Posted inक्रिकेट (Cricket)

कौन जीतेगा मैच, कैसी होगी पिच और प्लेइंग 11, जानें CSK vs DC मैच से जुड़ी हर छोटी से बड़ी अपडेट

CSK vs DC IPL 2026 18th Match
कौन जीतेगा मैच, कैसी होगी पिच और प्लेइंग 11, जानें CSK vs DC मैच से जुड़ी हर छोटी से बड़ी अपडेट

CSK vs DC Match Preview: आईपीएल 2026 में शनिवार, 11 अप्रैल को फिर से फैंस को डबल हैडर का रोमांच देखने को मिलेगा। सीजन का 18वां और दिन का दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शाम 7:30 बजे से चेन्नई के एमए चिदंबरम में खेला जाना है। इस मैच में कई स्टार खिलाड़ी नजर आएंगे, जिनका जलवा देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं।

मौजूदा आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने अभी तक काफी खराब प्रदर्शन किया है और अपने तीनों मुकाबले गंवाए हैं। ऐसे में उसे पहली जीत की तलाश है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार दो जीत के साथ सीजन में शुरुआत की थी लेकिन अपने पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में डीसी भी जीत की राह में वापस आना चाहेगी। दोनों ही टीमों को जीत चाहिए, इसी वजह से CSK vs DC मुकाबला कांटेदार हो सकता है।

CSK vs DC मैच से पहले IPL 2026 में चेन्नई और दिल्ली के प्रदर्शन पर नजर

कौन जीतेगा मैच, कैसी होगी पिच और प्लेइंग 11, जानें CSK vs DC मैच से जुड़ी हर छोटी से बड़ी अपडेट

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स को सीजन की शुरुआत से पहले ही कई बड़े झटके लगे, जिसमें नाथन एलिस इंजर्ड होकर सीजन से ही बाहर हो गए। वहीं, एमएस धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस अभी तक एक भी मैच में खेलते नहीं दिखे हैं। इसी वजह से CSK को अपना संतुलित कॉम्बिनेशन भी नहीं मिल पाया है और टीम एक के बाद एक तीन मैच हार चुकी है। हालांकि, दिल्ली के खिलाफ ब्रेविस की वापसी देखने को मिल सकती है। मौजूदा सीजन में चेन्नई को अभी तक राजस्थान, पंजाब और बेंगलुरु ने हराया है और बिना किसी अंक के पॉइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर है।

दिल्ली कैपिटल्स को भी अभी तक आईपीएल 2026 में मिचेल स्टार्क का साथ नहीं मिला है लेकिन टीम को उनकी कमी ज्यादा नहीं खली और दो जीत के बाद सब अच्छा भी चल रहा था। तीसरे मैच में भी दिल्ली को जीत मिल जाती लेकिन डेविड मिलर की एक गलती टीम को भारी पड़ गई और उसे गुजरात के हाथों हार झेलनी पड़ी। इससे पहले डीसी ने लखनऊ और मुंबई को हराया। पिछले मैच की करीबी हार के बाद, दिल्ली की टीम तीन मैचों के बाद, 4 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है।

CSK vs DC मैच डिटेल्स

  • मैच: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
  • स्टेडियम: एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
  • तारीख: 11 अप्रैल
  • समय: भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे
  • लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, JioHotstar ऐप/वेबसाइट

CSK vs DC पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम को काफी सालों तक स्पिनरों का गढ़ माना जाता था लेकिन अब कहानी बदल गई है। पिछले कुछ आईपीएल सीजन से यहां स्पिनर्स को ज्यादा कामयाबी नहीं मिली है। वहीं, तेज गेंदबाज भी जूझते हैं। इसी वजह से बल्लेबाजों का दबदबा रहा है और यहां काफी बड़े स्कोर भी बने हैं। CSK vs DC मुकाबले में ऐसी ही पिच की उम्मीद की जा सकती है और एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। शाम का मैच होने के कारण टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला बेहतर कहा जा सकता है।

CSK vs DC मुकाबले वाले दिन यानी 11 अप्रैल को चेन्नई के मौसम की बात करें तो काफी दिन काफी गरम रहने वाला है। तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। हालांकि, शाम में 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। हालांकि, शाम में थोड़ी तेज हवा चलने की संभावना है। ऐसा हुआ तो तेज गेंदबाजों को नई गेंद से थोड़ी मदद मिल सकती है।

CSK vs DC मैच के लिए चेन्नई और दिल्ली की संभावित प्लेइंग 11

चेन्नई: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मैट हेनरी

इम्पैक्ट प्लेयर: खलील अहमद

दिल्ली: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, करुण नायर, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विपराज निगम, अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, लुंगी एनगीडी

इम्पैक्ट प्लेयर: टी नटराजन

CSK vs DC मैच का विनर प्रेडिक्शन

चेन्नई सुपर किंग्स

FAQs

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच IPL 2026 का 18वां मुकाबला कब खेला जाना है?
11 अप्रैल
CSK vs DC मैच किस स्टेडियम में खेला जाना है?
एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

यह भी पढ़ें: आईपीएल के बीच बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक ही बॉलर ने चटका दिए 9 विकेट, दुश्मन टीम सिर्फ 13 पर ऑलआउट

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!