Kapil Dev

Kapil Dev: भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे महान ऑलराउंडर का जिक्र होगा, तो लिस्ट में सबसे पहला नाम कपिल देव (Kapil Dev) का आएगा। भूतपूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने भारत में क्रिकेट का कायापलट कर दी। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने पहली बार 1983 में विश्व कप का खिताब जीता था।कपिल देव गेंद और बल्ले दोनों से खतरनाक साबित होते थे।

उनके बाद हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) महज दूसरे पेस ऑलराउंडर के रूप में टीम में आए थे। वहीं अब हार्दिक की छुट्टी करने उनसे भी धाकड़ हरफनमौला खिलाड़ी आ गया है। इस क्रिकेटर ने दलीप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन की बदौलत अपना लोहा मनवा लिया है। हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, उनके बारे में आइए जरा विस्तार से इस आर्टिकल में जान लेते हैं।

Advertisment
Advertisment

भारत को मिला Kapil Dev जैसा ऑलराउंडर

Kapil Dev

दरअसल हम जिस क्रिकेटर की यहां बात कर रहे हैं, उनका नाम हर्षित राणा (Harshit Rana) है। दिल्ली के इस खिलाड़ी ने दलीप ट्रॉफी 2024 (Duleep Trophy 2024) के दौरान अपने हरफनमौला खेल की बदौलत सबको काफी प्रभावित किया है। सोशल मीडिया पर 22 वर्षीय क्रिकेटर की काफी चर्चाएं हो रही हैं।

बता दें कि इंडिया डी की ओर से खेलते हुए इंडिया सी के खिलाफ दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने कहर बरपा दिया है। हर्षित राणा ने कातिलाना गेंदबाजी करते हुए 13 ओवर में 33 रन देकर कुल 4 विकेट हासिल किए। इस दौरान उनकी इकोनॉमी केवल 2.53 की रही।

आईपीएल 2024 में ऐसा रहा था प्रदर्शन

हर्षित राणा (Harshit Rana) के लिए आईपीएल 2024 काफी शानदार गुजरा। कोलकाता नाईट राइडर्स की ओर से उन्होंने कुल 13 मुकाबले खेले थे। जिसमें दाएं हाथ के पेसर ने कुल 19 विकेट अपने खाते में दर्ज करवाए थे। 24 रन देकर 4 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा था। इसी की बदौलत राणा को जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया के स्क्वॉड में शामिल किया गया था।

Advertisment
Advertisment

हालांकि उस सीरीज में युवा क्रिकेटर को खेलने का मौका नहीं मिल पाया। इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में भी उनका नाम शामिल था, हालांकि एक बार फिर उन्हें निराशा हाथ लगी। फिलहाल भारत की ओर से डेब्यू करने के लिए उन्हें और इंतजार करना होगा।

 

यह भी पढ़ें: गंभीर के निशाने पर आया RCB का अगला कप्तान, दलीप ट्रॉफी में हुआ फेल, अब कोहली की सिफारिश से भी नहीं होगी टीम इंडिया में वापसी