Posted inक्रिकेट (Cricket), क्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

इन 3 विदेशी खिलाड़ियों ने IPL 2024 में बनाया चोट का बहाना, अब टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया को बनाएंगे निशाना

T20 World Cup
T20 World Cup

T20 World Cup की शुरुआत हो चुकी है और इस टूर्नामेंट के ठीक पहले IPL 2024 खेला गया है और सभी खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में T20 World Cup के लिए तैयारी करते हुए दिखाई दिए थे। T20 World Cup के शुरुआती मैच खेले जा रहे हैं और भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला 5 जून के दिन आयरलैंड के खिलाफ खेलते हुए दिखाई देगी।

T20 World Cup शुरू होने से पहले कई खिलाड़ी IPL 2024 को चोट की वजह से छोड़कर बाहर हो गए थे, लेकिन अब ये खिलाड़ी T20 World Cup में खेलते हुए दिखाई देंगे। इस खबर को सुनने के बाद सभी समर्थक बहुत अधिक मायूस हो गए हैं।

T20 World Cup में खेलते दिखेंगे ये खिलाड़ी

Devon Conway
Devon Conway

मिचेल मार्श

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर और इस T20 World Cup में टीम की कप्तानी कर रहे मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) IPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा थे। लेकिन महज कुछ ही मैचों के बाद इन्होंने IPL 2024 के बीच सफर में ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम का सजह छोड़ दिया। मिचेल मार्श की इस हरकत के बाद इन्हें सोशल मीडिया पर खासा ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था और कहा जा रहा था कि, अब इन्हें दोबारा कभी भी IPL का हिस्सा नहीं बनाया जाए।

डेवोन कॉनवे

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेवोन कॉनवे (Devon Conway) अंगूठे की चोट की वजह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ सीरीज से बाहर हो गए थे और इसके बाद ये पाकिस्तान के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में भी कीवी टीम का हिस्सा नहीं बन पाए थे। मगर उस वक्त खबर आ रही थी कि, कॉनवे आईपीएल में चेन्नई के लिए खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। लेकिन अब डेवोन कॉनवे पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और इसी वजह से ये T20 World Cup में अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए खेलते हुए भी दिखाई देंगे। इस खबर के सुनने के बाद सभी समर्थक बहुत ही खुश नजर आ रहे हैं।

एनरिक नॉर्ख्या

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्ख्या IPL 2024 में बहुत बेहतरीन प्रदर्शन नहीं किया है और इसके बाद ये चोट की वजह से दिल्ली कैपिटल्स से बाहर भी हो गए थे। एनरिक नॉर्ख्या अब पूरी तरह से फिट हो गए हैं और इसी वजह से उन्हें T20 World Cup की टीम में चुना गया। इन्होंने इस सत्र के पहले ही मैच में अपनी गेंदबाजी से श्रीलंका की नींव हिला दी है।

इसे भी पढ़ें – युगांडा से भी क्रिकेट खेलने लायक नहीं है ये भारतीय खिलाड़ी, फिर भी जुगाड़ लगाकर खेल रहा टी20 वर्ल्ड कप

Adarsh Kumar Tiwari

कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करते-करते दिमाग हैंग सा हो गया था और उसके बाद राहत मिली...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!