IPL 2026 Points Table Update: आईपीएल 2026 में 6 अप्रैल को सीजन का 12वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच हुआ। हालांकि, ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेले गए इस मुकाबले का मजा बारिश की वजह से पूरी तरह किरकिरा हो गया, क्योंकि फैंस को महज 22 गेंदों को ही एक्शन देखने को मिला और इसके बाद बारिश की वजह से गेम काफी देर रुका रहा और अंत में मुकाबले को रद्द कर दिया गया।
KKR vs PBKS मैच को लेकर मौसम के खराब रहने का पूर्वानुमान पहले से ही था लेकिन उम्मीद थी कि शायद वेदर बेहतर हो जाएगा और मुकाबला थोड़ी-बहुत रुकावट के साथ देखने को मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं और 3.4 ओवर के बाद खेल ही नहीं हो पाया। इस तरह मैच को रद्द कर दिया गया। इसके बाद, दोनों टीमों को मिले पॉइंट्स के कारण IPL 2026 Points Table में उथल-पुथल हो गई। हालांकि, पूरा अपडेट बताने से पहले मैच का हाल बता देते हैं।
KKR vs PBKS मैच में टॉस जीतकर कोलकाता की पहले बल्लेबाजी

अपने घरेलू मैदान पर कोलकता नाइट राइडर्स का मौजूदा आईपीएल सीजन में यह दूसरा मुकाबला था और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि, उनका यह फैसला सवालों के घेरे में भी रहा, क्योंकि KKR vs PBKS मैच में बारिश के आसार थे।
वहीं, उनके दो प्रमुख गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं थे। ऐसे में लक्ष्य को डिफेंड करने का फैसला हैरानी भरा माना गया। सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर काफी चर्चा हुई। पूर्व भारतीय ओपनर रविचंद्रन अश्विन को भी केकेआर का पहले बल्लेबाजी का फैसला चौंकाने वाला लगा।
KKR vs PBKS मैच में कोलकाता की शुरुआत रही खराब
कोलकाता की टीम ने पहले बल्लेबाजी का मुश्किल फैसला तो ले लिया लेकिन उसकी शुरुआत खराब रही, क्योंकि पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिल रही थी और गेंद स्विंग हो रही। हालांकि, पहले ओवर में कोई विकेट नहीं गिरा और कप्तान अजिंक्य रहाणे व फिन एलन ने एक-एक चौका भी बटोर लिया।
हालांकि, दूसरे ओवर में केकेआर को दो बड़े झटके लगे। सबसे पहला विकेट फिन एलन के रूप में गिरा, जो काफी जूझ रहे थे और अंत में 6 रन बनाकर चलते बने। नीलामी इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी कैमरन ग्रीन भी फ्लॉप रहे और उनके बल्ले से महज 4 रन ही आए। इस तरह दूसरे ओवर के अंत तक केकेआर का स्कोर 16/2 हो गया।
चौथे ओवर में बारिश ने दी दस्तक, लंबे इतंजार के बाद मैच हुआ रद्द
कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी के चौथे ओवर की चार गेंद ही हो पाई थी और बारिश के कारण अंपायरों ने खेल रोक दिया। उस समय कोलकाता का स्कोर 25/2 था, कप्तान अजिंक्य रहाणे 6 गेंदों में 8 और अंगकृष रघुवंशी 7 गेंदों में 7 रन बनाकर नाबाद थे। हालांकि, इसके बाद सिर्फ इंतजार ही होता रहा। बीच में अंपायरों ने बारिश के हल्की होने पर मैदान का निरीक्षण भी किया, लेकिन संतुष्ट नहीं दिखे।
इसके बाद, जब लगा कि मैच रद्द हो जाएगा, तभी 10:30 बजे बारिश बंद हो गई और ग्राउंड को सुखाने का काम शुरू हो गया। हालांकि, कट ऑफ टाइम से पहले 40-45 मिनट ही मुश्किल से थे और उसमें भी मैदान को पूरी तरह सुखाना संभव नहीं लग रहा था। मैदानी स्टाफ ने कुछ देर प्रयास किया लेकिन फिर अंपायरों ने दोनों टीमों के कप्तान से बात की और करीब 11 बजे मैच रद्द किए जाने की आधिकारिक जानकारी सामने आई। इस तरह दोनों टीमों को 1-1 मिला।
KKR vs PBKS मैच रद्द होने के बावजूद पंजाब ने बेंगलुरु को IPL 2026 Points Table में दिया झटका
कोलकाता और पंजाब के बीच मुकाबले से पहले IPL 2026 Points Table में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम दो मैचों में 4 अंक लेकर पहले स्थान पर थी लेकिन मैच के रद्द होने से पंजाब को 1 अंक मिला और श्रेयस अय्यर की टीम 3 मैचों में 5 अंक के साथ पहले स्थान पर आ गई है, जबकि आरसीबी को दूसरे स्थान पर जाना पड़ा है। तीसरे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स और चौथे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स है। इनके भी दो-दो मैचों के बाद 4 अंक हैं लेकिन नेट रन रेट कम है। पांचवें स्थान पर तीन मैचों में 2 अंक के साथ सनराइजर्स हैदराबाद है।
IPL 2026 Points Table में 1 अंक मिलने से KKR को भी हुआ फायदा
लगातार दो मुकाबले हारने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के रद्द होने से 1 अंक मिला और उसका IPL 2026 Points Table में खाता खुल गया। वहीं, इसके कारण टीम अब एक स्थान ऊपर भी आ गई और आठवें स्थान पर पहुंच गई, जबकि अपने दोनों मैच हारने वाली गुजरात टाइटंस बिना किसी अंक के नौवें स्थान पर है। वहीं, अपने तीनों ही मैच में हार का सामना करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अंतिम स्थान पर काबिज है। छठे और सातवें स्थान पर क्रमशः मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स हैं। इनके 2-2 अंक हैं लेकिन MI का NRR बेहतर है।
KKR vs PBKS मैच के बाद IPL 2026 Points Table

FAQs
KKR vs PBKS मैच के रद्द होने के बाद IPL 2026 Points Table में पहले स्थान पर कौन सी टीम है?
यह भी पढ़ें: KKR vs PBKS: बारिश ने बचाई कोलकाता की लाज, हार का सिलसिला हुआ समाप्त; पंजाब के हाथ लगी निराशा