Posted inक्रिकेट (Cricket)

DC vs GT मैच के बाद IPL 2026 Points Table का ताजा हाल, गुजरात ने खोला अपना खाता, दिल्ली ने गंवाया पहले स्थान पर आने का मौका

DC vs GT मैच के बाद IPL 2026 Points Table का ताजा हाल, दिल्ली ने गंवाया पहले स्थान पर आने का मौका, गुजरात को हुआ जबरदस्त फायदा

IPL 2026 Points Table Update After DC vs GT Match: बुधवार, 8 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अब तक का सबसे रोमांचक मुकाबला खेला गया। दिल की धड़कन बढ़ा देने वाले मैच में शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन के करीबी अंतर से हराया और मौजूदा सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की। एक समय लग रहा था कि दिल्ली कैपिटल्स जीत जाएगी लेकिन आखिरी ओवर में नाटकीय ढंग से अक्षर पटेल की टीम को हार का सामना करना पड़ा।

इस करीबी मुकाबले में हार के कारण दिल्ली कैपिटल्स के हाथ से IPL 2026 Points Table में पहला स्थान हासिल करने का मौका निकल गया। वहीं, गुजरात टाइटंस ने जीत से तीन स्थान की छलांग लगाई। चलिए अंक तालिका का हाल बताने से पहले हम मैच का संक्षेप में पूरा हाल जान लेते हैं।

गुजरात ने शानदार बल्लेबाजी के दम पर बनाया 200 से ज्यादा का स्कोर

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। टॉप ऑर्डर में साई सुदर्शन 12 रन ही बना पाए लेकिन कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर ने धमाकेदार अर्धशतकीय पारियां खेली। गिल ने 45 गेंदों में 70 रन बनाए और पारी में टॉप स्कोरर रहे। उनके बल्ले से चार चौके और पांच छक्के देखने को मिले। बटलर भी जबरदस्त लय में नजर आए और 27 गेंदों में तीन चौके और पांच छक्कों की बदौलत 52 रनों की पारी खेली। वाशिंगटन सुंदर ने भी बल्ले से कमाल किया और 32 गेंदों में 55 रन जड़े। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से मुकेश कुमार ने बेहतरीन गेंदबाजी की और दो विकेट के साथ सबसे सफल गेंदबाज रहे।

दिल्ली ने आखिरी में गलती के कारण गंवाया मैच

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को 24 गेंदों में 41 रनों की पारी खेलने वाले पथुम निसांका ने केएल राहुल के साथ मिलकर 76 रनों की शुरूआती दिलाई। निसांका का विकेट नौवें ओवर में गिरा। इसके बाद, जल्दी-जल्दी तीन विकेट गिरे, जिसमें डीसी की पिछली दो जीत के हीरो समीर रिजवी भी शामिल रहे। डेविड मिलर भी हाथ में चोट के कारण शुरुआत में रिटायर्ड हर्ट हो गए।

इन सबके बीच केएल राहुल टिके हुए थे और ट्रिस्टन स्टब्स के साथ 26 रन जोड़कर पारी को संभालने का प्रयास कर रहे थे लेकिन फिर एक ग़लतफ़हमी के कारण स्टब्स आउट हो गए। इसके बाद, राहुल भी 92 के निजी स्कोर पर चलते बने। ऐसे में मिलर ने अपने हाथ में जिम्मेदारी ली और 20 गेंदों में 41 रन नाबाद बनाकर दिल्ली को लगभग मैच जिता दिया था लेकिन अंतिम ओवर की दो गेंदों पर कोई रन ना आने से गुजरात को जीत मिल गई। GT की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज राशिद खान रहे, जिनके खाते में तीन विकेट आए।

IPL 2026 Points Table में पहले स्थान पर आने का DC के हाथ से निकला मौका

गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत दर्ज करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के पास IPL 2026 Points Table में राजस्थान रॉयल्स को हटाकर पहला स्थान हासिल करने का मौका था लेकिन वह चूक गई। अब दिल्ली की टीम तीन मैचों में अपनी पहली हार के बाद, 4 अंक लेकर चौथे स्थान पर है और उसका नेट रन रेट +0.811 का है। दिल्ली से ऊपर राजस्थान रॉयल्स (6 अंक), पंजाब किंग्स (5 अंक) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (4) मौजूद हैं। दिल्ली और आरसीबी के समान अंक हैं लेकिन NRR के मामले में रजत पाटीदार की टीम बेहतर है। इसी वजह से उसने अंक तालिका में दिल्ली की तुलना में एक स्थान ऊपर जगह बना रखी है। पांचवें स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद है, जिसके 2 ही अंक हैं।

गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 Points Table में खोला अपना खाता

IPL 2026 Points Table में दिल्ली के खिलाफ मुकाबले से गुजरात टाइटंस को अपने दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा था लेकिन अब करीबी जीत के बावजूद उसे पूरे अंक मिले हैं। इसी वजह से गुजरात की टीम नौवें स्थान से तीन स्थान की छलांग लगाकर छठे स्थान पर आ गई है। इसके बाद, सातवें और आठवें स्थान पर क्रमशः लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस हैं। इनके भी 2-2 अंक हैं। नौवें स्थान पर तीन मैचों के बाद 1 अंक के साथ KKR मौजूद है, जबकि अपने पहले तीनों मैचों में हार झेलनी वाली CSK अंतिम स्थान पर है।

DC vs GT मैच के बाद IPL 2026 Points Table

DC vs GT मैच के बाद IPL 2026 Points Table का ताजा हाल, दिल्ली ने गंवाया पहले स्थान पर आने का मौका, गुजरात को हुआ जबरदस्त फायदा

FAQs

दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराकर गुजरात टाइटंस IPL 2026 Points Table में किस स्थान पर आ गई?
छठे स्थान
IPL 2026 में अपनी पहली हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स किस स्थान पर है?
चौथे स्थान पर

यह भी पढ़ें: DC vs GT: गुजरात की दिल्ली के खिलाफ रोमांचक जीत, मिलर की गलती पड़ी भारी; केएल राहुल के 92 रन गए बेकार

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!