Posted inक्रिकेट (Cricket)

IND-WI मैच बारिश से रहा बेनतीजा, तो कौन पहुंचेगा सेमीफाइनल? जाने उस टीम का नाम

IND vs WI

IND vs WI : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने ज़िम्बाब्वे को 72 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए। जवाब में ज़िम्बाब्वे की टीम ने संघर्ष तो किया, लेकिन वह 184 रन ही बना सकी।

इस जीत के साथ ही भारत ने सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को ज़िंदा रखा है। अब टीम इंडिया का अगला मुकाबला वेस्टइंडीज (IND vs WI) के खिलाफ “करो या मरो” मैच होगा। यह मुकाबला 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।

इस मैच में जीतने वाली टीम सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी। हालांकि, सभी क्रिकेट प्रशंसकों के मन में एक बड़ा सवाल है , अगर इस अहम मुकाबले में बारिश हो जाती है और मैच रद्द हो जाता है, तो सेमीफाइनल में कौन सी टीम पहुंचेगी? आइए जानते हैं इसका पूरा समीकरण।

कोलकाता में होगा करो या मरो का मैच

India Unbeaten At T20 World Cup 2026: What We Learnt From SKY & Co's Group  Stage Matches | Outlook India

वेस्टइंडीज ने अपने अभियान की शुरुआत ज़िम्बाब्वे पर 107 रनों की बड़ी जीत के साथ की थी। इसके बाद उसे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। फिर भारत के खिलाफ 76 रनों से हार झेलनी पड़ी। हालांकि, टीम ने शानदार वापसी करते हुए ज़िम्बाब्वे को 72 रनों से हराकर खुद को फिर से सेमीफाइनल की दौड़ में बनाए रखा।

दूसरी ओर, भारत ने भी उतार-चढ़ाव भरा सफर तय किया है और अब दोनों टीमों के लिए 1 मार्च को कोलकाता में होने वाला मुकाबला बेहद अहम हो गया है। यह मुकाबला “करो या मरो” जैसा है, क्योंकि जीतने वाली टीम ही सेमीफाइनल में पहुंचेगी।

भारत मौजूदा डिफेंडिंग चैंपियन है और उसकी नजर अपना खिताब बचाने पर है। वहीं वेस्टइंडीज की नजर अपने तीसरे टी20 वर्ल्ड कप खिताब पर टिकी है। 2016 के बाद से वेस्टइंडीज ने कोई टी20 विश्व कप नहीं जीता है, ऐसे में 10 साल बाद उसके पास फिर से इतिहास रचने का सुनहरा मौका है।

IND vs WI मैच बारिश से रहा बेनतीजा, तो कौन पहुंचेगा सेमीफाइनल?

अगर भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच होने वाला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो जाता है, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा। ऐसे में फैसला नेट रन रेट के आधार पर होगा।

फिलहाल वेस्टइंडीज का नेट रन रेट +1.791 है, जबकि भारत का नेट रन रेट -0.100 है। नेट रन रेट के मामले में वेस्टइंडीज भारत से काफी आगे है। यानी अगर मैच बेनतीजा रहता है, तो बेहतर नेट रन रेट के दम पर वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में जगह बना लेगी, जबकि भारत का सफर यहीं खत्म हो जाएगा।

कोलकाता में कैसा होगा मौसम?

1 मार्च को कोलकाता में मौसम पूरी तरह साफ और धूप वाला रहने की संभावना है। तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

बारिश की संभावना लगभग न के बराबर (0%) बताई जा रही है। हवा की रफ्तार करीब 13 किमी प्रति घंटे रह सकती है और नमी लगभग 43% के आसपास रहने की उम्मीद है।

यानी फिलहाल मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक मैच के दौरान बारिश की कोई बड़ी आशंका नहीं है और फैंस को पूरा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़े : टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होते ही मचेगा तूफान, बदलेंगे ये 5 कप्तान, फ्लॉप शो पड़ा भारी

FAQS

भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला कब और कहाँ खेला जाएगा ?

1 मार्च & कोलकाता

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!