IPL 2026 को लेकर सभी 10 फ्रेंचाइजियां और खिलाड़ी पूरी तरह तैयार हो चुके हैं। बीसीसीआई ने 15 नवंबर तक रिटेंशन लिस्ट जमा करने की डेडलाइन तय की थी, और अब सभी टीमों की रिटेन और रिलीज़ खिलाड़ियों की सूची जारी हो चुकी है। हर फ्रेंचाइजी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वे किन खिलाड़ियों को अपने साथ बनाए रख रही हैं और किन्हें छोड़ रही हैं।
आज हम बात करेंगे उन तीन खिलाड़ियों की जिनके लिए IPL 2026 करियर का आखिरी सीजन साबित हो सकता है। मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि यह दिग्गज खिलाड़ी इस सीजन के बाद चाहकर भी अपना IPL सफर आगे जारी नहीं रख पाएंगे।
IPL 2026 से संन्यास लेने वाले तीन खिलाड़ी कुछ इस प्रकार हैं :

फाफ डु प्लेसिस
41 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज बल्लेबाज़ फाफ डु प्लेसिस भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन फ्रेंचाइज़ी लीग्स में उनका खेल जारी रहा है। आईपीएल 2025 में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में शामिल किया था और उपकप्तान की जिम्मेदारी भी सौंपी थी। हालांकि उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न कर पाने की वजह से टीम प्लेऑफ़ में स्थान नहीं बना सकी।
अब आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने फाफ डु प्लेसिस को रिलीज़ कर दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि फाफ IPL 2026 में आखिरी बार खेलते हुए दिख सकते हैं। उनकी बढ़ती उम्र और लगातार घटते प्रदर्शन को देखते हुए यह सीजन उनका अंतिम IPL अभियान साबित हो सकता है।
अजिंक्य रहाणे
आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करने वाले अजिंक्य रहाणे ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। मेगा ऑक्शन में केकेआर ने उन्हें सिर्फ 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा था, और उन्होंने 147.73 के स्ट्राइक रेट से 390 रन बनाकर टीम को मजबूती दी। हालांकि उनकी कप्तानी में केकेआर अंक तालिका में आठवें स्थान पर रही।
अब आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले केकेआर ने अजिंक्य रहाणे को रिटेन कर लिया है। उनकी फॉर्म अच्छी है, लेकिन उम्र के लिहाज़ से माना जा रहा है कि IPL 2026 उनके करियर का अंतिम सीजन साबित हो सकता है।
एमएस धोनी
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी IPL 2026 में एक बार फिर मैदान पर उतरते नजर आएंगे। 44 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस कमाल की है, और यह लगभग तय माना जा रहा है कि अगले सीजन में वे अपनी बल्लेबाजी और नेतृत्व से प्रशंसकों का मनोरंजन जारी रखेंगे।
हालांकि, ऐसा भी माना जा रहा है कि IPL 2026 धोनी का अंतिम सीजन हो सकता है। इसकी एक बड़ी वजह यह है कि अगले साल से संजू सैमसन टीम में उनकी भूमिका संभाल सकते हैं, जिसके चलते धोनी को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी उनसे छोड़नी पड़ सकती है।
ये भी पढ़े : दूसरे टेस्ट से कुछ घंटे पहले भारत के लिए आई बुरी खबर, मुंबई लौटे शुभमन गिल, अब ये खिलाड़ी संभालेगा कप्तानी