आगे कहा, “मैं उसी एक्शन में उसी ग्रिप के साथ। उसने कहा, यह कैसे संभव है? मैंने कहा, मैं आपको करके दिखाऊंगा। उसने कहा ठीक है, आप अगली प्रैक्टिस में बताइएगा। मैंने कहा ठीक है। जब प्रैक्टिस आई, मैं बॉलिंग कर रहा था। शेन बॉन्ड मुंबई के बॉलिंग कोच थे। महेला जयवर्धने नेट्स के पीछे खड़े थे। मैंने स्लो बाउंसर की। मैंने बल्लेबाज को चकमा दिया। शेन बॉन्ड ने पूछा कि तुम्हारी ग्रिप क्या है? क्या तुम ऑफ कटर्स डालते हो? मैंने कहा नहीं, वही सेम ग्रिप है।”

जहूर ने आगे बताय कि एक या दो दिन के बाद वो बुमराह के साथ गेंदबाजी कर रहे थे। इस दौरान बुमराह ने उसने कहा कि पाजी मुझे दिखाओ आपकी ग्रिप क्या है? इसके बाद जहूर ने उन्हें दिखाया की वो सेम थी। जहूर ने कहा, “मैंने इस तरह फेंका. उसी एक्शन में आनी चाहिए। फिर उन्होंने गेंद फेंकी और कहा कि यह अलग चीज है। मैं यूएई का खिलाड़ी हूं और वह वर्ल्ड क्लास गेंदबाज है। मुझे वाकई में यह अच्छा लगा कि वह इतना बड़ा स्टार है और मुझसे पूछ रहा है।”

FAQs

जसप्रीत बुमराह की उम्र क्या है?

32 साल

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया के सामने टेके घुटने, अब खुद कहा, ‘हम भारत के आगे कुछ भी नहीं…’

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!