IPL 2026 Live Streaming Update : आईपीएल 2026 की शुरुआत अब बेहद करीब है और टूर्नामेंट का आगाज़ 28 मार्च से होने वाला है। बीसीसीआई ने इस सीजन के पहले चरण का शेड्यूल भी जारी कर दिया है, जिसके साथ ही सभी टीमों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।
आईपीएल के 19वें सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। यह मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित होगा। गौरतलब है कि आरसीबी ने पिछले सीजन में 17 साल का लंबा इंतजार खत्म करते हुए पहली बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की थी।
IPL 2026 के 20 मैचों का शेड्यूल हुआ जारी
आईपीएल 2026 (IPL 2026) के लिए फिलहाल केवल शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया गया है। बाकी मुकाबलों की तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भी पुष्टि की है कि अभी सिर्फ पहले चरण का कार्यक्रम घोषित किया गया है और शेष मैचों का शेड्यूल बाद में जारी होगा।
दरअसल, अप्रैल में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और असम में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी कारण पूरे टूर्नामेंट का शेड्यूल एक साथ जारी नहीं किया गया है। चुनाव की तारीखें तय होने के बाद ही आईपीएल 2026 के बाकी मैचों की घोषणा की जाएगी।
RCB और SRH के बीच होगा टूर्नामेंट का पहला मुकाबला
आईपीएल 2026 (IPL 2026) की शुरुआत 28 मार्च से होगी और उद्घाटन मुकाबला मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित होगा। इसी मैदान को इस सीजन के मैचों की मेजबानी के लिए मंजूरी मिल चुकी है, हालांकि अंतिम तैयारियों के तहत सरकार की ओर से कमेटी को एक मॉक ड्रिल भी आयोजित करेगी।
मैच का समय और पहले चरण का शेड्यूल
आईपीएल 2026 (IPL 2026) के मुकाबले सामान्य दिनों में शाम 7 बजकर 30 मिनट से शुरू होंगे। मैच से लगभग आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे। अगर किसी दिन डबल हेडर मुकाबले होते हैं तो दिन का पहला मैच दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच शाम के निर्धारित समय पर होगा।
पहले चरण में जारी 20 मैचों के शेड्यूल के अनुसार सभी टीमों को चार-चार मुकाबले खेलने होंगे। इनमें से ज्यादातर टीमों को दो मैच अपने घरेलू मैदान पर और दो मैच बाहर खेलना होंगे, जिससे टूर्नामेंट की शुरुआत में सभी टीमों को बराबर मौके मिल सकें।
लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी
आईपीएल 2026 के सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। दर्शक अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री के साथ मैच का आनंद ले सकेंगे।
डिजिटल प्लेटफॉर्म यानि ओटीटी पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जिओ हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।