IPL 2026: आईपीएल का 19वां सीजन इंजर्ड प्रीमियर लीग के नाम से मशहूर हो रहा है, क्योंकि खिलाड़ी एक के बाद एक इंजर्ड हो रहे हैं। चोट के कारण कुछ खिलाड़ी पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं, जबकि कुछ की उपलब्धता अभी भी सवालों के घेरे में हैं। पांच बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स भी प्लेयर्स की इंजरी को लेकर परेशान चल रही है।
चेन्नई सुपर किंग्स के प्रमुख तेज गेंदबाज नाथन एलिस IPL 2026 से पूरी तरह बाहर हो गए हैं। वहीं, स्पिन ऑलराउंडर मैथ्यू शॉर्ट का भी शुरूआती कुछ मैचों से बाहर होना तय है। वहीं, अब एक और खिलाड़ी इंजरी के कारण कुछ मैचों से बाहर हो सकता है, जिसे एलिस के रिप्लेसमेंट के रूप में CSK द्वारा साइन किए जाने की ख़बरें हैं।
रिप्लेसमेंट वाले खिलाड़ी की इंजरी से CSK को लग सकता है झटका

चेन्नई सुपर किंग्स के IPL 2026 की शुरुआत से पहले परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। तेज गेंदबाज नाथन एलिस का हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण पूरे सीजन से बाहर होना CSK के लिए बड़ा झटका था, क्योंकि उन्हें डेथ ओवरों के लिए स्पेशलिस्ट बॉलर माना जा रहा था लेकिन एक डोमेस्टिक टूर्नामेंट में खेलते हुए एलिस इंजरी का शिकार हो गए। इसी वजह से रिप्लेसमेंट के रूप में कई खिलाड़ियों के नाम सामने आ रहे थे लेकिन सबसे मजबूत दावेदारी बाएं हाथ के ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन की बताई जा रही।
स्पेंसर जॉनसन को IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में अनसोल्ड रहना पड़ा था और इसके बाद उन्हें PSL के 11वें सीजन के लिए साइन किया गया था। हालांकि, टूर्नामेंट के आगाज से पहले ही जॉनसन ने पाकिस्तान सुपर लीग से अपना नाम वापस ले लिया और उनके आईपीएल में चुने जाने की चर्चा तेज हो गई। कहा जा रहा है कि CSK की टीम ने उन्हें साइन भी कर लिया है और जल्द ही आधिकारिक ऐलान हो सकता है लेकिन अब जॉनसन की इंजरी की खबर आई है।
चोट के कारण IPL 2026 के शुरूआती मैचों में स्पेंसर जॉनसन का उपलब्ध रहना मुश्किल
ऑस्ट्रेलिया के स्पेंसर जॉनसन को रिप्लेसमेंट के रूप में CSK द्वारा साइन किए जाने की खबरों के बीच, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि बाएं हाथ का तेज गेंदबाज अभी चोट से उबर रहा है और शुरूआती कुछ मैचों से बाहर हो सकता है। जॉनसन काफी समय से इंजरी की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्हें बैक इंजरी की समस्या है, जिसके कारण वह BBL का हालिया सीजन नहीं खेल पाए और इसी वजह से टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी नजर नहीं आए।
अब लगता है कि उनकी यह इंजरी IPL 2026 के रास्ते में भी बाधा बनेगी। अगर ऐसा होता है तो यह CSK के लिए बड़ा झटका हो सकता है, क्योंकि उनके पास तेज गेंदबाजों के विकल्पों की कमी हो सकती है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं कहा गया है और ना ही चेन्नई की टीम ने जॉनसन को साइन करने का ऐलान किया है। तो देखना होगा कि आने वाले दिनों में इस पूरे मामले को लेकर क्या अपडेट आता है।
FAQs
CSK द्वारा आईपीएल 2026 के लिए स्पेंसन जॉनसन को किस तेज गेंदबाज के रिप्लेसमेंट के रूप में साइन किए जाने की खबर है?
यह भी पढ़ें: कोहली का ‘बीस्ट मोड’ ऑन! इंट्रा स्क्वाड मैच में छक्कों से मचाई तबाही, खेली 200+ स्ट्राइक रेट की पारी