Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

श्रीलंका दौरे पर जगह नहीं मिलने पर ये 3 खिलाड़ी बिना देर किये ले सकते हैं संन्यास का ऐलान

Gautam Gambhir
Gautam Gambhir

BCCI की मैनेजमेंट ने गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को भारतीय टीम का मुख्य कोच नियुक्त कर दिया है और ये श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज से अपने प्रभार को ग्रहण कर लेंगे। कहा जा रहा है कि, गौतम गंभीर को मैनेजमेट के द्वारा फ्री हैंड दिया गया है और ये अब अपने मनपसंद बदलाव भारतीय टीम में करते हुए दिखाई देंगे।

इसके साथ यह भी खबर आ रही है कि, अगर इन्होंने अब टीम इंडिया के 3 खिलाड़ियों को मौका नहीं दिया तो अब उन खिलाड़ियों के पास संन्यास के अलावा अन्य कोई भी विकल्प नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इन्हें चयनसमिति में भी फेरबदल करने का अधिकार दिया गया है।

Gautam Gambhir की वजह से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं ये खिलाड़ी

Shikhar Dhawan

शिखर धवन

टीम इंडिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक शिखर धवन को मैनेजमेंट के द्वारा लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है और अब कहा जा रहा है कि, अगर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने भी इन्हें भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बनाया। तो फिर ये भी अन्य खिलाड़ियों की तरह अपने संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि, शिखर धवन को आखिरी बार साल 2022 में भारतीय टीम का हिस्सा बनाया गया था। इन्होंने भारतीय टीम के लिए तीनों ही प्रारूपों में बेहतरीन खेल दिखाया है।

भुवनेश्वर कुमार

टीम इंडिया के स्विंग कुमार के नाम से मशहूर भुवनेश्वर कुमार को मैनेजमेंट के द्वारा साल 2022 से ही नजरअंदाज किया जा रहा है और कहा जा रहा है कि, अगर इन्हें अब मौका नहीं दिया गया तो फिर ये अपने संन्यास के बारे में विचार कर सकते हैं। भुवनेश्वर कुमार और गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के बीच संबंध कुछ बेहतर हैं और ऐसे में मौका मिलने की उम्मीद की जा रही है।

उमेश यादव

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव भी लगभग एक साल से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं और इन्होंने अपने आईपीएल करियर में गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की कप्तानी में खेला है। इसी वजह से कहा जा रहा है कि, गंभीर इन्हें एक और मौका देते हुए दिखाई दे सकते हैं। अगर गंभीर ने इन्हें मौका नहीं दिया तो फिर ये भी अपने संन्यास के बारे में विचार कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें – 575 दिन बाद चमकी पृथ्वी शॉ की किस्मत, श्रीलंका दौरे से टीम इंडिया में वापसी, इस फ्लॉप ओपनर को करेंगे रिप्लेस

Adarsh Kumar Tiwari

कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करते-करते दिमाग हैंग सा हो गया था और उसके बाद राहत मिली...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!