Posted inक्रिकेट (Cricket)

‘वो बैट से मचाएगा तूफान…’ आकाश चोपड़ा ने बताया कौन जीतेगा ऑरेंज कैप 2026

'वो बैट से मचाएगा तूफान...' Aakash Chopra ने बताया कौन जीतेगा ऑरेंज कैप 2026

Aakash Chopra predicts orange cap winner 2026: आईपीएल 2026 का आगाज अभी नहीं हुआ है लेकिन इससे पहले ही दिग्गजों द्वारा प्रेडिक्शन का सिलसिला शुरू हो गया है। 28 मार्च से शुरू होने वाले सीजन को लेकर आकाश चोपड़ा ने बहुत बड़ी भविष्यवाणी कर दी है, जो कि सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को लेकर है। सरल शब्दों में कहें तो उन्होंने बता दिया है कि इस बार ऑरेंज कैप पर कौन सा बल्लेबाज कब्ज़ा करेगा।

आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने ऐसे बल्लेबाज को इस बार ऑरेंज कैप जीतने का दावेदार बताया है, जो अभी तक IPL में एक भी बार 500 रन का आंकड़ा नहीं हासिल कर पाया लेकिन इस पूर्व खिलाड़ी को लगता है कि आगामी सीजन ब्रेक आउट यानी धमाकेदार होगा।

IPL 2026 में आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने अभिषेक शर्मा को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी

'वो बैट से मचाएगा तूफान...' Aakash Chopra ने बताया कौन जीतेगा ऑरेंज कैप 2026

आईपीएल के आगामी सीजन में, आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने जिस खिलाड़ी को ऑरेंज कैप जीतने का दावेदार बताया है, वो कोई और नहीं, बल्कि सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने पिछले एक साल में खूब धमाल किया है। हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक का फॉर्म उतना अच्छा नहीं रहा लेकिन फाइनल में तूफानी अर्धशतक लगाकर उन्होंने संकेत दे दिए कि आईपीएल में उनके बल्ले से रनों की बारिश देखने को मिल सकती है।

आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज के रूप में काबिज अभिषेक शर्मा आईपीएल में आठ सीजन खेल चुके हैं और इस दौरान 2024 का सीजन उनके लिए बेस्ट रहा था, जिसमें उन्होंने 484 रन बनाए थे। उस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद ने फाइनल तक सफर तय किया था, जिसमें अभिषेक की भूमिका काफी अहम रही थी। हालांकि, आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) को विश्वास है कि इस बार अन्य युवा बल्लेबाजों की तुलना में अभिषेक का पलड़ा भारी रहेगा और वह जबरदस्त प्रदर्शन करेंगे।

अभिषेक शर्मा के लिए IPL 2026 होगा ब्रेकआउट सीजन

आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने आईपीएल 2026 में प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक पोरेल, नेहल वढेरा और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ियों की तुलना में ब्रेकआउट सीजन के लिए अभिषेक शर्मा का समर्थन किया। स्टार स्पोर्ट्स पर चोपड़ा ने कहा,

“अब तक उनका प्रदर्शन शानदार नहीं रहा है, हमने इसे ‘शानदार प्रदर्शन’ के रूप में परिभाषित किया है। यह सीजन उनका बेहतरीन प्रदर्शन साबित होना चाहिए।”

भारत के लिए खेल चुके खिलाड़ियों को IPL 2026 में दिखाना होगा कमाल

आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) का मानना है कि उन खिलाड़ियों से इस बार ज्यादा उम्मीदें होंगी, जो अभी युवा हैं लेकिन उनके पास इंटरनेशनल क्रिकेट का अच्छा अनुभव है। इसमें अभिषेक शर्मा के अलावा तिलक वर्मा, ध्रुव जुरेल जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं। पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा,

“कुछ भारतीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं, जैसे अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा। अगर ध्रुव जुरेल जैसे नाम भी हों, तो आप उनसे बहुत अधिक उम्मीदें रखते हैं, आप उनसे निरंतरता की अपेक्षा करते हैं। आप उनसे तेज गति से रन बनाने की भी उम्मीद करते हैं, क्योंकि आप एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके भारतीय खिलाड़ी हैं, वास्तव में उस सूची में वर्ल्ड चैंपियन भी शामिल हैं। इसलिए, उनसे आपकी अपेक्षाएं और मांगें थोड़ी अलग होती हैं।”

बता दें कि इस बार IPL 2026 के पहले मैच में ही अभिषेक शर्मा एक्शन में नजर आएंगे, क्योंकि उनकी टीम सनराइजर्स हैदराबाद को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ ओपनिंग मैच खेलना है।

FAQs

IPL 2026 में आकाश चोपड़ा ने किस बल्लेबाज के धमाकेदार प्रदर्शन की भविष्यवाणी की है?
अभिषेक शर्मा

यह भी पढ़ें: नाथन एलिस-सैम करन के बाद IPL से ये स्टार खिलाड़ी भी हुआ बाहर, काव्या मारन ने ऑक्शन में 3 करोड़ रूपये में था खरीदा

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!