Posted inक्रिकेट (Cricket)

RR vs RCB मैच के बाद IPL 2026 Points Table, राजस्थान की बादशाहत बरकार, बेंगलुरु को लगा झटका

RR vs RCB मैच के बाद IPL 2026 Points Table, राजस्थान की बादशाहत बरकार, बेंगलुरु को लगा झटका

IPL 2026 Points Table After RR vs RCB: आईपीएल के 19वें सीजन में युवा जोश के साथ राजस्थान रॉयल्स की टीम जबरदस्त नजर आ रही है और एक के बाद एक बड़ी टीमों को धूल चटा रही है। ऐसा ही कुछ सीजन के 16वें मैच में देखने को मिला, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हाई स्कोरिंग मैच में राजस्थान ने 6 विकेट से हरा दिया। यह मौजूदा सीजन में आरआर की लगातार चौथी जीत रही, जबकि बेंगलुरु को अपनी पहली हार का स्वाद चखना पड़ा।

इस मैच से पहले ही साफ़ था कि एक टीम की जीत का सिलसिला समाप्त हो जाएगा और वैसा ही देखने को मिला। हालांकि, मैच की शुरुआत से पहले बारिश ने जरूर चिंता बढ़ाई और टॉस में देरी हुई। इसके बाद, टॉस हुआ लेकिन फिर बारिश आ गई। हालांकि, कुछ देर बाद मौसम साफ़ हो गया और फिर एक्शन की शुरुआत हुई। तो चलिए पहले मैच का हाल जान लेते हैं और फिर IPL 2026 Points Table का अपडेट।

ऐसा रहा RCB की पारी का हाल

RR vs RCB मैच के बाद IPL 2026 Points Table, राजस्थान की बादशाहत बरकार, बेंगलुरु को लगा झटका

टॉस गंवाने के बाद, पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में 201/8 का स्कोर बनाया। हालांकि, RCB की शुरुआत खराब रही थी और पहली ही गेंद पर फिल साल्ट आउट हो गए। इसके बाद, विराट कोहली और देवदत्त पडीक्कल (14) ने कुछ देर मोर्चा संभाला लेकिन फिर यह जोड़ी भी टूट गई। कोहली ने 16 गेंदों में 32 रन बनाए। इन दोनों के आउट होने के बाद, जल्दी-जल्दी विकेट गिरे और देखते ही देखते 94 के स्कोर तक 6 विकेट हो गए।

रोमारियो शेफर्ड भी 11 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, कप्तान रजत पाटीदार ने 64 रनों की शानदार पारी खेली और अपनी टीम की लड़ने लायक स्कोर बनाने में मदद की। इसके बाद, वेंकटेश अय्यर ने नाबाद 29 रन बनाकर पारी को अच्छे से समाप्त किया। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से जोफ्रा आर्चर, बृजेश कुमार शर्मा ने सर्वाधिक दो-दो विकेट लिए।

वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल की तूफानी साझेदारी से राजस्थान की आसान जीत

लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 18 ओवर में ही मुकाबला अपने नाम करते हुए 202/4 का स्कोर बनाया। राजस्थान ने शुरुआत में यशस्वी जायसवाल का विकेट जरूर गंवाया लेकिन फिर वैभव सूर्यवंशी का आतंक देखने को मिला, जिन्होंने RCB के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। सूर्यवंशी ने 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 26 गेंदों में 78 रनों की पारी खेली। आउट होने से पहले जुरेल के साथ 37 गेंदों में 108 रन भी जोड़े।

बीच में दो और विकेट जल्दी-जल्दी गिरे लेकिन जुरेल ने कोई गलती नहीं की और रवींद्र जडेजा के साथ 68 रनों की अविजित साझेदारी करते हुए आरआर को जीत दिला दी। जुरेल 81 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, जडेजा ने भी 24* रनों का योगदान दिया। RCB की तरफ से जोश हेजलवुड और क्रुणाल पांड्या को सबसे ज्यादा दो-दो विकेट मिले।

राजस्थान ने लगाया जीत का चौका, IPL 2026 Points Table में टॉप पर बरकार

इस आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स कुछ बड़े फैसले लेने के बाद उतरी थी और इसी वजह से उसके प्रदर्शन पर सभी की नजर बनी हुई थी। कप्तान रियान पराग की अगुआई में टीम ने बिलकुल भी निराश नहीं किया है और लगातार चौथी जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की आरआर ने अभी तक CSK, GT, MI और RCB को हराया है। इस तरह पहले चार मैचों में जीत से उसका IPL 2026 Points टेबल में दबदबा बना हुआ है। 8 अंक के साथ राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले स्थान पर बरकार है।

IPL 2026 Points Table में RCB अपनी पोजीशन पर कायम, NRR में लगा झटका

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 Points Table में तीसरा स्थान बरकार रखा है। RCB के खाते में तीन मैचों के बाद दो जीत और एक हार से 4 अंक हैं। हालांकि, उसे हार के कारण नेट रन रेट में नुकसान हुआ है। मुकाबले से पहले बेंगलुरु की टीम का NRR +2.501 था, जो अब +1.231 रह गया है। हालांकि, अभी यह नेट रन रेट बुरा नहीं है।

बता दें कि RR vs RCB मैच के बाद IPL 2026 Points टेबल में किसी भी टीम की पोजीशन नहीं बदली है। इसी वजह से नीचे एक तालिका में सब का हाल बता दिया है, अलग से वर्णन नहीं किया है।

RR vs RCB मैच के बाद IPL 2026 Points Table का ताजा हाल

स्थान टीम का नाम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 राजस्थान रॉयल्स 4 4 0 0 8 +2.055
2 पंजाब किंग्स 3 2 0 1 5 +0.637
3 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 3 2 1 0 4 +1.231
4 दिल्ली कैपिटल्स 3 2 1 0 4 +0.811
5 लखनऊ सुपर जायंट्स 3 2 1 0 4 -0.359
6 सनराइजर्स हैदराबाद 3 1 2 0 2 +0.275
7 गुजरात टाइटंस 3 1 2 0 2 -0.27
8 मुंबई इंडियंस 3 1 2 0 2 -0.715
9 कोलकाता नाइट राइडर्स 4 0 3 1 1 -1.315
10 चेन्नई सुपर किंग्स 3 0 3 0 0 -2.517

FAQs

IPL 2026 Points Table में RR के खाते में कितने अंक हैं?
8
IPL 2026 Points Table में बेंगलुरु की टीम राजस्थान से हार के बाद कौन से स्थान पर है?
तीसरे

यह भी पढ़ें: RR vs RCB: बेंगलुरु का सूर्यवंशी-जुरेल ने निकाला दम, रजत पाटीदार की टीम को मिली करारी हार; राजस्थान ने लगाया जीत का चौका

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!