आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) ने भारतीय क्रिकेट में क्रांति ला दी है। इसने न केवल क्रिकेट को एक नया आयाम दिया है, बल्कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का एक सुनहरा अवसर भी प्रदान किया है। आईपीएल की नीलामी प्रक्रिया में, देश भर के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। फ्रेंचाइजी टीमें इन खिलाड़ियों को अपने स्काउटिंग नेटवर्क के माध्यम से खोजती हैं, जिससे छिपी हुई प्रतिभाओं को भी मौका मिलता है।
ऐसा ही कुछ IPL 2025 में भी देखने को मिला है। IPL 2025 के 4 दिनों के बाद ही भारतीय क्रिकेट को आधा दर्जन से ज्यादा फ्यूचर स्टार मिल गए हैं। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम में डेब्यू का मौका देंगे। इन खिलाड़ियों का नाम विपराज निगम, आशुतोष शर्मा, विग्नेश, दिग्वेश, शुभम दुबे है।
आईपीएल 2025 में टीम इंडिया को मिले फ्यूचर स्टार्स
आईपीएल 2024 में कई युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। इनमें से कुछ खिलाड़ियों को भारतीय टीम में जगह बनाने का मौका मिल सकता है।
आशुतोष शर्मा
आशुतोष शर्मा ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा है। उन्होंने आईपीएल 2024 में कई महत्वपूर्ण पारियां खेलीं और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। दिल्ली कैपिटल्स ने आशुतोष को इस बार 3 करोड़ 80 लाख की कीमत में अपनी टीम में शामिल किया है।
विपराज निगम
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 में निगम ने आंध्र के खिलाफ सिर्फ आठ गेंदों पर 27 रन बनाए और यूपी को जीत दिलाई, जबकि इस टूर्नामेंट 2024 में उन्होंने सात मैचों में सिर्फ आठ विकेट लिए, उनका औसत सिर्फ 7.12 रहा। निगम को IPL 2025 से पहले मेगा ऑक्शन के दौरान दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख रुपये में चुना था।
शुभम दुबे
शुभम दुबे ने भी आईपीएल 2024 में अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया है। उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण पारियां खेलीं और अपनी टीम के लिए उपयोगी योगदान दिया। अगर वह आईपीएल 2025 में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो उनके लिए एक सफल सीजन हो सकता है। शुभम दुबे को IPL 2025 के लिए राजस्थान रॉयल्स ने 80 लाख रुपये में खरीदा है। उनका बेस प्राइज 30 लाख रुपये था।
विग्नेश पुथुर
विग्नेश पुथुर ने IPL 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए अपना डेब्यू किया है। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने पहले ही मैच में 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे और दीपक हुड्डा जैसे बड़े खिलाड़ियों के विकेट लिए। विग्नेश के पिता ऑटो रिक्शा चालक है और विग्नेश ने आईपीएल में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपये में खरीदा था।
दिग्वेश राठी
दिग्वेश राठी एक युवा भारतीय क्रिकेटर हैं, जिन्होंने IPL 2025 में लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए अपना डेब्यू किया है। उन्होंने अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है। दिग्वेश राठी ने आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ डेब्यू मैच खेला। इस मैच में उन्होंने 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट लिए। उन्होंने अक्षर पटेल और विपराज निगम जैसे महत्वपूर्ण विकेट लिए। उनकी बेहतरीन गेंदबाजी को देखते हुए गंभीर उन्हें भारतीय टीम में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें: रातोंरात गुमनाम हो गया ये दिग्गज कीपर-बल्लेबाज, पंत के आते ही Team India से हो गया पूरी तरह से गायब