Former Team India Player Announced Retirement: भारतीय फैंस IPL 2026 के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च से होना है, जिसमें अब सिर्फ एक सप्ताह का समय ही रह गया है। सोशल मीडिया पर फैंस अपनी-अपनी टीम की तैयारियों पर नजर बनाए हुए हैं। इस बीच टीम इंडिया के लिए खेल चुके एक पूर्व खिलाड़ी ने संन्यास का ऐलान कर हड़कंप मचा दिया है।
इस पूर्व भारतीय खिलाड़ी (Player) ने BCCI के कमेंट्री पैनल से संन्यास लिया है और लगभग 27 साल के करियर पर विराम लगा दिया। हालांकि, संन्यास की वजह को लेकर बवाल मचा हुआ है, क्योंकि इस दिग्गज ने ‘रंगभेद’ के आरोप लगाए हैं और कहा कि इसी वजह से उन्हें इतने सालों में कभी टॉस और मैच प्रेजेंटेशन का मौका नहीं दिया गया।
पूर्व भारतीय खिलाड़ी (Player) ने BCCI पर ‘रंगभेद’ का आरोप लगाते हुए लिया संन्यास

यहां पर टीम इंडिया के जिस पूर्व खिलाड़ी (Player) की बात हो रही है, उसका नाम लक्ष्मण शिवरामकृष्णन है। इस लेग स्पिनर ने खिलाड़ी के तौर पर कुछ ही साल योगदान दिया, लेकिन जबरदस्त छाप छोड़ी। इसके बाद, जब प्लेयर के तौर पर रिटायरमेंट लिया तो कमेंट्री करना शुरू किया और BCCI के पैनल का हिस्सा रहे। हालांकि, अब उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया और इसके पीछे रंगभेद को जिम्मेदार ठहराया है। शिवरामकृष्णन का यह फैसला आईपीएल के 19वें सीजन के शुरू होने के ठीक एक सप्ताह पहले आया है।
शुक्रवार, 20 मार्च को लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X (पूर्व में ट्विटर) का सहारा लिया और BCCI के कमेंट्री पैनल से संन्यास का ऐलान कर दिया। शिवरामकृष्णन ने ट्वीट में लिखा,
“मैं बीसीसीआई के लिए कमेंट्री से संन्यास ले रहा हूं।”
इसके बाद, टीम इंडिया के इस पूर्व खिलाड़ी (Player) ने एक और ट्वीट किया और अपने फैसले के पीछे की अहम वजह का खुलासा करते हुए BCCI पर रंगभेद का आरोप लगाया। उन्होंने लिखा,
“अगर मुझे 23 सालों से टॉस और पिच प्रेजेंटेशन के लिए इस्तेमाल नहीं किया गया है और नए लोग पिच रिपोर्ट, टॉस और पिच प्रेजेंटेशन का काम संभालते हैं, जबकि शास्त्री जी कोचिंग दे रहे थे, तो आपके हिसाब से इसका क्या कारण हो सकता है?”
If I have not been used for TOSSES and PRESENTATION for 23 years and new comers come in do pitch report Tosses Presentation even when Shastri was coaching, what do you think could be the reason
— Laxman Sivaramakrishnan (@LaxmanSivarama1) March 20, 2026
बता दें कि चेन्नई के लक्ष्मण शिवरामकृष्णन को कमेंट्री के दौरान खुलकर अपने विचार व्यक्त करने के लिए जाना जाता रहा है। लेकिन अब उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया है। उनके रिटायरमेंट को लेकर फैंस की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिली।
खिलाड़ी (Player) के तौर पर चार साल के इंटरनेशनल करियर में मचाया धमाल
लक्ष्मण शिवरामकृष्णन का करियर भारतीय टीम के लिए सिर्फ चार साल का रहा। उन्होंने 1983 में डेब्यू किया था और 1987 में आखिरी मैच खेला। 1984 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मुकाबले में 12 विकेट लेकर सनसनी मचा दी। इसके बाद, 1985 में खेली गई वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में उनका गेंदबाजी प्रदर्शन बहुत ही उम्दा रहा और वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। इस तरह उन्होंने टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। इस लेग स्पिनर ने भारत के लिए 9 टेस्ट और 16 वनडे मुकाबले खेले, जिसमें क्रमशः 26 और 15 विकेट झटके।
FAQs
लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने BCCI की कमेंट्री से संन्यास के पीछे किस चीज को वजह बताया?
टीम इंडिया के लिए लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने कुल कितने मुकाबले खेले?
यह भी पढ़ें: अकाय-वामिका को मिला छोटा भाई, IPL 2026 से पहले RCB खिलाड़ी के घर खुशियों की बरसात, बेटे का हुआ जन्म