IPL 2024: आगामी आईपीएल के 17वें संस्करण को लेकर तमाम तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पिछले दिनों पहले 15 दिनों के कार्यक्रमों का ऐलान कर दिया गया। दरअसल लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए ऐसा किया गया है। पहला मैच 22 मार्च को खेला जाएगा। पिछले साल की विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला खेला जाएगा। वहीं आईपीएल 2024 (IPL 2024) से पहले ही दिल्ली कैपिटल्स के खेमे से एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल उनकी टीम का सबसे अहम खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। कौन है वो धाकड़ क्रिकेटर, आइए विस्तार से जानते हैं।
IPL 2024 से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए आई बुरी खबर

आईपीएल 2024 (IPL 2024) को लेकर तमाम टीमों ने अपनी-अपनी कमर कस ली है। सभी कैंप लगाकर अभ्यास करने में जुट गए हैं। इस टूर्नामेंट के आगाज में अब एक महीने से भी कम समय शेष रह गया है। इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स के फैंस को करारा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया तेज गेंदबाज जे रिचर्डसन पहले हाफ से बाहर हो गए हैं। दरअसल यह 27 वर्षीय क्रिकेटर चोट की समस्या से जूझ रहे हैं।
बिग बैश लीग 2023-24 के दौरान वह चोटिल हुए थे। बता दें कि DC ने पिछले साल आयोजित किए गए मिनी ऑक्शन के दौरान रिचर्डसन को 5 करोड़ी की कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया था। दिल्ली के मालिक पार्थ जिंदल ने उन्हें लेकर जानकारी साझा करते हुए कहा,”वह फिलहाल रिकवरी कर रहे हैं लेकिन आईपीएल के कुछ हिस्से के लिए निश्चित रूप से उपलब्ध रहेंगे।”
यह भी पढ़ें: शिखर धवन की जीवनी, उम्र, पत्नी, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, फैमिली और कुछ रोचक तथ्य
इस दिन होगी दिल्ली कैपिटल्स के अभियान की शुरुआत
दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2024 (IPL 2024) में अपने सफर का आगाज पंजाब किग्स के विरुद्ध करेगी। दोनों ही टीमें 23 मार्च को मोहाली के मैदान पर आमने-सामने होंगी। वहीं इसके बाद दिल्ली का सामना राजस्थान रॉयल्स के साथ 28 मार्च को जयपुर में होगा।
तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ वह 31 मार्च को विशाखापट्टनम में खेलने उतरेगी। 3 अप्रैल को उनकी टक्कर विशाखापट्टनम के मैदान पर ही केकेआर के साथ होगी। वहीं 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के साथ वह लोहा लेगी। वानखेड़े स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा। बता दें कि पहले हाफ में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को घरेलू मैदान वाइजैग यानि विशाखापट्टनम रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: धर्मशाला टेस्ट में होगी विराट कोहली की वापसी, बेटे अकाय के जन्म के बाद फैंस को मिली खुशखबरी