Team India : आईपीएल 2026 का आगाज़ हो चुका है और सभी दिग्गज खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 28 मार्च से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट 31 मई तक खेला जाएगा। लगातार दो महीने तक चलने वाले इस लंबे टूर्नामेंट के तुरंत बाद भारतीय टीम इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने व्यस्त कार्यक्रम की शुरुआत करेगी। इसकी शुरुआत अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से होगी।
इस टेस्ट के लिए भारतीय टीम (Team India) में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जहां कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है। वहीं, रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले चार खिलाड़ियों को टीम में शामिल कर उन्हें भारत के लिए डेब्यू का मौका मिल सकता है। आइये जानते हैं कौन कौन होंगे वो खिलाड़ी
अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ इन चार रणजी प्लेयर्स को मिलेगा मौका
अफ़गानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में भारतीय टीम (Team India) रणजी ट्रॉफी 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करने वाले चार खिलाड़ियों को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।
बल्लेबाजी विभाग में स्मरण रविचंद्रन और आयुष दोसेंजा को शामिल किया जा सकता है। स्मरण रविचंद्रन ने 9 मैचों की 14 पारियों में 950 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 86.36 रहा है। वहीं, आयुष दोसेंजा ने 7 मैचों की 12 पारियों में 949 रन बनाए हैं और उनका औसत शानदार 105.44 रहा है।
गेंदबाजी विभाग में आकिब नबी डार और श्रेयस गोपाल को मौका मिल सकता है। आकिब नबी डार ने 10 मैचों में 60 विकेट लिए हैं और उनके इसी बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर जम्मू-कश्मीर ने इस साल की रणजी ट्रॉफी अपने नाम की है। वहीं, श्रेयस गोपाल ने 10 मैचों में 48 विकेट लेकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है।
इन चार सीनियर खिलाड़ियों को मिल सकता है आराम
अफ़गानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में भारतीय टीम (Team India) मैनेजमेंट वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आराम दे सकता है। इस लिस्ट में जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा, केएल राहुल और मोहम्मद सिराज जैसे बड़े नाम शामिल हो सकते हैं।
लगातार क्रिकेट खेलने और आईपीएल 2026 जैसे लंबे टूर्नामेंट के तुरंत बाद इंटरनेशनल सीरीज होने के कारण इन खिलाड़ियों के वर्कलोड को मैनेज करना जरूरी हो जाता है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट भविष्य की अहम सीरीज को ध्यान में रखते हुए इन सीनियर खिलाड़ियों को आराम देकर युवा खिलाड़ियों को मौका दे सकता है, जिससे टीम की बेंच स्ट्रेंथ भी मजबूत होगी।
जून में होगा भारत और अफ़ग़ानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट
भारत और अफ़गानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच जून में खेला जाएगा। यह मुकाबला महाराजा यादविंद्र सिंह PCA स्टेडियम , न्यू चंडीगढ़ में 6 से 10 जून के बीच आयोजित होगा।
दोनों टीमें टेस्ट क्रिकेट में दूसरी बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले साल 2018 में भारत और अफ़गानिस्तान के बीच बेंगलुरु में मुकाबला खेला गया था, जहां भारतीय टीम (Team India) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक पारी और 262 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी।
ये भी पढ़े : श्रीलंका के साथ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया आई सामने, हर्षित-अय्यर की वापसी, रिंकू-सिराज बाहर