IPL 2026 Points Table Update PBKS vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें सीजन के पांचवें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को पांच गेंद शेष रहते 3 विकेट से हरा दिया। मुल्लांपुर में खेला गया मुकाबला हाई स्कोरिंग नहीं रहा लेकिन फिर भी काफी करीबी हुआ। पहले खेलते हुए गुजरात की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए, जवाब में पंजाब ने 19.1 ओवर में 7 विकेट खोकर 165/7 का स्कोर बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
इस जीत के साथ पंजाब किंग्स ने IPL 2026 Points Table में अपना खाता खोल लिया। वहीं, गुजरात को हार के कारण झटका लगा और वह टॉप 5 में भी नहीं है। आइए अंक तालिका के अपडेट से पहले मैच का हाल जान लेते हैं।
ऐसा रहा PBKS vs GT मैच का हाल
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की शुरुआत ठीक रही और ओपनर्स ने 37 रन जोड़े। हालांकि, फिर चौथे ओवर में साई सुदर्शन आउट हो गए। उनके बल्ले से 11 गेंदों में 13 रन आए। कप्तान शुभमन गिल को अच्छी शुरुआत मिली लेकिन वह इसे बड़े स्कोर में नहीं तब्दील कर पाए और 27 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हो गए। ग्लेन फिलिप्स भी 17 गेंदों में 25 रन बनाकर चलते बने।
जोस बटलर ने कुछ अच्छे शॉट खेले और लगा कि उनका फॉर्म वापस आ रहा है लेकिन फिर वह 33 गेंदों में 38 रन बनाकर चलते बने। वाशिंगटन सुंदर ने भी निराश किया और सिर्फ 18 रन का ही योगदान दे पाए। बाक़ी के बल्लेबाज भी ज्यादा योगदान नहीं दे पाए गुजरात की टीम बहुत बड़ा स्कोर नहीं बना पाई। पंजाब किंग्स की तरफ से विजयकुमार व्याशक ने तीन विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की पारी उतार-चढ़ाव से भरी रही, लेकिन अंत में टीम ने 19.1 ओवर में 7 विकेट खोकर 165 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर प्रियांश आर्या केवल 7 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए, जब उन्हें कगिसो रबाडा ने पवेलियन भेज दिया। इसके बाद प्रभसिमरन सिंह ने आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हुए 24 गेंदों में 37 रन बनाए, जिसमें 4 छक्के शामिल थे। मध्यक्रम में कूपर कॉनॉली ने शानदार पारी खेलते हुए टीम की जीत की नींव रखी। उन्होंने 44 गेंदों में नाबाद 72 रन बनाए और अपनी पारी में 5 चौके और 5 छक्के लगाए।
कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी तेज़ 18 रन बनाए, लेकिन ज्यादा देर टिक नहीं सके और प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद कुछ विकेट जल्दी-जल्दी गिरे। नेहल वढेरा 3 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शशांक सिंह 4 रन ही बना सके। मार्कस स्टोइनिस बिना खाता खोले आउट हो गए। अंत में मार्को यानसेन ने 9 रन जोड़े और जेवियर बार्टलेट ने नाबाद 11 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। कुल मिलाकर कॉनॉली की शानदार पारी और अंत में बार्टलेट के तेज रन की बदौलत पंजाब ने लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया। गुजरात टाइटंस की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।
IPL 2026 Points Table में पंजाब किंग्स का खुला खाता
आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबलों के बाद पॉइंट्स टेबल में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। राजस्थान रॉयल्स पहले स्थान पर है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दूसरे और मुंबई इंडियंस तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। पंजाब किंग्स ने भी शानदार शुरुआत करते हुए अपना खाता खोल लिया है। टीम ने अपना पहला मैच जीतकर 2 अंक हासिल किए और पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई। पंजाब का नेट रन रेट +0.509 है, जो टीम के लिए सकारात्मक संकेत है। दूसरी ओर गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा। गुजरात की टीम सातवें स्थान पर है और उसका नेट रन रेट -0.509 है।
PBKS vs GT मैच के बाद IPL 2026 Points Table का ताजा हाल

FAQs
गुजरात टाइटंस को हराकर पंजाब किंग्स IPL 2026 Points Table में किस स्थान पर है?
यह भी पढ़ें: PBKS vs GT: IPL 2026 में पंजाब किंग्स की रोमांचक जीत, गुजरात को दी मात; 22 वर्षीय खिलाड़ी बना हीरो