IPL 2026 Seconed Week Match List: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें सीजन के दूसरे सप्ताह की शुरुआत आज यानी 6 अप्रैल से हो रही है। इस सीजन का आगाज 28 मार्च को हुआ था और पहले सप्ताह में 11 मुकाबले खेले गए, जो काफी जबरदस्त रहे। कुछ टीमों को एकतरफा जीत नसीब हुई तो कुछ को बड़ी हार। वहीं, कुछ मुकाबले काफी रोचक भी रहे।
अब बारी दूसरे सप्ताह की है, जिसमें IPL 2026 के शेष मैचों में से 9 मुकाबले खेले जाएंगे। इस दौरान कुछ बड़ी टीमों की भी टक्कर देखने को मिलेगी। हम आपको दूसरे सप्ताह होने वाले सभी मैचों के बारे में बताएंगे लेकिन उससे पहले जान लेते हैं कि पहले सप्ताह क्या हुआ और शुरूआती 11 मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल का हाल क्या है।
IPL 2026 के पहले सप्ताह का हाल

इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन की शुरुआत 28 मार्च को बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले से हुई थी। इस मैच में दोनों ही टीमों ने मिलकर 400 से ज्यादा रन बनाए थे लेकिन जीत आरसीबी के साथ लगी थी और उसने 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। इसके बाद, दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुआ और इसमें MI ने बाजी मारी।
इसके बाद, CSK vs RR मुकाबले के रूप में सीजन का तीसरा मैच खेला गया, जिसमें गेंदबाजों का बोलबाला रहा और चेन्नई सुपर किंग्स 127 पर ढेर होकर IPL 2026 में ऑलआउट होने वाली पहली टीम बनी। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से बड़ी जीत हासिल हुई।
इसके बाद, आगे के मैचों में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स ने भी अपने-अपने मैच जीते। वहीं, अपने दूसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर सनराइजर्स हैदराबाद ने भी जीत का खाता खोला। ऐसे ही आगे भी एक्शन जारी रहा और सप्ताह का अंत RCB vs CSK मैच से हुआ, जो हाई स्कोरिंग मुकाबला रहा, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 43 रनों से जीत मिली।
IPL 2026 के 11 मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल का पूरा हाल
मौजूदा आईपीएल सीजन के पहले सप्ताह में चार टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने अपने दोनों मैच जीते और पॉइंट्स टेबल में टॉप 4 पर कब्जा जमा रखा है। इन टीमों में पहले स्थान पर मौजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दूसरे स्थान पर काबिज राजस्थान रॉयल्स, तीसरे स्थान पर मौजूद दिल्ली कैपिटल्स और चौथे स्थान पर काबिज पंजाब किंग्स शामिल है। इन चारों को हार नहीं मिली। वहीं, गुजरात टाइटन्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स आखिरी तीन स्थानों पर काबिज हैं। इन तीनों का खाता पॉइंट्स टेबल में नहीं खुला है। नीचे हम आपको IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल दिखाने जा रहे हैं।
IPL 2026 के पहले सप्ताह के बाद पॉइंट्स टेबल
| स्थान | टीम का नाम | मैच | जीते | हारे | टाई | अंक | नेट रन रेट |
| 1 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | 2.501 |
| 2 | राजस्थान रॉयल्स | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | 2.233 |
| 3 | दिल्ली कैपिटल्स | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | 1.17 |
| 4 | पंजाब किंग्स | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | 0.637 |
| 5 | सनराइजर्स हैदराबाद | 3 | 1 | 2 | 0 | 2 | 0.275 |
| 6 | मुंबई इंडियंस | 2 | 1 | 1 | 0 | 2 | -0.206 |
| 7 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 2 | 1 | 1 | 0 | 2 | -0.542 |
| 8 | गुजरात टाइटन्स | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | -0.424 |
| 9 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | -1.964 |
| 10 | चेन्नई सुपर किंग्स | 3 | 0 | 3 | 0 | 0 | -2.517 |
IPL 2026 के दूसरे सप्ताह होने वाले मैचों की लिस्ट
6 अप्रैल – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स, ईडन गार्डन्स, कोलकाता (शाम 7:30 बजे)
7 अप्रैल – राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस, बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी (शाम 7:30 बजे)
8 अप्रैल – दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटन्स, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली (शाम 7:30 बजे)
9 अप्रैल – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, ईडन गार्डन्स, कोलकाता (शाम 7:30 बजे)
10 अप्रैल – राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी (शाम 7:30 बजे)
11 अप्रैल – पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, न्यू चंडीगढ़, महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर (दोपहर 3:30 बजे)
11 अप्रैल – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, एमए चिदंबरम स्टेडियम, दिल्ली ( (शाम 7:30 बजे)
12 अप्रैल – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटन्स, इकाना स्टेडियम, लखनऊ (दोपहर 3:30 बजे)
12 अप्रैल – मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई (शाम 7:30 बजे)
FAQs
IPL 2026 में इस सप्ताह का पहला मैच किन दो टीमों के बीच खेला जाना है?
IPL 2026 में इस सप्ताह कितने मैच खेले जाने हैं?
यह भी पढ़ें: RR vs MI, Match Prediction: जीत के चांस से लेकर खिलाड़ियों से लेकर पावरप्ले तक की पूरी जानकारी