Players Injuries ahead of IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है। सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है। टी20 वर्ल्ड कप के बाद, फैंस उत्साहित थे कि उन्हें एक बार फिर से दुनिया भर के प्रमुख खिलाड़ियों को एक्शन में देखने का मौका मिलेगा लेकिन उनकी खुशियां ज्यादा देर तक नहीं रहीं।
आगामी आईपीएल सीजन से पहले खिलाड़ियों की चोटों (Injuries) ने टीमों की टेंशन बढ़ा दी ही है। कई खिलाड़ी पूरी तरह बाहर हो चुके हैं, जबकि कुछ के शुरूआती मुकाबले मिस होंगे। वहीं, कुछ खिलाड़ी परिवार के साथ समय बिताने के कारण अपनी टीम से देरी से जुड़ पाएंगे। इसी वजह से IPl 2026 का सीजन खिलाड़ियों के पूरी तरह बाहर होने या कुछ मैचों को मिस करने की वजह से चर्चा में बना हुई है। नीचे हम आपको टीमों के अनुसार जानकारी देने जा रहे हैं कि किस टीम का कौन सा खिलाड़ी कब तक के लिए बाहर है।
इन 7 टीमों के खिलाड़ियों की IPL 2026 की उपलब्धता चोटों (Injuries) या अन्य कारणों से हुई प्रभावित
1. कोलकाता नाइट राइडर्स – 3 (हर्षित राणा, मथीशा पथिराना और आकाशदीप)

IPL 2026 के आगाज से पहले चोटों (Injuries) के कारण जो टीम सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही है, उसका नाम कोलकाता नाइट राइडर्स है। इस टीम को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। पेस अटैक में शामिल भारतीय खिलाड़ी हर्षित राणा को 4 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के अभ्यास मैच के दौरान चोट लगी थी और इसके बाद उन्हें अपनी घुटने की सर्जरी करानी पड़ी, जिसकी वजह से वो पूरे सीजन के लिए बाहर हो गए।
श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18 करोड़ की बड़ी रकम में खरीदा था लेकिन अब उनकी उपलब्धता पर भी संशय बना हुआ है। पथिरना को भी टी20 वर्ल्ड कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंजरी हो गई थी और अभी तक वो फिट नहीं हुए हैं। माना जा रहा है कि अप्रैल के मध्य में ही वो केकेआर के लिए उपलब्ध हो पाएंगे।
तीसरा झटका आकाशदीप के रूप में कोलकाता नाइट राइडर्स को लगा है। आकाशदीप का करियर भी चोटों (Injuries) से प्रभावित रहा है और आईपीएल के आगामी सीजन से पहले एक बार फिर वो चोटिल हो गए। इसी वजह से अब वह एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे।
2. चेन्नई सुपर किंग्स – 2 (नाथन एलिस और मैथ्यू शॉर्ट)
पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को भी IPL 2026 के आगाज से पहले Injuries के कारण दो झटके लग चुके हैं। तेज गेंदबाज अटैक के लीडर माने जा रहे नाथन एलिस को हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण पूरे सीजन से बाहर होना पड़ा है। वहीं, स्पिन ऑलराउंडर मैथ्यू शॉर्ट अभी तक अपने अंगूठे की चोट से ठीक नहीं हुए हैं और उनके शुरूआती कुछ मुकाबलों से बाहर होने की खबर है।
3. दिल्ली कैपिटल्स – 2 (मिचेल स्टार्क और डेविड मिलर)
दिल्ली कैपिटल्स को Injuries के कारण परेशानी नहीं उठानी पड़ रही है, बल्कि इनकी समस्या का कारण अलग है। जहां मिचेल स्टार्क को वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआत से IPL 2026 में खेलने की अनुमति नहीं दी है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर अपने परिवार के साथ समय बिताने तीन मुकाबले मिस कर सकते हैं।
4. सनराइजर्स हैदराबाद -2 (पैट कमिंस और जैक एडवर्ड्स)
काव्या मारन के मालिकाना हक़ वाली सनराइजर्स हैदराबाद को भी खिलाड़ियों की Injuries की समस्या से जूझना पड़ रहा है। कप्तान पैट कमिंस अभी तक अपनी बैक इंजरी से उबर नहीं पाए हैं और उनके भी शुरूआती मुकाबले मिस करने की रिपोर्ट्स हैं। इसके अलावा ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स पैर की चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।
5. पंजाब किंग्स – 1 (लोकी फर्ग्यूसन)
पंजाब किंग्स को अपने तेज गेंदबाज लोकी फर्ग्यूसन का साथ IPL 2026 की शुरुआत से नहीं मिलेगा। फर्ग्यूसन के अपनी टीम के सात मैचों के बाद उपलब्ध होने की जानकारी है। यह कीवी गेंदबाज किसी भी तरह की इंजरी से नहीं परेशान है, बल्कि हाल ही में पिता बनने के कारण अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहता है।
6. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 1 (जोश हेजलवुड)
IPL 2026 के शुरूआती मैचों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को भी अपने प्रमुख विदेश तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का साथ नहीं मिलेगा। हेजलवुड काफी समय से इंजरी की समस्या से जूझ रहे हैं और अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं। इसी वजह से उनके कुछ मैचों के बाद ही उपलब्ध होने की संभावना है।
7. राजस्थान रॉयल्स – 1 (सैम करन)
राजस्थान रॉयल्स ने मिनी ऑक्शन से पहले रवींद्र जडेजा और सैम करन को संजू सैमसन के बदले CSK से ट्रेड के माध्यम से अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि, सीजन के आगाज से पहले आरआर को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि इंग्लिश ऑलराउंडर करन ग्रोइन इंजरी के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।
FAQs
IPL 2026 का पहला मैच कब खेला जाना है?
यह भी पढ़ें: हर्षित राणा-पथिराना के बाद KKR को लगा एक और बड़ा झटका, ये स्टार खिलाड़ी भी हुआ IPL 2026 से बाहर