IND vs ENG : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच सेमीफाइनल मुकाबला 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। सुपर 8 चरण में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम चार में जगह बनाई।
इंग्लैंड ने सुपर 8 में श्रीलंका, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को हराकर ग्रुप 2 में शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं भारतीय टीम को सुपर 8 के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन उसके बाद टीम ने दमदार वापसी करते हुए जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया।
अब दोनों टीमों की नजरें इस अहम मुकाबले को जीतकर फाइनल में पहुंचने पर टिकी हैं। ऐसे में क्रिकेट फैंस को एक रोमांचक और कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।
IND vs ENG : मैच डिटेल्स

मैच: भारत बनाम इंग्लैंड
मैच नंबर: सेमीफाइनल 2
स्टेडियम: वानखेड़े स्टेडियम , मुंबई
तारीख़: 5 मार्च
समय: भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे
लाइव टेलीकास्ट/स्ट्रीमिंग: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, JioHotstar ऐप/वेबसाइट
पिच रिपोर्ट और वेन्यू डिटेल्स
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां की लाल मिट्टी वाली सतह पर गेंद अच्छी तरह बल्ले पर आती है, जिससे शॉट खेलने में आसानी होती है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को नई गेंद से हल्की स्विंग और बाउंस मिल सकती है, खासकर शाम के मुकाबलों में।
जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच और बेहतर होती जाती है, जिससे बड़े स्कोर बनने की संभावना रहती है। हालांकि, डे-नाइट मैचों में ओस (ड्यू) अहम भूमिका निभा सकती है, जिससे दूसरी पारी में गेंदबाजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
वानखेड़े में पहली पारी का औसत स्कोर आमतौर पर 170-190 रन के बीच रहता है। यहां लक्ष्य का पीछा करना अपेक्षाकृत आसान माना जाता है, खासकर अगर ओस का असर हो। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम अक्सर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है।
वेदर रिपोर्ट
5 मार्च को मुंबई में मौसम गर्म और साफ़ रहने की संभावना है। आमतौर पर मार्च के शुरुआती दिनों में अधिकतम तापमान करीब 31–32°C के आसपास रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 24°C के करीब रहने की उम्मीद है। मार्च में आमतौर पर बारिश की संभावना बहुत कम होती है और 5 मार्च को बारिश की उम्मीद भी लगभग नहीं है।
हवा सामान्य गति से चलेगी और वातावरण में नमी बनी रहेगी, जिससे मौसम थोड़ा गरम और उमस भरा महसूस हो सकता है। कुल मिलाकर दिन में धूप खिली रहेगी और रात में गर्मी का असर रहेगा।
हेड टू हेड रिकॉर्ड
खेले गए मैच: 29
भारत जीता: 17
इंग्लैंड जीता: 12
बेनतीजा: 0
स्कोर प्रिडिक्शन
पहले पॉवरप्ले का स्कोर:
इंडिया: 50-70 रन
इंग्लैंड : 40-60 रन
फाइनल स्कोर प्रिडिक्शन:
इंडिया: 190 -220 रन
ज़िम्बाब्वे : 180-200 रन
इंजरी अपडेट
इस मैच से पहले किसी भी खिलाड़ी की चोट की खबर नहीं है, यानी जो खिलाड़ी सुपर 8 में उपलब्ध थे वही खिलाड़ी सेमीफाइनल में भी उपलब्ध रहेंगे।
IND vs ENG : दोनों टीमों का स्क्वाड
टीम इंडिया: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।
इंग्लैंड : हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), जोश टंग, ल्यूक वुड।
संभावित प्लेइंग 11
भारत की प्लेइंग 11:
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (wk) , ईशान किशन , तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (c), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती
इंग्लैंड की प्लेइंग 11:
फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (wk) , हैरी ब्रूक (c) , जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।
मैच विनर (संभावित)
भारत (संभावित)
ये भी पढ़े : ईरान-इजरायल युद्ध के हालात में इंग्लैंड ने लिया बड़ा फैसला, बीच में छोड़ा दौरा, वापस लौटेगी अपने घर