Posted inक्रिकेट (Cricket)

IPL के तुरंत बाद अफगानिस्तान से टेस्ट और ODI खेलेगी टीम इंडिया! हिस्सा बनेंगे दोनों फॉर्मेट में ये 15-15 खिलाड़ी

Team India

Team India : IPL 2026 के खत्म होते ही भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर इंटरनेशनल एक्शन में नज़र आएगी। 31 मई को टूर्नामेंट के समापन के बाद टीम इंडिया (Team India) अफगानिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज़ खेलेगी, जिसकी शुरुआत 6 जून से होगी। इस सीरीज़ में एक टेस्ट और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे, जिसके लिए दोनों फॉर्मेट में 15-15 खिलाड़ियों की टीम सामने आ चुकी है। आइये जानते हैं किन किन खिलाड़ियों को मिली टीम में जगह ?

टेस्ट में कप्तान गिल समेत इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकती है जगह

IND vs SA: Two players who have been dropped from India's test squad

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज़ के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं, जिसमें शुभमन गिल को कप्तानी की जिम्मेदारी मिल सकती है। इस संभावित टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण नज़र आ रहा है। बल्लेबाजी में ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल जैसे खिलाड़ी अहम भूमिका निभा सकते हैं, जबकि ऑलराउंडर के रूप में रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर टीम को संतुलन देंगे।

वहीं गेंदबाजी में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। जसप्रीत बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते आराम दिया जा सकता है, ऐसे में उनकी जगह आकिब नबी को मौका मिल सकता है, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। यह सीरीज़ उनके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करने का सुनहरा मौका बन सकती है।

वनडे में कप्तान गिल समेत इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकती है जगह

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज़ के लिए टीम इंडिया की संभावित स्क्वाड में शुभमन गिल को कप्तानी की जिम्मेदारी मिल सकती है, जबकि श्रेयस अय्यर उपकप्तान की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं। इस टीम में अनुभव और युवा जोश का बेहतरीन संतुलन देखने को मिल रहा है।

बल्लेबाजी में रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल जैसे बड़े नाम टीम को मजबूती देंगे, वहीं विकेटकीपिंग के लिए केएल राहुल और ऋषभ पंत दो विकल्प मौजूद रहेंगे। ऑलराउंडर के तौर पर रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर और नितीश कुमार रेड्डी टीम को गहराई देंगे।

गेंदबाजी विभाग में मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा जैसे तेज गेंदबाज शामिल हो सकते हैं, जबकि स्पिन की जिम्मेदारी कुलदीप यादव संभालते नजर आ सकते हैं। कुल मिलाकर यह टीम संतुलित और मजबूत दिखाई दे रही है, जो अफगानिस्तान के खिलाफ कड़ी चुनौती पेश कर सकती है।

6 जून से होगी भारत और अफगानिस्तान की सीरीज

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली द्विपक्षीय सीरीज़ का शेड्यूल सामने आ चुका है। इस दौरे की शुरुआत 6 जून 2026 से होगी, जहां सबसे पहले एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ में सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा।

इसके बाद वनडे सीरीज़ की शुरुआत 14 जून से होगी। पहला वनडे धर्मशाला में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ में होगा। सीरीज़ का तीसरा और आखिरी वनडे 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा। सभी वनडे मैच दोपहर 1:30 बजे (IST) से शुरू होंगे।

इस तरह यह पूरी सीरीज़ टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट में खेली जाएगी, जो IPL के तुरंत बाद भारतीय टीम के लिए एक अहम अंतरराष्ट्रीय असाइनमेंट साबित होगी।

अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड :

शुभमन गिल (कप्तान) , ऋषभ पंत , यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, देवदत्त पडिक्कल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर , आकाश दीप, आकिब नबी ,कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज

अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड :

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल

ये भी पढ़े : टीम को लगा तगड़ा झटका, मुख्य फास्ट बॉलर नहीं खेलेगा एक भी मैच, पूरे टूर्नामेंट से हुआ बाहर

FAQS

भारत और अफ़ग़ानिस्तान के बीच सीरीज कब शुरू होगी ?

6 जून

टेस्ट और वनडे में टीम इंडिया का कप्तान कौन है?

शुभमन गिल

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!