Posted inक्रिकेट (Cricket)

कब कहां और कितने बजे से शुरू होगा IPL 2026 ऑक्शन? किस चैनल पर होगा लाइव प्रसारण, जानें सबकुछ

IPL 2026

IPL 2026 Auction : बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। फैंस भी इस ऑक्शन का लंबे समय से इंतज़ार कर रहे थे। इस बार नीलामी केवल एक दिन के लिए आयोजन होगी, इसलिए इसे मिनी ऑक्शन का नाम दिया गया है।

वहीं पिछले सीज़न की नीलामी दो दिनों तक चली थी। ऑक्शन किस तारीख और समय पर शुरू होगा, इसका लाइव प्रसारण किस चैनल पर और लाइव स्ट्रीमिंग किस ऐप पर उपलब्ध होगी और इन सभी जानकारी की पूरी डिटेल आगे दी गई है।

आईपीएल के 19वें सीज़न के लिए होने वाले इस ऑक्शन में कुल 350 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें 40 खिलाड़ी 2 करोड़ रुपये के सबसे ऊँचे बेस प्राइस वाले हैं।

वहीं 30 लाख रुपये के बेस प्राइस की कैटेगरी में 227 खिलाड़ियों के नाम शामिल किए गए हैं। सूची में 16 भारतीय और 96 विदेशी कैप्ड प्लेयर्स मौजूद हैं, जबकि अनकैप्ड खिलाड़ियों में 224 भारतीय और 14 विदेशी शामिल हैं।

IPL 2026 ऑक्शन में कितने स्लॉट खाली हैं?

BCCI confirms 350-player list for IPL 2026 mini-auction; Big overseas names  added late

आईपीएल 2026 ऑक्शन के लिए भले ही 350 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया हो, लेकिन सभी टीमों के पास मिलाकर केवल 77 स्लॉट्स ही खाली हैं, यानी अधिकतम 77 खिलाड़ी ही खरीदे जा सकते हैं। सबसे ज़्यादा रिक्त स्थान कोलकाता नाइट राइडर्स के पास हैं, जिन्होंने इस बार केवल 12 खिलाड़ियों को रिटेन किया था और अब उनके पास 13 स्लॉट्स बचे हैं। यही नहीं, केकेआर के पास सबसे बड़ा पर्स बैलेंस भी उपलब्ध है। नीचे सभी 10 टीमों के खाली स्लॉट्स और उनके पर्स बैलेंस की पूरी सूची दी गई है।

चेन्नई सुपर किंग्स के पास 9 स्लॉट्स और 43.4 करोड़ रुपये का पर्स है। दिल्ली कैपिटल्स के पास 8 स्लॉट्स और 21.8 करोड़ रुपये उपलब्ध हैं। गुजरात टाइटंस के पास 5 स्लॉट्स के साथ 12.9 करोड़ रुपये हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सबसे अधिक 13 स्लॉट्स और 64.3 करोड़ रुपये का पर्स है। लखनऊ सुपर जायंट्स के पास 6 स्लॉट्स तथा 22.95 करोड़ रुपये हैं।

मुंबई इंडियंस 5 स्लॉट्स और मात्र 2.75 करोड़ रुपये के साथ ऑक्शन में उतरेगी। पंजाब किंग्स के पास 4 स्लॉट्स और 11.5 करोड़ रुपये हैं। आरसीबी के पास 8 स्लॉट्स और 16.4 करोड़ रुपये हैं। राजस्थान रॉयल्स के पास 9 स्लॉट्स और 16.05 करोड़ का पर्स है। सनराइजर्स हैदराबाद के पास 10 स्लॉट्स और 25.5 करोड़ रुपये उपलब्ध हैं।

आईपीएल ऑक्शन 2026, कितने बजे से शुरू होगा ऑक्शन

आईपीएल 2026 का ऑक्शन मंगलवार, 16 दिसंबर 2025 को अबू धाबी में आयोजित किया जाएगा। यह नीलामी भारत के समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी।

आईपीएल ऑक्शन 2026 लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी ?

स्टार स्पोर्ट्स, इंडियन प्रीमियर लीग का आधिकारिक प्रसारण भागीदार है. आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन का भारत में स्टार स्पोर्ट्स चैनलों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा, जो दोपहर 2:30 बजे IST से शुरू होगा और आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

ये भी पढ़े : चंडीगढ़ टी20 में कुछ ऐसी हो सकती टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, गिल, अभिषेक, सूर्या, तिलक….

FAQS

IPL 2026 का ऑक्शन कब और कहाँ आयोजित होगा ?

IPL 2026 का ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में आयोजित होगा।

IPL 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग किस चैनल और OTT प्लेटफॉर्म पर होगी ?

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जिओ हॉटस्टार

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!