एमएस धोनी (MS Dhoni)को भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक माना जाता है। उन्होंने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को कई ऐतिहासिक जीत दिलाई हैं। धोनी की कप्तानी में कई युवा खिलाड़ियों ने अपने करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। सिर्फ यही नहीं उन्होंने आईपीएल(IPL) में चेन्नई सुपरकिंग्स(CSK) की कप्तानी करते हुए युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया। ऐसे भी कहा जाता है कि अगर धोनी न होते तो शायद जडेजा-अश्विन कभी आईपीएल नहीं खेल पाते।
धोनी ने बनाया रवींद्र जडेजा का करियर
रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन भी उन खिलाड़ियों में से हैं, जिन्हें धोनी ने टीम इंडिया और आईपीएल में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया। रवींद्र जडेजा, जिन्हें ‘जड्डू’ के नाम से भी जाना जाता है, भारतीय क्रिकेट टीम के एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के एक अभिन्न अंग हैं।
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जडेजा ने आईपीएल में काफी सफलता हासिल की है। जडेजा ने धोनी की कप्तानी में आईपीएल में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। हाल ही में उन्होंने धोनी के एक खास रिकॉर्ड की बराबरी भी की है। आईपीएल इतिहास में धोनी जीते हुए मैचों में टारगेट का पीछा करते हुए 27 बार अब तक नॉट आउट पवेलियन लौटे हैं। वहीं जडेजा भी अब इस कारनामे को 27 बार करने में कामयाब हुए हैं।
रविचंद्रन अश्विन
रविचंद्रन अश्विन का आईपीएल करियर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ शुरू हुआ, जिसका नेतृत्व महेंद्र सिंह धोनी ने किया। धोनी ने अश्विन की प्रतिभा को पहचाना और उन्हें टीम में एक महत्वपूर्ण भूमिका दी। धोनी की कप्तानी में अश्विन ने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया और टीम को कई मैच जिताए। अश्विन सीएसके के प्रमुख स्पिन गेंदबाज थे।
उन्होंने अपनी गेंदबाजी से टीम को कई महत्वपूर्ण विकेट दिलाए। धोनी ने अश्विन को दबाव में गेंदबाजी करने और अपनी क्षमताओं को विकसित करने में मदद की। धोनी की कप्तानी में अश्विन ने आईपीएल में काफी सफलता हासिल की है। उन्होंने अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया और वह सीएसके के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बने। धोनी ने अश्विन के करियर को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
धोनी ने कब से कब तक की चेन्नई की कप्तानी
महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) की कप्तानी 2008 से 2015 तक। फिर 2016 और 2017 में सीएसके टीम को आईपीएल से निलंबित कर दिया गया था। इस दौरान धोनी ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट टीम के लिए खेला। सीएसके की टीम में वापसी के बाद धोनी ने फिर से 2018 से 2024 तक टीम की कप्तानी की। आईपीएल 2024 के शुरुवात में धोनी ने कप्तानी छोड़ दी और ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान बनाया गया।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान टीम में नहीं मिला मौका, तो सड़क पर जलेबी बेचने को मजबूर हुआ ये खिलाड़ी, घर चलाने के लिए छोड़नी पड़ी फील्ड