Posted inक्रिकेट (Cricket)

IND vs BAN सीरीज कंफर्म! जानें कब और कहाँ होंगे 3 ODI और 3 T20 मुकाबले

IND vs BAN सीरीज कंफर्म! जानें कब और कहाँ होंगे 3 ODI और 3 T20 मुकाबले

Big Update on India’s tour of Bangladesh: भारत और बांग्लादेश के बीच काफी अच्छे संबंध रहे हैं और इसी वजह से दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड भी एक-दूसरे का समर्थन करते आए हैं। BCCI भी समय-समय पर बांग्लादेश के दौरे पर टीम इंडिया को भेजता रहा, जिससे बीसीबी को काफी ज्यादा फायदा भी मिलता है। हालांकि, आईपीएल 2026 से मुस्तफिजुर रहमान को निकाले जाने के फैसले से चीजों के बिगड़ने की शुरुआत हुई।

इसके बाद, बांग्लादेश ने भारत आकर टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले खेलने से इनकार कर दिया और जब उसके मैच शिफ्ट करने की बात नहीं मानी गई तो उसने टूर्नामेंट को ही बायकाट कर दिया। इसी वजह से सितंबर में निर्धारित भारत के बांग्लादेश दौरे (IND vs BAN) पर भी संकट के बादल मंडराने लगे थे लेकिन अब लगता है कि चीजें सही हो जाएंगी और टीम इंडिया दौरे पर जाएगी।

भारत के बांग्लादेश दौरे (IND vs BAN) को लेकर आया बड़ा अपडेट

IND vs BAN सीरीज कंफर्म! जानें कब और कहाँ होंगे 3 ODI और 3 T20 मुकाबले

दरअसल, अगस्त 2025 में भारत को बांग्लादेश का दौरा (IND vs BAN) करना था लेकिन कुछ कारणों से इसे एक साल तक के लिए पोस्टपोन कर दिया गया था। इसके बाद, मौजूदा साल की शुरुआत में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ होने वाले मैचों का कार्यकम जारी किया और जानकारी दी कि टीम इंडिया 3 वनडे और 3 टी20 के लिए बांग्लादेश आएगी। हालांकि, दोनों देशों के बीच बिगड़े हुए संबंधों के कारण इस दौरे की संभावना कम ही लग रही थी लेकिन अब बांग्लादेश में नई सरकार के बाद उम्मीद की किरण जगी है। साथ ही बीसीबी अध्यक्ष के पद पर भी कोई ऐसा व्यक्ति नियुक्त किया जा सकता है, जो भारत का समर्थक हो।

दैनिक जागरण ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश की नई सरकार भारत के साथ क्रिकेट संबंध सुधारने को लेकर तत्पर हैं। इसी वजह से माना जा रहा है कि मौजूदा बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम को हटाकर किसी ऐसे को पद पर तैनात किया जा सकता है, जो भारत और बीसीसीआई का समर्थक को। अमीनुल के कार्यकाल में संबंध खराब ही हुए हैं।

बीसीबी के टॉप अधिकारियों का मानना है कि खेल सलाहकार के द्वारा लिए गए पिछले कुछ फैसले राजनीतिक थे और वे भारत-बांग्लादेश क्रिकेट संबंधों के लिहाज से अनुकूल नहीं थे। हालांकि, अब नई सरकार क्रिकेट के साथ-साथ हर क्षेत्र में रिश्ते सुधारना चाहती है। इसी वजह से दोनों देशों के बीच बातचीत का माहौल तैयार किया जा रहा है।

भारत के बांग्लादेश दौरे पर BCCI मई में ले सकती है फैसला

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि बांग्लादेश के विदेशी मंत्री डॉक्टर ख़लीलूर रहमान जल्द ही भारत दौरे पर आने वाले हैं। इस दौरान दोनों देशों के बीच क्रिकेट से जुड़े मुद्दों पर भी बातचीत की जा सकती है। इस मीटिंग से भविष्य में द्विपक्षीय सीरीज के रास्ते खुल सकते हैं। वहीं, बीसीबी ने भी बीसीसीआई को हाल ही में एक पत्र लिखकर भारत के बांग्लादेश दौरे (IND vs BAN) का प्रस्ताव रखा है। ऐसे में अगर चीजें सकारात्मक रहती हैं तो फिर मई में बीसीसीआई का फैसला आ सकता है।

इसी वजह से उम्मीद जताई जा रही है कि भारत का बांग्लादेश दौरा अभी भी हो सकता है और उसके लिए बीसीबी अपनी तरफ से पूरे प्रयास में लगा हुआ है।

बांग्लादेश दौरे पर भारत कब और कहाँ खेलेगा 3 वनडे और 3 टी20?

भारत के दौरे की शुरुआत वनडे सीरीज से होगी, जिसके मैच 1, 3 और 6 सितंबर को खेले जाएंगे। टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 9, 12 और 13 सितंबर को होंगे, जिसके बाद भारतीय टीम जल्द ही घर लौट आएगी। हालांकि, बीसीबी ने जब तारीखों का ऐलान किया था तो इस बात की जानकारी नहीं दी थी कि मुकाबले कहाँ खेले जाएंगे। इसी वजह से अभी इसको लेकर आधिकारिक रूप से घोषणा होनी बाकी है।

FAQs

BCB के शेड्यूल के अनुसार भारत का बांग्लादेश दौरा कब से कब तक चलना है?
1 से 13 सितंबर
बांग्लादेश दौरे पर टीम इंडिया को कुल कितने मैच खेलने हैं?
6

यह भी पढ़ें: RCB vs CSK, MATCH PREDICTION: 90% जीत जाएगी ये टीम, पहली इनिंग से लेकर पावरप्ले तक के स्कोर भी जानें

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!