Posted inक्रिकेट (Cricket)

इन 5 नामी-गिरामी खिलाड़ियों ने नहीं किया IPL 2026 में प्रदर्शन, तो अगले साल रिलीज कर देंगी फ्रेंचाइजी

इन 5 नामी-गिरामी खिलाड़ियों ने नहीं किया IPL 2026 में प्रदर्शन, तो अगले साल रिलीज कर देंगी फ्रेंचाइजी

IPL 2026: आईपीएल 2026 के शुरू होने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। आगामी सीजन की शुरूआती 28 मार्च से होनी और पहला मैच गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद खेला जाएगा। इस मुकाबले में कई बड़े स्टार खिलाड़ी नज़र आएंगे। वहीं, SRH की मजबूत बल्लेबाजी लाइन-अप पर भी सभी का फोकस होगा।

हालांकि, कुछ बड़े खिलाड़ियों पर IPL 2026 में अच्छा करने का दबाव भी होगा, क्योंकि उन्होंने ऐसा नहीं किया तो फिर टीम से उनकी छुट्टी हो सकती है। इस लेख में हम ऐसे ही पाँच खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं।

इन 5 बड़े खिलाड़ियों को रिलीज होने से बचने के लिए IPL 2026 में करना होगा कमाल

1. रोहित शर्मा

इन 5 नामी-गिरामी खिलाड़ियों ने नहीं किया IPL 2026 में प्रदर्शन, तो अगले साल रिलीज कर देंगी फ्रेंचाइजी

इस लिस्ट में पहला नाम मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का है। IPL 2026 में भी रोहित मुंबई की टीम में ही नजर आएंगे लेकिन इस बार उनके ऊपर प्रदर्शन का दबाव होगा। एक खिलाड़ी के तौर पर रोहित का परफॉरमेंस आईपीएल में कई बार सवालों के घेरे में रहा है लेकिन वह अपनी कप्तानी की वजह से बच जाते थे। हालांकि, अब उनके ऊपर बल्ले से कमाल करने का दबाव होगा। अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो फिर मुंबई इंडियंस के द्वारा उन्हें रिलीज करने का बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

2. जोस बटलर

अगला नाम इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर का है, जो IPL 2026 में गुजरात टाइटंस का हिस्सा होंगे। बटलर ने गुजरात के लिए पिछले सीजन कमाल का प्रदर्शन किया था लेकिन उनका हालिया फॉर्म काफी खराब नजर आ रहा है। टी20 वर्ल्ड कप के हालिया संस्करण में इंग्लिश खिलाड़ी को एक-एक रन के लिए जूझते देखा गया था। ऐसे में आईपीएल के आगामी सीजन में बटलर का बल्ला नहीं चला तो गुजरात की टीम उन्हें रिलीज कर सकती है।

3. सुनील नरेन

आईपीएल इतिहास के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक सुनील नरेन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। नरेन ने कई सीजन तक लगातार अच्छा प्रदर्शन किया हौर इसी वजह से IPL 2026 के लिए भी कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें रिटेन किया। हालांकि, बढ़ती उम्र और औसत प्रदर्शन नरेन की मुश्किलें बढ़ाने का काम कर सकते हैं। साधारण प्रदर्शन के कारण ही केकेआर ने आंद्रे रसेल को रिलीज किया था और अब अगले सीजन नरेन के साथ भी ऐसा ही हो सकता है।

4. शिमरोन हेटमायर

वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर चार सीजन से राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े हुए हैं और IPL 2026 के लिए भी इसी टीम का हिस्सा हैं। हेटमायर पर आरआर का भरोसा लगातार रहा है लेकिन यह खिलाड़ी 2025 के सीजन में फिसड्डी रहा था और कुछ मैचों में बतौर फिनिशर टीम को जीत नहीं दिला पाया था। ऐसे में हेटमायर के लिए आगामी सीजन आखिरी मौका हो सकता है। अगर उन्होंने अच्छा नहीं किया तो राजस्थान की टीम निश्चित रूप से उन्हें रिलीज करने के बारे में सोच सकती है।

5. युजवेंद्र चहल

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल 18 करोड़ की कीमत में IPL 2026 के लिए पंजाब किंग्स के द्वारा रिटेन किए गए थे। चहल ने पंजाब की टीम को 2025 के सीजन से ज्वाइन किया था। 35 वर्षीय ने पिछले सीजन 14 मैचों में 16 विकेट झटके थे, लेकिन फिटनेस की समस्या भी रही थी। चहल अब इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेलते हैं और घरेलू क्रिकेट में भी उनकी भागीदारी कम ही देखने को मिलती है। इसी वजह से यूजी के लिए आगामी सीजन काफी अहम होने वाला है। उनका जादू नहीं चला तो पंजाब की टीम उन्हें रिलीज कर सकती है।

FAQs

IPL 2026 की शुरुआत कब से होनी है?
28 मार्च

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल! Babar Azam और Fakhar Zaman पर लगे बड़े आरोप, दोनों अब बुरे फंसे

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!