Indian women's team did a big miracle, shocked the world by scoring 455 runs in ODI cricket

भारतीय पुरुष टीम इन दिनों इंग्लैंड टीम (England Team) के साथ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है, जिसके दोनों ही मुकाबले में भारत ने कुछ ख़ास बल्लेबाजी नहीं की है। जिस वजह से टीम इंडिया (Team India) को पहले मुकाबले में हार का सामना भी करना पड़ा था। हालांकि दूसरे मैच में भारत ने जैसे तैसे जीत दर्ज कर ली थी। लेकिन दूसरी ओर भारत की महिला टीम ने वनडे क्रिकेट में 455 रन बनाकर क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचा दिया है। जिसको लेकर उनकी काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। तो आइए भारत की महिला टीम के इस ऐतिहासिक मैच के बारे में जानते हैं।

भारत की महिला टीम ने किया बड़ा चमत्कार!

Indian women's team did a big miracle, shocked the world by scoring 455 runs in ODI cricket

Advertisment
Advertisment

दरअसल, टीम इंडिया इन दिनों इंग्लिश टीम के साथ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है, जिसके पहले दो मैचों में भारत ने बेहद ही खराब बल्लेबाजी की है। यही कारण है कि उन्हें काफी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है। लेकिन वहीं दूसरी ओर भारत की महिला खिलाड़ियों ने अपनी बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया है। भारत की महिला खिलाड़ियों ने यह कारनामा हाल ही में आयोजित हुए वूमेन्स अंडर 19 वनडे ट्रॉफी में किया है।

वूमेन्स अंडर 19 वनडे ट्रॉफी में भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास

बता दें कि बीसीसीआई (BCCI) ने बीते साल अक्टूबर के महीने में वूमेन्स अंडर 19 वनडे ट्रॉफी का आयोजन किया था, जिसमें भारत की सभी अंडर 19 महिला टीमों ने हिस्सा लिया था। और उसी दौरान एक मुकाबले में महाराष्ट्र की अंडर 19 महिला टीम ने 455 रन बनाकर इतिहास रच दिया है। यह मैच ‘बीसीसीआई वुमेन अंडर 19 वनडे ट्रॉफी’ में महाराष्ट्र और मेघालय के बीच खेला गया था, जिसमें महाराष्ट्र अंडर 19 महिला टीम की ओर से ईश्वरी अवसरे और भाविका अहिरे ने शानदार शतकीय पारी खेली थी।

Indian women's team did a big miracle, shocked the world by scoring 455 runs in ODI cricket
                                                                                                                                                                                                                                         Credit – BCCI

महाराष्ट्र बनाम मेघालय वुमेन अंडर 19 वनडे ट्रॉफी मैच का हाल

बीसीसीआई द्वारा आयोजित वुमेन अंडर 19 वनडे ट्रॉफी 2023 के मैच में मेघालय की अंडर 19 महिला टीम का सामना महाराष्ट्र की अंडर 19 महिला टीम से हुआ था, जिसमें महाराष्ट्र की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 445 रन बनाए थे। इस दौरान महाराष्ट्र की ओर से ईश्वरी अवसरे (152) और भाविका अहिरे (119) ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे।

महाराष्ट्र के इस विशालकाय लक्ष्य का पीछे करते हुए मेघालय की टीम मात्र 87 रनों पर ही ऑल हो गई थी। और उस समय के बाद से ही जब भी पुरुष टीम काफी ख़राब खेलती है। तब-तब महाराष्ट्र की अंडर 19 महिला टीम की शानदार रिकॉर्ड तोड़ पारी की चर्चा तेज हो जाती है। लिस्ट ए क्रिकेट में यह पारी भारतीय महिला टीम की सबसे बेस्ट पारी है।

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़ें: Daryl Mitchell Biography: डेरिल मिशेल की जीवनी, उम्र, पत्नी, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, परिवार और कुछ रोचक तथ्य