'He plays only for money...' This former Indian legend made serious allegations against MS Dhoni, called Mahi a liar and greedy

MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान और स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी (MS Dhoni) इन दिनों आईपीएल 2024 (IPL 2024) में एक के बाद एक मैचों में अपने बल्ले का दम दिखा रहे हैं, जिस वजह से फैंस द्वारा उन्हें काफी ज्यादा प्यार मिल रहा है।

लेकिन इसी बीच एक पूर्व भारतीय खिलाड़ी का बयान काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एमएस धोनी (MS Dhoni) को पैसों का लालची और झूठा कह रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर वह खिलाड़ी कौन है, जिसने एमएस धोनी (MS Dhoni) पर इतने घिनौने इंज़ाम लगाए हैं।

Advertisment
Advertisment

आईपीएल 2024 में MS Dhoni का प्रदर्शन

'He plays only for money...' This former Indian legend made serious allegations against MS Dhoni, called Mahi a liar and greedy

दरअसल, एमएस धोनी (MS Dhoni) आईपीएल 2024 में लगातार काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और हर बार उन्होंने काफी तेजी से रन बनाए हैं। इस सीजन उन्हें अब तक 5 मैचों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला है, जिसमें उन्होंने 255.88 की स्ट्राइक रेट से 87 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 8 छक्के भी जड़े हैं, जिस वजह से हर जगह सिर्फ उन्हीं की चर्चा चल रही है।

लेकिन इन्हीं सब चीजों के बीच युवराज सिंह (Yuvraj Singh) के पिता योगराज सिंह (Yograj Singh) का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कैप्टन कूल को झूठा और लालची बता रहे हैं।

योगराज सिंह ने बताया एमएस धोनी को झूठा और लालची

बता दें कि योगराज सिंह पहले भी कई बार एमएस धोनी (MS Dhoni) को झूठा और लालची कह चुके हैं। उनके अनुसार धोनी ने जानबूझकर भारत को वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में हराया था ताकि विराट कोहली के नाम भी आईसीसी ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड न दर्ज हो सके।

Advertisment
Advertisment

इसके साथ ही धोनी ने कई मौकों पर भारत के लिए स्लो खेला है। लेकिन आईपीएल में हमेशा उनका बल्ला गरजता दिखाई देता है। यही कारण है कि योगराज सिंह एमएस धोनी (MS Dhoni) को भला-बुरा कहते हैं और अब फैंस ने भी उनका समर्थन करना शुरू कर दिया है।

फैंस कर रहे हैं योगराज सिंह का समर्थन

इस समय सोशल मीडिया पर योगराज सिंह की एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह एमएस धोनी (MS Dhoni) को काफी कुछ कह रहे हैं। इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में कई फैंस युवराज के पिता की बात से सहमत दिखाई दे रहे हैं। जबकि कुछ फैंस का सोचना बिल्कुल अलग ही है। मालूम हो कि आईपीएल 2024 उनका आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है।

यह भी पढ़ें: केएल कप्तान, पंत सहित कार्तिक-पृथ्वी की वापसी, बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान!