Posted inक्रिकेट (Cricket)

IND vs PAK मैच रद्द हुआ तो सड़क पर आ जाएगा PCB, इतने करोड़ का हो जायेगा नुकसान

IND vs PAK

IND vs PAK match cancellation financial loss PCB : टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले पर संकट गहरा गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऐलान किया है कि वह भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेगा। यह फैसला सिर्फ खेल तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके आर्थिक, प्रसारण और वैश्विक क्रिकेट इकोसिस्टम पर गहरे असर पड़ने की आशंका है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक भारत-पाकिस्तान (IND vs PAK) मैच से होने वाली कमाई किसी भी आईसीसी इवेंट की रीढ़ मानी जाती है और इसके रद्द होने से करोड़ों डॉलर का नुकसान तय माना जा रहा है।

IND vs PAK मैच: ICC की सबसे बड़ी कमाई का जरिया

ICC Reforms Update: Two-Tier Test Format, T20 WC Expansion on AGM Agenda

हर आईसीसी टूर्नामेंट में भारत बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK) मुकाबला सबसे ज्यादा देखा जाने वाला इवेंट होता है। इसी एक मैच के दम पर ICC को ब्रॉडकास्टर्स से मोटी फीस मिलती है। अनुमान के मुताबिक, एक भारत-पाकिस्तान मैच करीब 25 करोड़ डॉलर यानी 2200 करोड़ रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू जनरेट करता है।

वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट्स में इसी मुकाबले की वजह से मीडिया राइट्स की कीमत आसमान छूती है। अगर यह मैच नहीं होता है, तो ICC को सीधे तौर पर करीब 200 करोड़ रुपये तक का नुकसान उठाना पड़ सकता है।

ब्रॉडकास्टर और विज्ञापन बाजार पर सीधा असर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए सबसे बड़े ब्रॉडकास्टर जिओ हॉटस्टार को इस मुकाबले से सबसे ज्यादा विज्ञापन कमाई की उम्मीद थी। भारत-पाकिस्तान T20 मैच के दौरान 10 सेकंड के एक विज्ञापन की कीमत 25 लाख से 40 लाख रुपये तक होती है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस एक मैच से ब्रॉडकास्टर को 200 से 250 करोड़ रुपये तक का एड रेवेन्यू मिल सकता था। मैच रद्द होने की स्थिति में यह पूरी कमाई गायब हो जाएगी, जिसका बोझ अंततः ICC पर ही पड़ेगा।

PCB पर जुर्माना और पाकिस्तान क्रिकेट पर खतरा

अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलता है, तो इसे वॉकओवर माना जाएगा और भारत को पूरे अंक मिलेंगे। लेकिन असली मार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर पड़ सकती है। ICC के नियमों के तहत बोर्ड पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है।

पूर्व ICC अधिकारियों के अनुसार, पाकिस्तान की सालाना क्रिकेट आय लगभग 3.55 करोड़ डॉलर है, जबकि एक भारत-पाकिस्तान मैच का नुकसान इससे कई गुना ज्यादा हो सकता है। ऐसे में जुर्माना और रेवेन्यू लॉस मिलकर पाकिस्तान क्रिकेट की आर्थिक नींव को हिला सकता है।

रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल और अन्य बोर्ड्स पर असर

भारत-पाकिस्तान मैच रद्द होने का असर सिर्फ ICC और PCB तक सीमित नहीं रहेगा। ICC के रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल के तहत सभी सदस्य बोर्ड्स को मिलने वाली रकम प्रभावित होगी। BCCI जैसी आर्थिक रूप से मजबूत संस्था के लिए यह झटका उतना बड़ा नहीं होगा, लेकिन छोटे और मध्यम बोर्ड्स के लिए यह नुकसान गंभीर साबित हो सकता है।

ICC से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, ब्रॉडकास्टर को हुए नुकसान की भरपाई के लिए ICC PCB को जिम्मेदार ठहरा सकती है, जिससे पाकिस्तान क्रिकेट पर आर्थिक दबाव और बढ़ जाएगा।

ये भी पढ़े : सलमान आगा vs सूर्यकुमार यादव: दोनों में से कौन बेहतर कप्तान? जानें किसने दिलाई अपनी टीम को अधिक जीत

FAQS

मैच रद्द होने का फैसला किसने लिया?

PCB

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!