Posted inक्रिकेट (Cricket)

IPL 2025 POINTS TABLE: जीत के बावजूद Delhi को नुकसान, तो Lucknow की उम्मीदों पर लगा विराम, प्लेऑफ की 4 टीमें लगभग तय

IPL 2025 POINTS TABLE: जीत के बावजूद Delhi को नुकसान, तो Lucknow की उम्मीदों पर लगा विराम, प्लेऑफ की 4 टीमें लगभग तय 1

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) का 40वां मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने लखनऊ के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

ऐसे में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 159 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 8 विकेट से जीत दर्ज कर ली। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मिली शानदार जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने प्लाइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाई है। वहीं लखनऊ को मिली हार के बाद उनकी उम्मीदों पर विराम लग गया है। तो चलिए जानते हैं कौन सी टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब रही।

जीत के बाद भी अंक तालिका में दूसरे नंबर पर ही रही Delhi Capitals

ipl 2025
credit: cricbuzz

प्लेऑफ में पहुंचने वाली 4 टीमें

आईपीएल 2025 में अब तक खेले गए 40 मुबालों के आधार पर जिन 4 टीमों ने सबसे ज्यादा मैच जीतकर प्लेऑफ में जगह बनाई है उसमें गुजरात टाइटन्स टॉप पर है। यहां देखें 22 अप्रैल, 2025 तक की अंक तालिका के अनुसार शीर्ष 4 टीमें इस प्रकार हैं:

गुजरात टाइटन्स: 8 मैचों में 12 अंक
दिल्ली कैपिटल्स: 8 मैचों में 12 अंक
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: 8 मैचों में 10 अंक
पंजाब किंग्स: 8 मैचों में 10 अंक

अब तक दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन

दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने आईपीएल 2025 में अब तक 8 मैच खेले हैं और उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। वे वर्तमान में अंक तालिका में दूसरे स्थान पर हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने 6 मैच जीते हैं और केवल 2 में हार का सामना किया है। उनके पास 12 अंक हैं। उन्होंने लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 विकेट से हराया है। उनकी नेट रन रेट +0.657 है, जो काफी अच्छी है। दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक इन टीमों के खिलाफ जीत दर्ज की है।

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 में निम्नलिखित टीमों के खिलाफ मुकाबले जीते हैं:

लखनऊ सुपर जायंट्स: दिल्ली ने लखनऊ में खेले गए मैच में उन्हें 8 विकेट से हराया।

राजस्थान रॉयल्स: दिल्ली ने अपने घरेलू मैदान पर खेले गए रोमांचक मुकाबले में राजस्थान को सुपर ओवर में हराया।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: दिल्ली ने बेंगलुरु में खेले गए मैच में आरसीबी को 6 विकेट से हराया।

सनराइजर्स हैदराबाद: दिल्ली ने हैदराबाद में खेले गए मैच में सनराइजर्स को 7 विकेट से हराया।

लखनऊ सुपर जायंट्स: दिल्ली ने अपने घरेलू मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में लखनऊ को 1 विकेट से हराया था।

चेन्नई सुपर किंग्स: दिल्ली ने अपने घरेलू मैदान पर खेले गए मैच में चेन्नई को 25 रन से हराया।

ये भी पढ़ें: 8 साल बाद Anil Kumble ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों तिहरा शतक जड़ने वाले Karun Nair को Kohli ने टीम से निकाला

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!