रोहित शर्मा (Rohit Sharma): इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में मुंबई इंडियंस की कप्तानी ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कर रहे हैं। क्योंकि, आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस ने बड़ा फैसला लिया था और कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को अपना नया कप्तान चुना।
हालांकि, हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और टीम अब तक चार मैचों में मात्र एक जीत हासिल कर पाई है। वहीं, इस बीच दिल्ली कैपिटल्स टीम के सीईओ ओनर पार्थ जिंदल ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है। इसके बाद अब रोहित शर्मा काफी सुर्खियां में चल रहे हैं।
रोहित शर्मा के नाम पर होता अबतक स्टेडियम – पार्थ जिंदल
आईपीएल में अब तक कुल 16 सीजन खेले जा चुके हैं और दिल्ली कैपिटल्स की टीम एक बार भी ट्रॉफी जीतने में सफल नहीं रही है। जिसके चलते अब डीसी के को-ओनर पार्थ जिंदल ने दिल्ली कैपिटल टीवी पर बात करते हुए बड़ा बयान दिया है और उन्होंने अपने बयान में कहा कि, “अगर रोहित ने हमारी फ्रेंचाइजी के लिए 5 ट्रॉफी जीती होती। तो हम फिरोज शाह कोटला स्टेडियम का नाम बदलकर रोहित शर्मा स्टेडियम कर देते।” पार्थ जिंदल के इस बयान के बाद अब सभी फैंस का मानना है कि, रोहित शर्मा और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कुछ बात चल रही है।
Parth Jindal, DC co-owner 🎙️
"If Rohit had won 5 trophies for our franchise, we would have renamed Feroz Shah Kotla Stadium to Rohit Sharma Stadium."
Something big cooking between Rohit and DC. 🔥 pic.twitter.com/HzKnhIbmIV
— Selfless⁴⁵ (@SelflessCricket) April 9, 2024
आईपीएल 2025 रोहित शर्मा हो सकते हैं दिल्ली में शामिल
बता दें कि, आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा बतौर बल्लेबाज मुंबई इंडियंस टीम की तरफ से खेल रहे हैं और कप्तानी का जिम्मा हार्दिक पांड्या को सौंपा गया है। जिसके चलते अब ऐसा माना जा रहा है कि, रोहित शर्मा अगले सीजन यानी आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते हैं।
वहीं, अब दिल्ली के सीईओ के बयान के बाद अब ऐसा माना जा रहा है कि रोहित शर्मा आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स टीम की तरफ से खेलते हुए नजर आ सकते हैं और टीम की कप्तानी करते हुए भी दिख सकते हैं।
मुंबई को जिता चुकें हैं 5 बार ट्रॉफी
आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं। क्योंकि, रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस की कप्तानी साल 2013 में संभाली थी और उन्होंने 2023 तक मुंबई इंडियंस को पांच बार ट्रॉफी जीताया और मुंबई इंडियंस पहली टीम बनी।
जिसने आईपीएल में पांच ट्रॉफी जीती। साल 2023 में सीएसके ने ट्राफी जीत कर मुंबई इंडियंस की बराबरी करने में कामयाब रही। लेकिन रोहित शर्मा एक मात्र ऐसे कप्तान हैं जिसने 10 साल में पांच ट्रॉफी जीती और ऐसा अब तक कोई और कप्तान नहीं कर पाया है।