Posted inक्रिकेट (Cricket)

SRH vs RR मैच के बाद IPL 2026 Points Table में हुई उथल-पुथल, हार से राजस्थान को भारी नुकसान, हैदराबाद की बड़ी छलांग

IPL 2026 Points Table में SRH vs RR मैच के बाद हुई उथल-पुथल, हार से राजस्थान को भारी नुकसान, हैदराबाद की बड़ी छलांग

IPL 2026 Points Table Update After SRH vs RR Match: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 21वां मैच दो युवा तेज गेंदबाजों के लिए यादगार बनाया, जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने मिलकर राजस्थान की पारी में कुल 8 विकेट झटके, जिसके कारण 217 के टारगेट का पीछा करते हुए रियान पराग की टीम 19 ओवर में 157 रन बनाकर ही ढेर हो गई।

राजस्थान रॉयल्स की आधी टीम को पारी के पहले तीन ओवर में ही पवेलियन लौटना पड़ा था और वहीं से हार तय हो गई थी। इसके बाद, डोनोवन फरेरा और रवींद्र जडेजा ने मोर्चा संभाला लेकिन बड़े टारगेट के कारण इनका प्रयास काम नहीं आया और सीजन में राजस्थान को अपनी पहली हार झेलनी पड़ी। इस हार से RR को IPL 2026 Points Table में तगड़ा झटका लगा है। वहीं, SRH ने जीत के साथ 2 अंक हासिल करते हुए बड़ी छलांग लगाई है।

SRH vs RR मैच में बड़ी हार से IPL 2026 Points Table में राजस्थान को NRR के मामले में भारी नुकसान

SRH vs RR मैच के बाद IPL 2026 Points Table में हुई उथल-पुथल, हार से राजस्थान को भारी नुकसान, हैदराबाद की बड़ी छलांग

राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में अभी तक एक भी हार का सामना नहीं किया था और अपने पहले चार मैचों में चेन्नई, गुजरात, मुंबई और बेंगलुरु जैसी टीमों को मात दी थी। इसी वजह से रियान पराग की टीम IPL 2026 Points Table में 8 अंक के साथ पहले स्थान पर बनी हुई थी और उसका नेट रन रेट +2.055 का था। हालांकि, हैदराबाद के खिलाफ हार के बावजूद राजस्थान ने अपना पहला स्थान बरकार रखा है लेकिन अब NRR +0.889 हो गया है, जो पहले की तुलना में काफी कम है।

जोरदार जीत से IPL 2026 Points Table के टॉप 5 में हैदराबाद ने बनाई जगह

सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने पहले चार मैचों में सिर्फ एक ही जीत दर्ज की थी और उसके खाते में महज 2 अंक थे, जिसके कारण IPL 2026 Points Table में ईशान किशन की टीम सातवें स्थान पर मौजूद थी। हालांकि, अब SRH vs RR मैच में 57 रनों की जीत से हैदराबाद ने तीन स्थान की छलांग लगाते हुए चौथे स्थान पर कब्जा कर लिया है। अब पांच मैचों के बाद एसएएच के खाते में चार अंक हैं और उसका नेट रन रेट +0.576 है।

इसके अलावा IPL 2026 Points Table के टॉप 3 में कोई बदलाव नहीं हुआ है लेकिन हैदराबाद के ऊपर आने से दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है। डीसी चौथे से पांचवें स्थान पर खिसक गई है, जबकि जीटी को टॉप 5 से बाहर जाना पड़ा है और टीम छठे स्थान पर है। वहीं, एलएसजी सातवें स्थान पर है। अंतिम तीन स्थान पर मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स काबिज है।

SRH vs RR मैच के बाद IPL 2026 Points Table

स्थान टीम का नाम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 राजस्थान रॉयल्स 5 4 1 0 8 +0.889
2 पंजाब किंग्स 4 3 0 1 7 +0.720
3 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 4 3 1 0 6 +1.148
4 सनराइजर्स हैदराबाद 5 2 3 0 4 +0.576
5 दिल्ली कैपिटल्स 4 2 2 0 4 +0.322
6 गुजरात टाइटंस 4 2 2 0 4 -0.029
7 लखनऊ सुपर जायंट्स 4 2 2 0 4 -0.427
8 मुंबई इंडियंस 4 1 3 0 2 -0.772
9 चेन्नई सुपर किंग्स 4 1 3 0 2 -1.532
10 कोलकाता नाइट राइडर्स 4 0 3 1 1 -1.315

कैसा रहा SRH vs RR मैच का हाल?

हैदराबाद के राजीव गाँधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले की बात करें तो इसमें टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 216/6 का स्कोर बनाया। इस स्कोर तक हैदराबाद को जाने में सबसे अहम रोल कप्तान ईशान किशन का रहा, जिन्होंने 44 गेंदों में 91 रन बनाए और अपनी टीम के टॉप स्कोरर रहे। वहीं, हेनरिक क्लासेन ने भी 26 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से जोफ्रा आर्चर को सबसे ज्यादा दो विकेट मिले।

जवाबी पारी खेलने उतरी राजस्थान रॉयल्स को पहले ही ओवर में तीन बड़े झटके लगे, जिसमें वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल जैसे शानदार फॉर्म में चल रहे बल्लेबाजों का विकेट भी शामिल था। इसके बाद, यशस्वी जायसवाल और कप्तान रियान पराग भी आउट हो गए और तीन ओवर में ही स्कोर 9/5 हो गया। यहां से डोनोवन फरेरा (69) और रवींद्र जडेजा (45) ने 118 रनों की साझेदारी करते हुए बहुत बड़े अंतर से हार के खतरे को टाल दिया लेकिन पराजय से नहीं बचा पाए। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने सबसे ज्यादा चार-चार विकेट लिए। इन दोनों का ही यह आईपीएल डेब्यू मैच था।

FAQs

हैदराबाद से हार के कारण राजस्थान को IPL 2026 Points Table में किस मामले में नुकसान हुआ है?
NRR
SRH vs RR मैच में बड़ी जीत से IPL 2026 Points Table में हैदराबाद की टीम कौन से स्थान पर आ गई है?
चौथे

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table में SRH vs RR मैच के बाद हुई उथल-पुथल, हार से राजस्थान को भारी नुकसान, हैदराबाद की बड़ी छलांग

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!