Posted inक्रिकेट (Cricket)

IPL 2026 Points Table: मुंबई को हराकर राजस्थान ने किया टॉप, हार्दिक की टीम को लगा झटका; अंक तालिका में मची उथल-पुथल

IPL 2026 Points Table: मुंबई को हराकर राजस्थान ने किया टॉप, हार्दिक की टीम को लगा झटका; अंक तालिका में मची उथल-पुथल

IPL 2026 Points Table After RR vs MI Match: गुवाहाटी में हुए बारिश से प्रभावित आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 27 रन से हरा दिया। यह मैच सिर्फ 11-11 ओवर का खेला गया, लेकिन इसमें रोमांच की कोई कमी नहीं रही। राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ताबड़तोड़ रन बनाए और मुंबई को दबाव में ला दिया।

इस जीत के साथ राजस्थान ने IPL 2026 Points Table में अपनी स्थिति मजबूत कर ली, जबकि मुंबई की टीम लगातार खराब फॉर्म से जूझती दिख रही है। छोटे मैच में भी राजस्थान के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने संतुलित प्रदर्शन किया, जिससे उन्हें बड़ी जीत हासिल हुई और टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा।

RR vs MI मैच का पूरा हाल

IPL 2026 Points Table: मुंबई को हराकर राजस्थान ने किया टॉप, हार्दिक की टीम को लगा झटका; अंक तालिका में मची उथल-पुथल

टॉस गंवाने के बाद, पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की शुरुआत तूफानी रही, जहां यशस्वी जायसवाल ने 32 गेंदों पर 77* रन की शानदार पारी खेली। उनके साथ वैभव सूर्यवंशी ने भी 14 गेंदों में 39 रन ठोककर मुंबई के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। इन दोनों ने 80 रन जोड़कर बड़े स्कोर की नींव रख दी। इसके बाद, टीम ने 11 ओवर में 150/3 का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जो छोटे मैच के हिसाब से बेहद चुनौतीपूर्ण था।

जवाब में मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही। रयान रिकेलटन, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव जल्दी आउट हो गए, जिससे टीम दबाव में आ गई। हालांकि बीच में शेरफेन रदरफोर्ड और नमन धीर ने 25 -25 रन बनाकर कोशिश की, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। अंत में मुंबई सिर्फ 123/9 तक ही पहुंच सकी और मैच 27 रन से हार गई।

धमाकेदार जीत से राजस्थान ने IPL 2026 Points Table में पहले स्थान पर बनाई जगह

इस मुकाबले के बाद IPL 2026 Points Table में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राजस्थान रॉयल्स को जीत से फायदा हुआ है और उनका नेट रन रेट भी बेहतर हुआ है। लगातार तीन जीत दर्ज करने वाली राजस्थान की टीम 6 अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुँच गई है। वहीं, पंजाब किंग्स को दूसरे स्थान पर खिसकना पड़ा है, जिसके खाते में 5 अंक हैं। इसके बाद, तीसरे और चौथे स्थान पर 4-4 अंक के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स मौजूद हैं। वहीं, पांचवें स्थान पर 2 अंक के साथ सनराइजर्स हैदराबाद है।

IPL 2026 Points Table में आखिरी के 5 स्थानों पर मुंबई इंडियंस समेत इन टीमों का कब्ज़ा

अगर IPL 2026 Points Table के अंतिम 5 स्थानों पर नजर डाली जाए तो यहां कई चैंपियन टीमों का नाम शामिल है। हालांकि, छठे स्थान पर लखनऊ सुपर जायंट्स 2 अंक के साथ मौजूद है। इसके बाद, राजस्थान रॉयल्स के हाथों हार झेलनी वाली मुंबई इंडियंस का नंबर आता है, जो तीन मैचों के बाद 2 अंक के साथ सातवें स्थान पर खिसक गई है। तीन बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के खाते में तीन मैचों के बाद सिर्फ 1 अंक हैं और टीम आठवें स्थान पर काबिज है। नौवें स्थान पर गुजरात टाइटंस हैं, जिसे अपने दोनों मैचों में हार मिली है। वहीं, सबसे आखिरी में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स है, जो अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है।

RR vs MI मैच के बाद IPL 2026 Points Table का ताजा हाल

IPL 2026 Points Table: मुंबई को हराकर राजस्थान ने किया टॉप, हार्दिक की टीम को लगा झटका; अंक तालिका में मची उथल-पुथल

FAQs

IPL 2026 Points Table में राजस्थान ने किसे पहले स्थान से हटाया है?
पंजाब किंग्स
राजस्थान से हार के बाद, मुंबई IPL 2026 Points Table में किस स्थान पर मौजूद है?
सातवें स्थान

यह भी पढ़ें: RR vs MI: जायसवाल-सूर्यवंशी के तूफानी में उड़ी मुंबई, राजस्थान ने लगाई जीत की हैट्रिक; गुवाहाटी में फिर किया जोरदार प्रदर्शन

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!