IPL 2026 Orange-Purple Cap Race: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन खेला जा रहा है, जिसकी शुरुआत 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले से हुई थी। अभी तक लीग में 11 मैच हो चुके हैं और 6 अप्रैल को 12वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच है। ऐसे में 10 से ज्यादा मुकाबले हो जाने के बाद सभी के मन में ऑरेंज और पर्पल कैप के दावेदारों के बारे में भी जानने की इच्छा है।
तो चलिए हम आपको बताते हैं कि पहले 11 मैचों के बाद ऑरेंज कैप की रेस में टॉप 10 बल्लेबाज कौन से हैं और पर्पल कैप की रेस में टॉप 10 गेंदबाज कौन से हैं।
IPL 2026 के ऑरेंज कैप में युवा खिलाड़ियों का बोलबाला

आईपीएल के मौजूदा सीजन में अगर ऑरेंज कॉपी की रेस पर नजर डालें तो सबसे आगे दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी हैं। दिल्ली के पहले दोनों मैचों में जीत के हीरो रिजवी रहे। उन्होंने पहले मैच में नाबाद 70 रनों की पारी खेली थी और अपनी टीम को जबरदस्त जीत दिलाई थी। इसके बाद, दूसरे मैच में उन्होंने 90 रन बनाकर फिर से डीसी की जीत में अहम योगदान दिया।
ऑरेंज कैप की रेस में टॉप 5 बल्लेबाजों में समीर रिजवी के बाद, हेनरिक क्लासेन, रोहित शर्मा, देवदत्त पडीक्कल और कूपर कॉनली मौजूद हैं। इसके बाद, अंगकृष रघुवंशी, सरफराज खान, विराट कोहली, नितीश कुमार रेड्डी और ईशान किशन का नंबर आता है। इस तरह टॉप 10 में नजर डालें तो अनुभवी नामों में क्लासेन, रोहित और विराट के अल्वा सभी युवा बल्लेबाज ही हैं। देखना होगा कि आगे चलकर इसमें कौन एक-दूसरे को पछाड़ता है और कौन से नए बल्लेबाजों की एंट्री होती है।
IPL 2026 के 11 मैचों के बाद ऑरेंज कैप की की रेस में शामिल टॉप 10 बल्लेबाज
1. समीर रिजवी (दिल्ली कैपिटल्स) – 2 मैच, 160 रन
2. हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद) – 3 मैच, 145 रन
3. रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस) – 2 मैच, 113 रन
4. देवदत्त पडीक्कल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 2 मैच, 111 रन
5. कूपर कॉनली (पंजाब किंग्स) – 2 मैच, 108 रन
6. अंगक्रुश रघुवंशी (कोलकाता नाइट राइडर्स) – 2 मैच, 103 रन
7. सरफराज खान (चेन्नई सुपर किंग्स) – 3 मैच, 99 रन
8. विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 2 मैच, 97 रन
9. नितीश कुमार रेड्डी (सनराइजर्स हैदराबाद) – 3 मैच, 96 रन
10. ईशान किशन (सनराइजर्स हैदराबाद) – 3 मैच, 95 रन
IPL 2026 की पर्पल रेस में इन गेंदबाजों ने बनाई टॉप 10 में जगह
ऑरेंज कैप की तरह ही IPL 2026 में पर्पल कैप की रेस भी काफी दिलचस्प है और यहां भी युवा गेंदबाजों का ही पलड़ा भारी है। इस सीजन अभी तक अनुभवी गेंदबाजों ने ज्यादा कमाल नहीं किया, लेकिन नए चेहरे उभरकर आ रहे हैं। हालांकि, टॉप पर मौजूद लेग स्पिनर रवि बिश्नोई जरूर पुराने खिलाड़ी हैं। लेकिन उनके बाद विजयकुमार विशाक, जैकब, डफी, अंशुल कम्बोज और टी नटराजन जैसे होनहार तेज गेंदबाज मौजूद हैं।
टॉप 5 के बाद, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे के रूप में दो युवा गेंदबाज मौजूद हैं। इसके बाद, लुंगी एनगीडी और आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार हैं। CSK के खिलाफ बेंगलुरु में खेले गए मुकाबले के दौरान भुवी ने लीग में अपने 200 विकेट भी पूरे किए। वहीं, पर्पल कैप की रेस में टॉप के अंत में प्रसिद्ध कृष्णा हैं।
IPL 2026 के 11 मैचों के बाद पर्पल कैप की की रेस में शामिल टॉप 10 गेंदबाज
1. रवि बिश्नोई (राजस्थान रॉयल्स) – 2 मैच, 5 विकेट
2. विजयकुमार विशाक (पंजाब किंग्स) – 2 मैच, 5 विकेट
3. जैकब डफी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 2 मैच, 5 विकेट
4. अंशुल कम्बोज (चेन्नई सुपर किंग्स) – 3 मैच, 5 विकेट
5. टी नटराजन (दिल्ली कैपिटल्स) – 2 मैच, 4 विकेट
6. प्रिंस यादव (लखनऊ सुपर जायंट्स) – 2 मैच, 4 विकेट
7. हर्ष दुबे (सनराइजर्स हैदराबाद) – 3 मैच, विकेट
8. लुंगी एनगीडी (दिल्ली कैपिटल्स) – 2 मैच, 4 विकेट
9. भुवनेश्वर कुमार (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 2 मैच, 4 विकेट
10. प्रसिद्ध कृष्णा (गुजरात टाइटंस) – 2 मैच, 4 विकेट
FAQs
IPL 2026 में शुरूआती 11 मैचों के बाद ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे कौन है?
IPL 2026 में पर्पल कैप में टॉप गेंदबाजों में रवि बिश्नोई कितने विकेट के साथ पहले स्थान पर हैं?
यह भी पढ़ें: 3 बड़ी वजहें जिनसे लगातार हार रही Chennai Super Kings, अब इन्हीं पर करना होगा काम