Posted inक्रिकेट (Cricket)

IPL 2026 बना ‘Injured Premier League’! चोटिल खिलाड़ियों की बनी ऐसी XI, नाम सुनकर ही डर जाएंगी बाकी टीमें

IPL 2026 बना ‘Injured Premier League’! चोटिल खिलाड़ियों की बनी ऐसी XI, नाम सुनकर ही डर जाएंगी बाकी टीमें

IPL 2026 Playing XI Of Injured Players: इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन का अभी आगाज भी नहीं हुआ है लेकिन काफी सारी फ्रेंचाइजी की चिंता पहले ही बढ़ गई है। इसकी बड़ी वजह 28 मार्च से शुरू हो रहे सीजन से पहले खिलाड़ियों का इंजर्ड होना है। कई फ्रेंचाइजी को पूर्ण या आंशिक रूप से हुई चोटों से भारी नुकसान हुआ है, जिसके कारण उन्हें रिप्लेसमेंट की तलाश करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

जहां कुछ खिलाड़ी IPL 2026 से चोट के कारण पूरी तरह बाहर हो गए हैं, वहीं कुछ के शुरूआती मैचों के बाद उपलब्ध होने की उम्मीद है। हालांकि, दो खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिन्होंने इंजर्ड या फिटनेस की समस्या न होने के बावजूद शुरूआती मैचों में नहीं खेलने का फैसला किया है। खिलाड़ियों की लगातार इंजरी के कारण फैंस आईपीएल को इंजर्ड प्रीमियर लीग भी कह रहे हैं।

कई बड़े खिलाड़ियों की इंजरी के कारण IPL 2026 का मजा हुआ किरकिरा

IPL 2026 बना ‘Injured Premier League’! चोटिल खिलाड़ियों की बनी ऐसी XI, नाम सुनकर ही डर जाएंगी बाकी टीमें

IPL की सबसे बड़ी खासियत होती है कि इसमें ज्यादातर टीमों के बेस्ट खिलाड़ी खेलने आते हैं लेकिन इस बार कई दिग्गज इंजरी के कारण इसका हिस्सा नहीं बन पाएंगे। वहीं, कुछ के साथ फिटनेस की समस्या चल रही है, जिसके कारण उनके क्रिकेट बोर्ड शुरूआती मैचों के लिए अनुमति नहीं दे रहे हैं। इसी वजह से फैंस को शुरुआत में कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है।

युवा भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा IPL 2026 में एक भी मैच खेलते नहीं नजर आएंगे, क्योंकि उन्होंने अपने घुटने की इंजरी से निपटने के लिए सर्जरी कराई है और उन्हें फिट होने में अभी कुछ महीने लग जाएंगे। इसी वजह से कोलकाता नाइट राइडर्स उनके रिप्लेसमेंट की तलाश कर रही है।

इंग्लैंड के सैम करन भी आगामी सीजन का हिस्सा नहीं होंगे, जिन्हें IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलना था। जानकारी के अनुसार करन ग्रोइन इंजरी का शिकार हो गए हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स पैर की चोट के कारण बाहर हो गए हैं। वह सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे। चेन्नई सुपर किंग्स के स्क्वाड में शामिल तेज गेंदबाज नाथन एलिस भी हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण आगामी सीजन का हिस्सा नहीं होंगे। मुंबई इंडियंस के अथर्व अंकोलेकर घुटने की चोट के कारण एक भी मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

ये खिलाड़ी IPL 2026 के शुरूआती मैचों का नहीं होंगे हिस्सा

ऊपर जिन खिलाड़ियों के बारे में बताया गया है, वे IPL 2026 से पूरी तरह बाहर हैं। वहीं, कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं, जो शुरूआती मैचों में नजर नहीं आएंगे लेकिन बाद के चरण में खेलते दिख सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की कहानी भी ऐसी ही है। ये दोनों फिटनेस की समस्या से जूझ रहे हैं और इसी वजह से क्रमशः SRH व RCB को शुरूआती मैचों में इनकी कमी खेलगी। KKR में शामिल श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना के साथ भी यही समस्या है और उन्हें फिटनेस टेस्ट के बाद ही श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड IPL में खेलने की अनुमति देगा।

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए शुरूआती मैचों में उपलब्ध नहीं रहेंगे। लखनऊ सुपर जायंट्स को भी जोश इंग्लिस की सेवाएं कुछ ही मैचों में मिलेंगी। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मैथ्यू शॉर्ट भी कुछ मैचों के बाद ही उपलब्ध होंगे, क्योंकि वह अंगूठे की चोट से रिकवर हो रहे हैं।

IPL 2026 में चोटिल या पूरी तरह उपलब्ध न रहने वाले खिलाड़ियों की प्लेइंग XI

मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), सैम करन, जैक एडवर्ड्स, अथर्व अंकोलेकर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, मथीशा पथिराना, हर्षित राणा और नाथन एलिस

FAQs

IPL 2026 की शुरुआत कब से होनी है?
28 मार्च

यह भी पढ़ें: आयरलैंड के खिलाफ 26 और 28 को 2 टी20 खेलेगी टीम इंडिया, ईशान कप्तान! इन 15 खिलाड़ियों को मिलेगा सुनहरा मौका

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!